logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने SLUG : दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते ड्राइवरों ने काम बंद कर दिया। रहवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। VO : विदिशा में शहर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी नगर पालिका ने निजी कंपनी को टेंडर के माध्यम से सौंपी है। लेकिन पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से नाराज ड्राइवरों के काम बंद करने के बाद कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित हुई है। वाहन नहीं पहुंचने के कारण शहर के कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। रहवासियों का कहना है कि वे लगातार नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बाइट राजू कुशवाहा बाइट हेमेन्द्र ठाकुर बाइट अनिल कुशवाहा

13 hrs ago
user_रिपोर्टर rupesh yadav
रिपोर्टर rupesh yadav
Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने SLUG : दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। घरों और सार्वजनिक

स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते ड्राइवरों ने काम बंद कर दिया। रहवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। VO : विदिशा में शहर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी नगर

पालिका ने निजी कंपनी को टेंडर के माध्यम से सौंपी है। लेकिन पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से नाराज ड्राइवरों के काम बंद करने के बाद कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित

हुई है। वाहन नहीं पहुंचने के कारण शहर के कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। रहवासियों का कहना है कि वे लगातार नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बाइट राजू कुशवाहा बाइट हेमेन्द्र ठाकुर बाइट अनिल कुशवाहा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लटेरी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का लटेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    1
    लटेरी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का लटेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पुलिस ने रोकी भाजपा नेता का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा गांधी चौराहे पर
    1
    पुलिस ने रोकी भाजपा नेता का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा गांधी चौराहे पर
    user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ बीना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने शामिल होकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रभा चतुर्वेदी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण से जंग, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मूंग पाउडर, घर पर तैयार किया जाने वाला सेरेलक पाउडर, तिल की बढ़िया, अलसी की बड़ी सहित कई पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। बच्चों ने चेयर रेस, चित्रकला और हैंडवॉश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं और बच्चों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जबकि किशोरी बालिकाओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति को पढ़ाई में मददगार बताया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं सुलेखा खटीक, इंदिरा देवरिया, शोभा ठाकुर, राजकुमारी सेन और सावित्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शशि कुशवाहा, प्रीति लखेरा और विक्रम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कार और फल भी वितरित किए गए। कुल मिलाकर संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
    1
    संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ
बीना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने शामिल होकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रभा चतुर्वेदी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण से जंग, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मूंग पाउडर, घर पर तैयार किया जाने वाला सेरेलक पाउडर, तिल की बढ़िया, अलसी की बड़ी सहित कई पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। बच्चों ने चेयर रेस, चित्रकला और हैंडवॉश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं और बच्चों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जबकि किशोरी बालिकाओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति को पढ़ाई में मददगार बताया।
कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं सुलेखा खटीक, इंदिरा देवरिया, शोभा ठाकुर, राजकुमारी सेन और सावित्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शशि कुशवाहा, प्रीति लखेरा और विक्रम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कार और फल भी वितरित किए गए।
कुल मिलाकर संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट विवाद पर सियासी घमासान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और वोटर डेटा को लेकर विपक्षी दलों व सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। आयोग ने भी तकनीकी पारदर्शिता को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।
    1
    चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट विवाद पर सियासी घमासान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त
और वोटर डेटा को लेकर विपक्षी दलों व सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। आयोग ने भी तकनीकी पारदर्शिता को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *विधायक निर्मला सप्रे का शासकीय माध्यमिक शाला इटावा में औचक निरीक्षण, बाउंड्री वॉल और कन्या शौचालय का दिया आश्वासन* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा - बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा - बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    2
    *विधायक निर्मला सप्रे का शासकीय माध्यमिक शाला इटावा में औचक निरीक्षण, बाउंड्री वॉल और कन्या शौचालय का दिया आश्वासन*

लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक  निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा - 
बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें।
विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक  निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा - 
बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें।
विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला बीना। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच बीना नगर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। करीब दस दिन तक चले गणेशोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और ढोल-नगाड़ों से गूंजता रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कटरा मंदिर स्थित मां मोतीचूर घाट पर नगर पालिका द्वारा पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नगरपालिका की व्यवस्थाओं के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। बड़ी प्रतिमाओं को हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बीना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने सजी हुई वाहनों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। इसके बाद प्रतिमाओं को मोतीचूर घाट तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश को विदाई दी। जैसे ही प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
    1
    झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई

अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई
अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला
बीना। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच बीना नगर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। करीब दस दिन तक चले गणेशोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और ढोल-नगाड़ों से गूंजता रहा।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कटरा मंदिर स्थित मां मोतीचूर घाट पर नगर पालिका द्वारा पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नगरपालिका की व्यवस्थाओं के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। बड़ी प्रतिमाओं को हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बीना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने सजी हुई वाहनों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। इसके बाद प्रतिमाओं को मोतीचूर घाट तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश को विदाई दी। जैसे ही प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ विदिशा। मध्य प्रदेश से टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने जा रहे दो मूक-बधिर बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ आगे आया। संघ के करीब 20 सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को यात्रा और किराए के खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के सदस्यों ने दोनों बच्चों को चार-चार हजार रुपए के चेक प्रदान किए। बताया गया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को बाहर जाना है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। अब सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के सदस्यों ने सहयोग राशि देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी क्रिकेट यात्रा में मदद की। संघ के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आर्थिक परेशानी के कारण रुकना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों ने मिलकर सहायता राशि प्रदान की, ताकि दोनों बच्चे प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
    4
    मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ
मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद को आगे आया सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ
विदिशा। मध्य प्रदेश से टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने जा रहे दो मूक-बधिर बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ आगे आया। संघ के करीब 20 सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को यात्रा और किराए के खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।
संघ के सदस्यों ने दोनों बच्चों को चार-चार हजार रुपए के चेक प्रदान किए। बताया गया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को बाहर जाना है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। अब सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के सदस्यों ने सहयोग राशि देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी क्रिकेट यात्रा में मदद की।
संघ के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आर्थिक परेशानी के कारण रुकना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों ने मिलकर सहायता राशि प्रदान की, ताकि दोनों बच्चे प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लटेरी -मुरवास ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई
    1
    लटेरी -मुरवास 
ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बीना के गांधी तिराहे पर शनिवार दोपहर अचानक दो दुकानदार परिवार आमने-सामने आ गए... पहले कहासुनी हुई... फिर बात इतनी बढ़ी कि सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा... लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले लोग बीच सड़क पर भिड़ गए? और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महज 100 मीटर दूर खड़ी डायल-112 को लेकर जो आरोप सामने आया है... वह भी चौंकाने वाला
    1
    बीना के गांधी तिराहे पर शनिवार दोपहर अचानक दो दुकानदार परिवार आमने-सामने आ गए...
पहले कहासुनी हुई... फिर बात इतनी बढ़ी कि सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे।
करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा...
लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले लोग बीच सड़क पर भिड़ गए?
और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महज 100 मीटर दूर खड़ी डायल-112 को लेकर जो आरोप सामने आया है... वह भी चौंकाने वाला
    user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.