झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला बीना। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच बीना नगर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। करीब दस दिन तक चले गणेशोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और ढोल-नगाड़ों से गूंजता रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कटरा मंदिर स्थित मां मोतीचूर घाट पर नगर पालिका द्वारा पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नगरपालिका की व्यवस्थाओं के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। बड़ी प्रतिमाओं को हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बीना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने सजी हुई वाहनों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। इसके बाद प्रतिमाओं को मोतीचूर घाट तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश को विदाई दी। जैसे ही प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला बीना। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच बीना नगर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। करीब दस दिन तक चले गणेशोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और ढोल-नगाड़ों से गूंजता रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कटरा मंदिर स्थित मां मोतीचूर घाट पर नगर पालिका द्वारा पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नगरपालिका की व्यवस्थाओं के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। बड़ी प्रतिमाओं को हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बीना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने सजी हुई वाहनों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। इसके बाद प्रतिमाओं को मोतीचूर घाट तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश को विदाई दी। जैसे ही प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
- पुलिस ने रोकी भाजपा नेता का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा गांधी चौराहे पर1
- संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ बीना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने शामिल होकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रभा चतुर्वेदी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण से जंग, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मूंग पाउडर, घर पर तैयार किया जाने वाला सेरेलक पाउडर, तिल की बढ़िया, अलसी की बड़ी सहित कई पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। बच्चों ने चेयर रेस, चित्रकला और हैंडवॉश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं और बच्चों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जबकि किशोरी बालिकाओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति को पढ़ाई में मददगार बताया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं सुलेखा खटीक, इंदिरा देवरिया, शोभा ठाकुर, राजकुमारी सेन और सावित्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शशि कुशवाहा, प्रीति लखेरा और विक्रम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कार और फल भी वितरित किए गए। कुल मिलाकर संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।1
- *विधायक निर्मला सप्रे का शासकीय माध्यमिक शाला इटावा में औचक निरीक्षण, बाउंड्री वॉल और कन्या शौचालय का दिया आश्वासन* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा - बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा - बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत झमाझम बारिश के बीच नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई अनंत चतुर्दशी पर मोतीचूर घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, देर रात तक चलता रहा सिलसिला बीना। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच बीना नगर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। करीब दस दिन तक चले गणेशोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और ढोल-नगाड़ों से गूंजता रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कटरा मंदिर स्थित मां मोतीचूर घाट पर नगर पालिका द्वारा पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नगरपालिका की व्यवस्थाओं के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। बड़ी प्रतिमाओं को हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बीना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने सजी हुई वाहनों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। इसके बाद प्रतिमाओं को मोतीचूर घाट तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश को विदाई दी। जैसे ही प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।1
- भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी जिला स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा तभी किसान अपना हक मांग और छीन सकता है- राकेश टिकैत (ललितपुर )। जिले के कस्बा बिरधा में भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं, फसल नुकसान, जमीन अधिग्रहण और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तीखे हमले बोले।राकेश टिकैत दोपहर लगभग 1 बजे रोंडा टोल गेट पहुंचे, जहां भाकियू के पदाधिकारियों और स्थानीय किसानों ने उनका ढोल-नगाड़ों व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद वह प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन पटेल के आवास पर पहुंचे, जहां किसानों ने उनका स्वागत किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने बुंदेलखंड में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और जलभराव से तबाह हुई फसलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों को अब तक उचित मुआवजा न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। टिकैत ने कहा कि खेती से पर्याप्त आमदनी न होने के कारण बुंदेलखंड का किसान लगातार पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने मांग की बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिया जाए। बटाईदार, किसानों को भी फसल नुकसान के मुआवजे के दायरे में शामिल किया जाए। जमीन अधिग्रहण के दौरान बाजार दर व बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मिले, एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अमल में लाया जाए, किसान विरोधी बाहरी डीलों को तुरंत रद्द किया जाए।कस्बा बिरधा में हुई किसान महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेशाध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कीरत बाबा, महेंद्र पटेल, राजपाल यादव, नीलेश प्यासा, भूपेंद्र पटेल, सोनू पटेल, नितेश विश्वकर्मा, बॉबी निरंजन, महेंद्र तेरा, धर्मदास, बीपी राजा, पुष्पेंद्र पटेल एवं राज कलोथरा आदि लोग उपस्थित रहे।1
- vivek kumar dongra kalan jila lalitpur up Jay bhim ji me vivek1
- पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र का शुभारंभ हो गया है पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र खुल गया है खुशखबरी है कि यहां पर पतंजलि के सारे प्रोडक्ट पतंजलि ग्रामीण स्टोर पर उपलब्ध है1
- बीना के गांधी तिराहे पर शनिवार दोपहर अचानक दो दुकानदार परिवार आमने-सामने आ गए... पहले कहासुनी हुई... फिर बात इतनी बढ़ी कि सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा... लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले लोग बीच सड़क पर भिड़ गए? और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महज 100 मीटर दूर खड़ी डायल-112 को लेकर जो आरोप सामने आया है... वह भी चौंकाने वाला1