logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी जिला स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा तभी किसान अपना हक मांग और छीन सकता है- राकेश टिकैत (ललितपुर )। जिले के कस्बा बिरधा में भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं, फसल नुकसान, जमीन अधिग्रहण और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तीखे हमले बोले।राकेश टिकैत दोपहर लगभग 1 बजे रोंडा टोल गेट पहुंचे, जहां भाकियू के पदाधिकारियों और स्थानीय किसानों ने उनका ढोल-नगाड़ों व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद वह प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन पटेल के आवास पर पहुंचे, जहां किसानों ने उनका स्वागत किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने बुंदेलखंड में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और जलभराव से तबाह हुई फसलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों को अब तक उचित मुआवजा न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। टिकैत ने कहा कि खेती से पर्याप्त आमदनी न होने के कारण बुंदेलखंड का किसान लगातार पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने मांग की ​बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिया जाए। ​बटाईदार, किसानों को भी फसल नुकसान के मुआवजे के दायरे में शामिल किया जाए। ​जमीन अधिग्रहण के दौरान बाजार दर व बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मिले, ​एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अमल में लाया जाए, ​किसान विरोधी बाहरी डीलों को तुरंत रद्द किया जाए।कस्बा बिरधा में हुई किसान महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेशाध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कीरत बाबा, महेंद्र पटेल, राजपाल यादव, नीलेश प्यासा, भूपेंद्र पटेल, सोनू पटेल, नितेश विश्वकर्मा, बॉबी निरंजन, महेंद्र तेरा, धर्मदास, बीपी राजा, पुष्पेंद्र पटेल एवं राज कलोथरा आदि लोग उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_बुंदेलखंड LIVE TV
बुंदेलखंड LIVE TV
DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राकेश टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिया निशाने पर, बोले चोर पकड़ा गया भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया। काग्रेस और सीजेपी प्रदर्शन करेगी तो हम उनके साथ हैं। उन्होंने बुंदेलखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की कही। उन्होंने बारिश से किसानों के हो रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा देकर राहत पहुंचानी चाहिए। वह जिले के ग्राम बिरधा में किसान महापंचायत को संबोधित करने आए थे।
    2
    राकेश टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिया निशाने पर, बोले चोर पकड़ा गया
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया। काग्रेस और सीजेपी प्रदर्शन करेगी तो हम उनके साथ हैं। उन्होंने बुंदेलखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की कही। उन्होंने बारिश से किसानों के हो रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा देकर राहत पहुंचानी चाहिए। वह जिले के ग्राम बिरधा में किसान महापंचायत को संबोधित करने आए थे।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जखोरा रोड, बांसी स्थित पं. लीलाधर दुबे उर्फ़ कुल्लू महाराज के घर विमान विश्राम दि.25.09.2026 हुए रिमझिम-रिमझिम बारिस के होते रहने के साथ विमान आगमन दिनांक 25.09.2026 दिन शुक्रवार रमाकांत गोस्वामी के घर से पं. लीलाधर दुबे उर्फ़ कुल्लू महाराज के 🏡घर आगमन दिनांक 26.09.2026 निज मंदिर श्री श्री 1008 रघुनाथ जी मंदिर मेन रोड पर स्थित बांसी वापिस आये 🚩🚩🚩🚩🚩
    1
    जखोरा रोड, बांसी स्थित पं. लीलाधर दुबे उर्फ़ कुल्लू महाराज के घर विमान विश्राम दि.25.09.2026 हुए
रिमझिम-रिमझिम बारिस के होते रहने के साथ विमान आगमन दिनांक 25.09.2026 दिन शुक्रवार रमाकांत गोस्वामी के घर से पं. लीलाधर दुबे उर्फ़ कुल्लू महाराज के 🏡घर आगमन दिनांक 26.09.2026 निज मंदिर श्री श्री 1008 रघुनाथ जी मंदिर मेन रोड पर स्थित बांसी वापिस आये 🚩🚩🚩🚩🚩
    user_राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता139
    राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता139
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़ी खबर:- ललितपुर के महरौनी क्षेत्र में नाराहट-महरौनी मार्ग स्थित कुजान घाट पुल पर शुक्रवार को तेज बहाव के बीच तेल टैंकर को पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की चपेट में आने से टैंकर संतुलन खोकर बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। गनीमत ये रही किसी की जनहानि नहीं हुई। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #LalitpurNews #Mahrauni_Narhat #KujanGhat #Accident #latestnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें बड़ी खबर:- ललितपुर के महरौनी क्षेत्र में नाराहट-महरौनी मार्ग स्थित कुजान घाट पुल पर शुक्रवार को तेज बहाव के बीच तेल टैंकर को पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की चपेट में आने से टैंकर संतुलन खोकर बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। गनीमत ये रही किसी की जनहानि नहीं हुई। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #LalitpurNews #Mahrauni_Narhat #KujanGhat #Accident #latestnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    बड़ी खबर:- ललितपुर के महरौनी क्षेत्र में नाराहट-महरौनी मार्ग स्थित कुजान घाट पुल पर शुक्रवार को तेज बहाव के बीच तेल टैंकर को पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की चपेट में आने से टैंकर संतुलन खोकर बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। गनीमत ये रही किसी की जनहानि नहीं हुई।
