खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद, उलाहना देने पर लाठी डंडों से की मारपीट , दंपति समेत तीन घायल, महिला हुई रेफर मड़ावरा। खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल चराने को लेकर हुये वाद विवाद में महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गये। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोंन निवासी गेंदारानी पत्नी अजयसिंह यादव ने एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके गांव के ही श्याम पुत्र मलखान की भैंस उसके खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल खा रही थी जिसका उलाहना देने पर श्याम और उसके बेटों द्वारा गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जब गेंदारानी का पति अजयसिंह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को परिजनों को मदद से थाने लाया गया जहां से दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी मड़ावरा भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गेंदारानी की हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं विपक्षियों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें घायल श्याम को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।
खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद, उलाहना देने पर लाठी डंडों से की मारपीट , दंपति समेत तीन घायल, महिला हुई रेफर मड़ावरा। खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल चराने को लेकर हुये वाद विवाद में महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गये। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोंन निवासी गेंदारानी पत्नी अजयसिंह यादव ने एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके गांव के ही श्याम पुत्र मलखान की भैंस उसके खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल खा रही थी जिसका उलाहना देने पर श्याम और उसके बेटों द्वारा गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जब गेंदारानी का पति अजयसिंह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को परिजनों को मदद से थाने लाया गया जहां से दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी मड़ावरा भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गेंदारानी की हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं विपक्षियों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें घायल श्याम को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।
- पाली तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न अध्यक्ष इमरत सिंह पटेल व महामंत्री मनोज कुमार जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ पाली तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न अध्यक्ष इमरत सिंह पटेल व महामंत्री मनोज कुमार जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ पाली। तहसील परिसर पाली में तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घनश्याम भारती एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अरसलान उर रशीद की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ललितपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलिया ने की। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तहसील बार एसोसिएशन पाली के अध्यक्ष इमरत सिंह पटेल तथा महामंत्री मनोज कुमार जैन सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा न्यायिक व्यवस्था में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष एडवोकेट पं. मनीष कुमार तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री लखन यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल से न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलती है। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिवक्ता हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन तथा आम लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शपथ ग्रहण समारोह में पाली तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिवक्ता साथियों, लेखपालों तथा पाली नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं ने नवगठित तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।1
- जहां प्यार ही प्यार पले.... हिंदू बनेगा न, मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा... *जहां प्यार ही प्यार पले — टीकमगढ़ ने देश को दिया कौमी एकता का पैगाम* *टीकमगढ़।* बुंदेलखंड की शांत धरती पर बसा टीकमगढ़ शहर एक बार फिर देश के सामने मिसाल बनकर उभरा है। यहां के हिंदू और मुस्लिम भाईयों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश कर सच्चे हिन्दुस्तान की तस्वीर पेश की। यहां सिर्फ इंसानियत और भाईचारा पलता है। इस बार ग्यारहवीं शरीफ जलसा और गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोहों के अवसर पर हिन्दू भाईयों और मुस्लिम भाईयों ने खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया। यहां निकाले गए समारोहों में जो नजारा शहर ने देखा, उसे देखकर खुशी से लोग भाव-विभोर हो गए। शहर के छोटी देवी चौराहों पर लगे गणेश पंडालों के सामने जब ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर थिरकना शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा स्थापित किया और पूजा अर्चना की। यहां विधि विधान से उन्होंने प्रतिमा विसर्जन किया। उन्होंने यहां प्रतिमा विसर्जन किया। *"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के जयघोष के साथ मुस्लिम युवाओं ने भी जमकर नृत्य किया और हिंदू भाइयों को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर जब गणेश प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह ऐतिहासिक *जामा मस्जिद* के सामने से गुजरा, तो हिंदू समाज ने एकता की अनूठी पहल की। गणेश जी के जुलूस के डीजे पर अचानक *"भर दे झोली मेरी या मुहम्मद लौटकर मैं न जाऊंगा खाली"* की सुफियाना धुन गूंज उठी। