मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ विदिशा। मध्य प्रदेश से टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने जा रहे दो मूक-बधिर बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ आगे आया। संघ के करीब 20 सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को यात्रा और किराए के खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के सदस्यों ने दोनों बच्चों को चार-चार हजार रुपए के चेक प्रदान किए। बताया गया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को बाहर जाना है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। अब सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के सदस्यों ने सहयोग राशि देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी क्रिकेट यात्रा में मदद की। संघ के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आर्थिक परेशानी के कारण रुकना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों ने मिलकर सहायता राशि प्रदान की, ताकि दोनों बच्चे प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ विदिशा। मध्य प्रदेश से टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने जा रहे दो मूक-बधिर बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा
इंजीनियरिंग संघ आगे आया। संघ के करीब 20 सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को यात्रा और किराए के खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के सदस्यों ने दोनों बच्चों को चार-चार हजार रुपए के चेक प्रदान किए। बताया गया कि प्रतियोगिता में
शामिल होने के लिए बच्चों को बाहर जाना है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। अब सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के सदस्यों ने सहयोग राशि देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी क्रिकेट यात्रा में
मदद की। संघ के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आर्थिक परेशानी के कारण रुकना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों ने मिलकर सहायता राशि प्रदान की, ताकि दोनों बच्चे प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
- तर्पण - शनिवार से पितृपक्ष का हुआ प्रारंभ - पच कुइयां नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार के बीच अपने पूर्वजों को किया तर्पण - मान्यता है कि 16 दिनों तक पूर्वज धरती पर रहेंगे अपने परिजनों द्वारा किए तर्पण श्रद्धा और पता से करेंगे पुण्य अर्जित स्लग : तर्पण - शनिवार से पितृपक्ष का हुआ प्रारंभ - पच कुइयां नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार के बीच अपने पूर्वजों को किया तर्पण - मान्यता है कि 16 दिनों तक पूर्वज धरती पर रहेंगे अपने परिजनों द्वारा किए तर्पण श्रद्धा और पता से करेंगे पुण्य अर्जित लोकेशन सिरोंज एंकर : पच कुइयां नदी के घाट पर शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा तर्पण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई आगामी 16 दिनों तक चलने वाली ऐसी प्रक्रिया के दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को याद करते हुए उन्हें तर्पण करते हैं। कुशा, तिल, दूध और अन्य सामग्री ले जाकर पच कुइयां नदी में तर्पण की प्रक्रिया ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से कराई जाती है। पंडित कृष्ण कुमार भार्गव बताते हैं कि 16 दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया से प्रसन्न होकर पूर्वज अपने परिजनों को अच्छे स्वास्थ्य, संपत्ति और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं, वह एक श्रद्धालु ने बताया कि लोग घर के बड़े या बुजुर्ग द्वारा तर्पण की बात करते हैं। जबकि परिवार के सभी बेटों को तर्पण में शामिल होना चाहिए जब संपत्ति में सभी का अधिकार है। तो तर्पण की प्रक्रिया में भी सभी को शामिल होना आवश्यक है।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक – 25 सितंबर 2026* *जिला – विदिशा* *जुआ विरोधी अभियान में करारिया चौराहा पुलिस की कार्रवाई, 03 जुआरी पकड़े गए* *₹1.35 लाख से अधिक का मशरूका जप्त, नगदी सहित 02 मोटरसाइकिल जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस द्वारा जुआ विरोधी कार्रवाई करते हुए 03 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹15,460 नगद, 02 मोटरसाइकिल एवं 01 एलईडी बल्ब, कुल ₹1,35,860/- का मशरूका जप्त किया गया। इस संबंध में थाना करारिया चौराहा में अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. धर्मेंद्र दांगी पुत्र लाखन सिंह दांगी, उम्र 33 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा। 2. नीलेश लोधी पुत्र भावसिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा। 3. प्रदीप उर्फ मोनू पुत्र भैयालाल कुशवाह, उम्र 28 वर्ष, निवासी करैया खेड़ा रोड, विदिशा। *जप्त मशरूका:* - ₹15,460/- नगद - 02 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- - 01 एलईडी बल्ब, कीमत ₹400/- - कुल जप्त मशरूका – ₹1,35,860/- *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई* उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा की गई। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, प्र.आर. अमित मिश्रा, प्र.आर. अजय गर्ग, प्र.आर. सुमित सराठे, आर. पंकज त्यागी, आर. अमित गोलंदाज एवं आर. नवदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- लटेरी पहुंचे पूर्व मंत्री राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने लटेरी में कांग्रेस का नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर है कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ करते विधायक जयवर्धन सिंह1
- यशस्वी कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह का लटेरी दौरा।नवीन कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं यशस्वी कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह लटेरी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कमेटी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर सहित विभिन्न स्थानों पर फूलमाला एवं ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वही लटेरी नगर के सिरोंज चौराहे पर नरेश सक्सेना की ओर से उनका स्वागत किया गया, आरा मशीन क्षेत्र में यदुवीर सिंह बघेल और नीरज अग्रवाल की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद जयवर्धन सिंह ने लटेरी नगर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सहभागिता की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वे निजी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। उनका क्षेत्रीय दौरा शाम करीब 4 बजे तक जारी रहा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष शरद शर्मा, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष जफर खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जयवर्धन सिंह का स्वागत करते हुए उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। यशस्वी कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह का लटेरी दौरा।नवीन कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं यशस्वी कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह लटेरी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कमेटी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर सहित विभिन्न स्थानों पर फूलमाला एवं ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वही लटेरी नगर के सिरोंज चौराहे पर नरेश सक्सेना की ओर से उनका स्वागत किया गया, आरा मशीन क्षेत्र में यदुवीर सिंह बघेल और नीरज अग्रवाल की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद जयवर्धन सिंह ने लटेरी नगर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सहभागिता की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वे निजी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। उनका क्षेत्रीय दौरा शाम करीब 4 बजे तक जारी रहा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष शरद शर्मा, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष जफर खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जयवर्धन सिंह का स्वागत करते हुए उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।1
- शमशाबाद के ग्राम पाली में धूमधाम से निकला गणेश विसर्जन चल समारोह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत शमशाबाद के ग्राम पाली में धूमधाम से निकला गणेश विसर्जन चल समारोह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत1
- अनंत चतुर्दशी पर लटेरी के जैन मंदिर में गूंजे जयकारे: महाआरती में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु *अनंत चतुर्दशी पर लटेरी के जैन मंदिर में गूंजे जयकारे: महाआरती में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु* * धूप-दीप और भजनों की धुन पर झूमे धर्मावलंबी, विश्व शांति की कामना के साथ संपन्न हुआ *पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व* *लटेरी* (विदिशा)। 25 सितम्बर 2026 पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के समापन दिवस अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लटेरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विशेष महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही जिनालय में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को आयोजित विशेष आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्तिरस में झूम उठे। *श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा* दिन की शुरुआत प्रातःकाल श्रीजी के जलाभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से 14 नियमों का पालन करते हुए अनंत चतुर्दशी व्रत की पूजा अर्चना की तथा धूप खेवकर उत्तम क्षमा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। *दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर* संध्या बेला में आयोजित विशेष महाआरती का मुख्य आकर्षण रहा। जैसे ही संगीत और वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर मंगल आरती शुरू हुई, मंदिर प्रांगण "जय महावीर", "जय आदिनाथ" के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पुरुष, महिला व युवा श्रद्धालु हाथों में सजे थाल लेकर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए भक्ति गीतों पर झूमने लगे। *उत्तम क्षमावाणी का संदेश* आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने अनंत चतुर्दशी और पर्यूषण पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व आत्मा की शुद्धि, त्याग, तपस्या और आत्मनिरीक्षण का अवसर है। महाआरती के उपरांत सभी ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए 'मिच्छामी दुक्कड़म्' कहते हुए क्षमायाचना की तथा विश्व शांति व जनकल्याण की मंगल भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को मंगल प्रभावना का वितरण किया गया। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सकल जैन समाज व स्थानीय युवा मंडल का सराहनीय योगदान रहा।1
- भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मास्टर प्लान के ड्राफ्ट को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। मसूद का कहना है कि अभी सिर्फ ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जबकि अंतिम मास्टर प्लान लागू होना बाकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। � वहीं, भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट 26 सितंबर को प्रकाशित किया गया है, जिसमें दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई होगी। **सवाल यही है—भोपाल को 21 साल से जिस मास्टर प्लान का इंतजार है, वह अब कब पूरी तरह लागू होगा?**1
- दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने SLUG : दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते ड्राइवरों ने काम बंद कर दिया। रहवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। VO : विदिशा में शहर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी नगर पालिका ने निजी कंपनी को टेंडर के माध्यम से सौंपी है। लेकिन पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से नाराज ड्राइवरों के काम बंद करने के बाद कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित हुई है। वाहन नहीं पहुंचने के कारण शहर के कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। रहवासियों का कहना है कि वे लगातार नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बाइट राजू कुशवाहा बाइट हेमेन्द्र ठाकुर बाइट अनिल कुशवाहा4