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #LalitpurNews #Mahrauni_Narhat #KujanGhat #Accident #latestnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें

    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस ने रोकी भाजपा नेता का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा गांधी चौराहे पर
    1
    पुलिस ने रोकी भाजपा नेता का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा गांधी चौराहे पर
    user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ बीना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने शामिल होकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रभा चतुर्वेदी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण से जंग, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मूंग पाउडर, घर पर तैयार किया जाने वाला सेरेलक पाउडर, तिल की बढ़िया, अलसी की बड़ी सहित कई पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। बच्चों ने चेयर रेस, चित्रकला और हैंडवॉश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं और बच्चों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जबकि किशोरी बालिकाओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति को पढ़ाई में मददगार बताया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं सुलेखा खटीक, इंदिरा देवरिया, शोभा ठाकुर, राजकुमारी सेन और सावित्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शशि कुशवाहा, प्रीति लखेरा और विक्रम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कार और फल भी वितरित किए गए। कुल मिलाकर संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
    1
    संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ
बीना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने शामिल होकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रभा चतुर्वेदी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण से जंग, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मूंग पाउडर, घर पर तैयार किया जाने वाला सेरेलक पाउडर, तिल की बढ़िया, अलसी की बड़ी सहित कई पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। बच्चों ने चेयर रेस, चित्रकला और हैंडवॉश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं और बच्चों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जबकि किशोरी बालिकाओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति को पढ़ाई में मददगार बताया।
कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं सुलेखा खटीक, इंदिरा देवरिया, शोभा ठाकुर, राजकुमारी सेन और सावित्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शशि कुशवाहा, प्रीति लखेरा और विक्रम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कार और फल भी वितरित किए गए।
कुल मिलाकर संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम के दरबार पहुंची शिकायत मानिकपुर में 0.405 हेक्टेयर भूमि पर कथित अतिक्रमण का दावा, जांच और कार्रवाई की मांग सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम के दरबार पहुंची शिकायत मानिकपुर में 0.405 हेक्टेयर भूमि पर कथित अतिक्रमण का दावा, जांच और कार्रवाई की मांग ललितपुर। मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में सरकारी रास्ते के लिए दर्ज भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भूमि की स्थलीय एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराए जाने तथा कथित अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता प्रेम सिंह के अनुसार ग्राम मानिकपुर स्थित आराजी संख्या 352, रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया गया है। शिकायत में संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की शिकायत 5 सितंबर 2026 को मड़ावरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई थी। शिकायत के बाद मौके की जांच के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि प्रभावी जांच नहीं हो सकी। अब शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी रास्ते की भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंच गया है। प्रशासनिक जांच के बाद ही सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि की वास्तविक स्थिति और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम के दरबार पहुंची शिकायत

मानिकपुर में 0.405 हेक्टेयर भूमि पर कथित अतिक्रमण का दावा, जांच और कार्रवाई की मांग
सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम के दरबार पहुंची शिकायत
मानिकपुर में 0.405 हेक्टेयर भूमि पर कथित अतिक्रमण का दावा, जांच और कार्रवाई की मांग
ललितपुर। मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में सरकारी रास्ते के लिए दर्ज भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भूमि की स्थलीय एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराए जाने तथा कथित अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता प्रेम सिंह के अनुसार ग्राम मानिकपुर स्थित आराजी संख्या 352, रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया गया है। शिकायत में संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की शिकायत 5 सितंबर 2026 को मड़ावरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई थी। शिकायत के बाद मौके की जांच के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि प्रभावी जांच नहीं हो सकी।
अब शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी रास्ते की भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंच गया है। प्रशासनिक जांच के बाद ही सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि की वास्तविक स्थिति और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    9 hrs ago
  • *विधायक निर्मला सप्रे का शासकीय माध्यमिक शाला इटावा में औचक निरीक्षण, बाउंड्री वॉल और कन्या शौचालय का दिया आश्वासन* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा - बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा - बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    2
    *विधायक निर्मला सप्रे का शासकीय माध्यमिक शाला इटावा में औचक निरीक्षण, बाउंड्री वॉल और कन्या शौचालय का दिया आश्वासन*

लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना (सागर) शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला इटावा, बीना में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब क्षेत्रीय विधायक  निर्मला सप्रे अचानक विद्यालय पहुंची। शाला परिवार द्वारा विधायक का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधायक सप्रे ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई से संबंधित चर्चा की। उन्होंने बच्चों से विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा - 
बच्चे ही हमारे क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। शासकीय शालाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की। मेरी कोशिश है कि हर शासकीय शाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें।
विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए विधायक श्रीमती सप्रे ने शासकीय माध्यमिक शाला इटावा के लिए शीघ्र ही बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए अलग से कन्या शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और विधायक निधि से कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विधायक के इस आश्वासन से शाला परिवार और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद, उलाहना देने पर लाठी डंडों से की मारपीट , दंपति समेत तीन घायल, महिला हुई रेफर मड़ावरा। खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल चराने को लेकर हुये वाद विवाद में महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गये। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोंन निवासी गेंदारानी पत्नी अजयसिंह यादव ने एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके गांव के ही श्याम पुत्र मलखान की भैंस उसके खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल खा रही थी जिसका उलाहना देने पर श्याम और उसके बेटों द्वारा गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जब गेंदारानी का पति अजयसिंह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को परिजनों को मदद से थाने लाया गया जहां से दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी मड़ावरा भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गेंदारानी की हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं विपक्षियों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें घायल श्याम को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।
    1
    खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद, उलाहना देने पर लाठी डंडों से की मारपीट , दंपति समेत तीन घायल, महिला हुई रेफर
मड़ावरा। खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल चराने को लेकर हुये वाद विवाद में महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गये। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोंन निवासी गेंदारानी पत्नी अजयसिंह यादव ने एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके गांव के ही श्याम पुत्र मलखान की भैंस उसके खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल खा रही थी जिसका उलाहना देने पर श्याम और उसके बेटों द्वारा गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जब गेंदारानी का पति अजयसिंह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को परिजनों को मदद से थाने लाया गया जहां से दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी मड़ावरा भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गेंदारानी की हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं विपक्षियों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें घायल श्याम को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुआं में डुबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा पाली थाना अंतर्गत ग्राम पाली ग्रामीण बजरंगगढ़ में कुआं में एक 40 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र बुनकर डुबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा
    1
    कुआं में डुबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा 
पाली थाना अंतर्गत ग्राम पाली ग्रामीण बजरंगगढ़ में कुआं में एक 40 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र बुनकर डुबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.