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ झूम उठे। इतना ही नहीं, *नजरबाग मंदिर के पास हुसैनी कमेटी* ने विसर्जन समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शहर के इस दृश्य को देखने वालों ने कहा — यही असली हिंदुस्तान है। *नेताओं ने भी दी बधाई, कहा- यही टीकमगढ़ की पहचान है* *विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला* ने कहा, _"टीकमगढ़ की मिट्टी में ही भाईचारा है। यहां ग्यारहवीं शरीफ और गणेश विसर्जन को मिलजुल कर एक साथ मनाया जाना यह बताता है कि हमारे शहर में नफरत के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। मैं सभी शहरवासियों को इस प्रेम के लिए बधाई देता हूं। यह परंपरा हमेशा बनी रहेगी। *पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव* ने कहा, _"मैंने अपने राजनीतिक जीवन में टीकमगढ़ में हमेशा यही एकता देखी है। जब मुस्लिम भाई गणपति के जयकारे लगाते हैं और हिंदू भाई जामा मस्जिद के सामने सुफियाना कलाम बजाते हैं, तो यह दृश्य पूरे देश को संदेश देता है। कौमी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"_ वाकई, जहां देश के कई हिस्सों से तनाव की खबरें आती हैं, वहीं टीकमगढ़ ने बता दिया कि त्योहार बांटते नहीं, जोड़ते हैं। समारोह में लोगों का स्वागत करने वालों में अंशुल राय, आकाश लुकमान, छोटे राजा, विक्की राय मिंटू यादव, गोलू राय, रूपेन्द्र राय, सौरभ खरे, अभिषेक नामदेव, इकराम, शादाब, छोटू, सलीम बल्ले, सोहिल, नसीम, मुन्ना भाई, शहदाब बीजेपी, शादिक, अफ़ज़ल, आमिर और वहीद आदि मौजूद रहे।2
- पितरों के आह्वान के साथ पितृ पक्ष की हुई शुरूआत, सुमेरा तालाब पर पितरों को दिया पानी शनिवार को सुम्मेरा तालाब पर अनेक लोगों ने पानी देकर पितरों का आह्वान किया। इस दौरान पंडित जगदीश पाठक ने मंत्रोच्चार कर पानी देने की रस्म पूरी कराई गई। इस तरह पितृ पक्ष की शुरूआत हो गई। इन दिनों को दानवीर कर्ण के दिन कहे जाते हैं। इस दौरान पितरों, गाय, कौआ व ब्राह्मणों को भोजन खिलाया जाता है।3
- बुंदेलखण्ड की #धरती मऊरानीपुर #लखवीर_सिंह लख्खा के भजन नहीं रोक सके नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षदों और अन्य सभी भक्तों को नाचने से माँ के भजन झूम उठे सब लोग 🕺💃 #viral_video #shinger #lakhvirshinglakkha @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें बुंदेलखण्ड की #धरती मऊरानीपुर #लखवीर_सिंह लख्खा के भजन नहीं रोक सके नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षदों और अन्य सभी भक्तों को नाचने से माँ के भजन झूम उठे सब लोग 🕺💃 #viral_video #shinger #lakhvirshinglakkha @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1
- विमान विश्राम के समय रहते भजन कीर्तन होते रहे कुल्लू महाराज के घर धार्मिक कार्य होते रहे1
- घायल गौवंश का राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया इलाज1
- *टीकमगढ़ में पर्युषण पर्व के समापन पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, मनाया क्षमावाणी पर्व* *पर्युषण पर्व के समापन पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, मनाया क्षमावाणी पर्व* टीकमगढ़। समस्त दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर शनिवार को श्रीजी की भव्य विमान उत्सव शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ श्रीजी की अगवानी कर धर्मलाभ लिया। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि इस विशाल शोभा यात्रा बाजार जैन मंदिर से स्टेट बैंक चौराहा , पपौरा चौराहा, कटरा बाजार, सिंधी धर्मशाला ,कोतवाली होती हुई मानस मंच तक पहुंची अनेक स्थानों पर राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया महिला मंडल ,पुरुष वर्ग पीले केसरिया एवं , श्वेत परिधान में भगवान के गीत गाते हुए चल रहे थे एवं इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र चांदी का रथ साथ में चल रहा था उसके पीछे दिव्य घोष, डीजे, ब्रास बैंड ,अपने-अपने आकर्षण से भगवान की आराधना कर रहे थे नरेंद्र जनता ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम, तप और त्याग का पर्व है। दस दिवसीय पर्युषण पर्व के दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने दस धर्मों का पालन करते हुए अभिषेक, शांतिधारा, विधान, स्वाध्याय एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। समापन अवसर पर निकली शोभायात्रा में श्रीजी को भव्य विमान में विराजमान किया गया। समाज के लोगों ने मार्ग में जयकारों एवं भक्ति भाव के साथ श्रीजी की अगवानी की। शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए मानस मंच, राजेंद्र पार्क पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही जैन समाज द्वारा क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए कहा—“मिच्छामि दुक्कड़म्”। सभी ने मन, वचन और काया से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए परस्पर क्षमा मांगी और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और कटुता को दूर कर आत्मशुद्धि करने का अवसर है। इस अवसर पर समस्त दिगंबर जैन समाज के लोगों ने पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।1
- राकेश टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिया निशाने पर, बोले चोर पकड़ा गया भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया। काग्रेस और सीजेपी प्रदर्शन करेगी तो हम उनके साथ हैं। उन्होंने बुंदेलखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की कही। उन्होंने बारिश से किसानों के हो रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा देकर राहत पहुंचानी चाहिए। वह जिले के ग्राम बिरधा में किसान महापंचायत को संबोधित करने आए थे।2
- कुआं में डुबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा पाली थाना अंतर्गत ग्राम पाली ग्रामीण बजरंगगढ़ में कुआं में एक 40 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र बुनकर डुबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा1