जहां प्यार ही प्यार पले.... हिंदू बनेगा न, मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा... *जहां प्यार ही प्यार पले — टीकमगढ़ ने देश को दिया कौमी एकता का पैगाम* *टीकमगढ़।* बुंदेलखंड की शांत धरती पर बसा टीकमगढ़ शहर एक बार फिर देश के सामने मिसाल बनकर उभरा है। यहां के हिंदू और मुस्लिम भाईयों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश कर सच्चे हिन्दुस्तान की तस्वीर पेश की। यहां सिर्फ इंसानियत और भाईचारा पलता है। इस बार ग्यारहवीं शरीफ जलसा और गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोहों के अवसर पर हिन्दू भाईयों और मुस्लिम भाईयों ने खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया। यहां निकाले गए समारोहों में जो नजारा शहर ने देखा, उसे देखकर खुशी से लोग भाव-विभोर हो गए। शहर के छोटी देवी चौराहों पर लगे गणेश पंडालों के सामने जब ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर थिरकना शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा स्थापित किया और पूजा अर्चना की। यहां विधि विधान से उन्होंने प्रतिमा विसर्जन किया। उन्होंने यहां प्रतिमा विसर्जन किया। *"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के जयघोष के साथ मुस्लिम युवाओं ने भी जमकर नृत्य किया और हिंदू भाइयों को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर जब गणेश प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह ऐतिहासिक *जामा मस्जिद* के सामने से गुजरा, तो हिंदू समाज ने एकता की अनूठी पहल की। गणेश जी के जुलूस के डीजे पर अचानक *"भर दे झोली मेरी या मुहम्मद लौटकर मैं न जाऊंगा खाली"* की सुफियाना धुन गूंज उठी। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ झूम उठे। इतना ही नहीं, *नजरबाग मंदिर के पास हुसैनी कमेटी* ने विसर्जन समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शहर के इस दृश्य को देखने वालों ने कहा — यही असली हिंदुस्तान है। *नेताओं ने भी दी बधाई, कहा- यही टीकमगढ़ की पहचान है* *विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला* ने कहा, _"टीकमगढ़ की मिट्टी में ही भाईचारा है। यहां ग्यारहवीं शरीफ और गणेश विसर्जन को मिलजुल कर एक साथ मनाया जाना यह बताता है कि हमारे शहर में नफरत के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। मैं सभी शहरवासियों को इस प्रेम के लिए बधाई देता हूं। यह परंपरा हमेशा बनी रहेगी। *पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव* ने कहा, _"मैंने अपने राजनीतिक जीवन में टीकमगढ़ में हमेशा यही एकता देखी है। जब मुस्लिम भाई गणपति के जयकारे लगाते हैं और हिंदू भाई जामा मस्जिद के सामने सुफियाना कलाम बजाते हैं, तो यह दृश्य पूरे देश को संदेश देता है। कौमी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"_ वाकई, जहां देश के कई हिस्सों से तनाव की खबरें आती हैं, वहीं टीकमगढ़ ने बता दिया कि त्योहार बांटते नहीं, जोड़ते हैं। समारोह में लोगों का स्वागत करने वालों में अंशुल राय, आकाश लुकमान, छोटे राजा, विक्की राय मिंटू यादव, गोलू राय, रूपेन्द्र राय, सौरभ खरे, अभिषेक नामदेव, इकराम, शादाब, छोटू, सलीम बल्ले, सोहिल, नसीम, मुन्ना भाई, शहदाब बीजेपी, शादिक, अफ़ज़ल, आमिर और वहीद आदि मौजूद रहे।
जहां प्यार ही प्यार पले.... हिंदू बनेगा न, मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा... *जहां प्यार ही प्यार पले — टीकमगढ़ ने देश को दिया कौमी एकता का पैगाम* *टीकमगढ़।* बुंदेलखंड की शांत धरती पर बसा टीकमगढ़ शहर एक बार फिर देश के सामने मिसाल बनकर उभरा है। यहां के हिंदू और मुस्लिम भाईयों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश कर सच्चे हिन्दुस्तान की तस्वीर पेश की। यहां सिर्फ इंसानियत और भाईचारा पलता है। इस बार ग्यारहवीं शरीफ जलसा और गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोहों के अवसर पर हिन्दू भाईयों और मुस्लिम भाईयों ने खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया। यहां निकाले गए समारोहों में जो नजारा शहर ने देखा, उसे देखकर खुशी से लोग भाव-विभोर हो गए। शहर के छोटी देवी चौराहों पर लगे गणेश पंडालों के सामने जब ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर थिरकना शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा स्थापित किया और पूजा अर्चना की। यहां विधि विधान से उन्होंने प्रतिमा विसर्जन किया। उन्होंने यहां प्रतिमा विसर्जन किया। *"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के जयघोष के साथ मुस्लिम युवाओं ने भी जमकर नृत्य किया और हिंदू भाइयों को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर जब गणेश प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह ऐतिहासिक *जामा मस्जिद* के सामने से गुजरा, तो हिंदू समाज ने एकता की अनूठी पहल की। गणेश जी के जुलूस के डीजे पर अचानक *"भर दे झोली मेरी या मुहम्मद
लौटकर मैं न जाऊंगा खाली"* की सुफियाना धुन गूंज उठी। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ झूम उठे। इतना ही नहीं, *नजरबाग मंदिर के पास हुसैनी कमेटी* ने विसर्जन समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शहर के इस दृश्य को देखने वालों ने कहा — यही असली हिंदुस्तान है। *नेताओं ने भी दी बधाई, कहा- यही टीकमगढ़ की पहचान है* *विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला* ने कहा, _"टीकमगढ़ की मिट्टी में ही भाईचारा है। यहां ग्यारहवीं शरीफ और गणेश विसर्जन को मिलजुल कर एक साथ मनाया जाना यह बताता है कि हमारे शहर में नफरत के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। मैं सभी शहरवासियों को इस प्रेम के लिए बधाई देता हूं। यह परंपरा हमेशा बनी रहेगी। *पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव* ने कहा, _"मैंने अपने राजनीतिक जीवन में टीकमगढ़ में हमेशा यही एकता देखी है। जब मुस्लिम भाई गणपति के जयकारे लगाते हैं और हिंदू भाई जामा मस्जिद के सामने सुफियाना कलाम बजाते हैं, तो यह दृश्य पूरे देश को संदेश देता है। कौमी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"_ वाकई, जहां देश के कई हिस्सों से तनाव की खबरें आती हैं, वहीं टीकमगढ़ ने बता दिया कि त्योहार बांटते नहीं, जोड़ते हैं। समारोह में लोगों का स्वागत करने वालों में अंशुल राय, आकाश लुकमान, छोटे राजा, विक्की राय मिंटू यादव, गोलू राय, रूपेन्द्र राय, सौरभ खरे, अभिषेक नामदेव, इकराम, शादाब, छोटू, सलीम बल्ले, सोहिल, नसीम, मुन्ना भाई, शहदाब बीजेपी, शादिक, अफ़ज़ल, आमिर और वहीद आदि मौजूद रहे।
- मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ किला परिसर बलदाऊ जी मंदिर के पास रामलीला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा बल्देवगढ़ किला परिसर बलदाऊ जी मंदिर के पास रामलीला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ1
- जहां प्यार ही प्यार पले.... हिंदू बनेगा न, मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा... *जहां प्यार ही प्यार पले — टीकमगढ़ ने देश को दिया कौमी एकता का पैगाम* *टीकमगढ़।* बुंदेलखंड की शांत धरती पर बसा टीकमगढ़ शहर एक बार फिर देश के सामने मिसाल बनकर उभरा है। यहां के हिंदू और मुस्लिम भाईयों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश कर सच्चे हिन्दुस्तान की तस्वीर पेश की। यहां सिर्फ इंसानियत और भाईचारा पलता है। इस बार ग्यारहवीं शरीफ जलसा और गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोहों के अवसर पर हिन्दू भाईयों और मुस्लिम भाईयों ने खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया। यहां निकाले गए समारोहों में जो नजारा शहर ने देखा, उसे देखकर खुशी से लोग भाव-विभोर हो गए। शहर के छोटी देवी चौराहों पर लगे गणेश पंडालों के सामने जब ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर थिरकना शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा स्थापित किया और पूजा अर्चना की। यहां विधि विधान से उन्होंने प्रतिमा विसर्जन किया। उन्होंने यहां प्रतिमा विसर्जन किया। *"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के जयघोष के साथ मुस्लिम युवाओं ने भी जमकर नृत्य किया और हिंदू भाइयों को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर जब गणेश प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह ऐतिहासिक *जामा मस्जिद* के सामने से गुजरा, तो हिंदू समाज ने एकता की अनूठी पहल की। गणेश जी के जुलूस के डीजे पर अचानक *"भर दे झोली मेरी या मुहम्मद लौटकर मैं न जाऊंगा खाली"* की सुफियाना धुन गूंज उठी। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ झूम उठे। इतना ही नहीं, *नजरबाग मंदिर के पास हुसैनी कमेटी* ने विसर्जन समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शहर के इस दृश्य को देखने वालों ने कहा — यही असली हिंदुस्तान है। *नेताओं ने भी दी बधाई, कहा- यही टीकमगढ़ की पहचान है* *विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला* ने कहा, _"टीकमगढ़ की मिट्टी में ही भाईचारा है। यहां ग्यारहवीं शरीफ और गणेश विसर्जन को मिलजुल कर एक साथ मनाया जाना यह बताता है कि हमारे शहर में नफरत के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। मैं सभी शहरवासियों को इस प्रेम के लिए बधाई देता हूं। यह परंपरा हमेशा बनी रहेगी। *पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव* ने कहा, _"मैंने अपने राजनीतिक जीवन में टीकमगढ़ में हमेशा यही एकता देखी है। जब मुस्लिम भाई गणपति के जयकारे लगाते हैं और हिंदू भाई जामा मस्जिद के सामने सुफियाना कलाम बजाते हैं, तो यह दृश्य पूरे देश को संदेश देता है। कौमी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"_ वाकई, जहां देश के कई हिस्सों से तनाव की खबरें आती हैं, वहीं टीकमगढ़ ने बता दिया कि त्योहार बांटते नहीं, जोड़ते हैं। समारोह में लोगों का स्वागत करने वालों में अंशुल राय, आकाश लुकमान, छोटे राजा, विक्की राय मिंटू यादव, गोलू राय, रूपेन्द्र राय, सौरभ खरे, अभिषेक नामदेव, इकराम, शादाब, छोटू, सलीम बल्ले, सोहिल, नसीम, मुन्ना भाई, शहदाब बीजेपी, शादिक, अफ़ज़ल, आमिर और वहीद आदि मौजूद रहे।2
- गुगरवारा के युवाओं ने किसानों के मुआवजे और नशा मुक्त गांव की उठाई मांग गुगरवारा के युवाओं ने किसानों के मुआवजे और नशा मुक्त गांव की उठाई मांग ललितपुर। विकासखंड बार की ग्राम पंचायत गुगरवारा के युवा सुखदेव बुंदेलखंडी और लवकेश नामदेव युवाओं को एकजुट कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जय जय बुंदेलखंड टीम के युवा सामाजिक जागरूकता, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में टीम के युवाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। युवाओं ने प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इसके साथ ही युवाओं ने गुगरवारा ग्राम पंचायत को नशा मुक्त गांव बनाने की मांग भी रखी। टीम ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया और जनहित से जुड़े कार्यों में नियमानुसार सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुखदेव बुंदेलखंडी, लवकेश नामदेव, आजाद वर्मा, हरिशंकर गौतम, अनिकेत सिंगर, आशिक गौतम, चली राजा लोधी, संदीप, रवि, राजेंद्र, सौरभ, आशीष गौतम, नीरज गौतम, रविंद्र कुमार, पवन, रंजीत वर्मा, कमलेश भैया, बृजेंद्र यादव, जय हिंद कुमार और रितिक सहित टीम के अन्य युवा साथी मौजूद रहे। युवाओं का कहना है कि गांव का विकास सरकारी प्रयासों के साथ युवा शक्ति की सहभागिता और जागरूकता से भी मजबूत होता है। टीम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़कर गांव में सामाजिक जागरूकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।1
- पृथ्वीपुर में 501 ब्राह्मणों का सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ सिद्धिविनायक गार्डन पृथ्वीपुर में 501 ब्राह्मणों का सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ सिद्धिविनायक गार्डन निवाड़ी। पृथ्वीपुर के सिद्धिविनायक गार्डन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठवें 501 ब्राह्मणों के सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। छारद्वारी सरकार के कृपा पात्र पंडित भानु महाराज ने संगीतमय सुंदरकांड का वाचन किया। ओरछा धाम के आचार्य पंडित वीरेंद्र विदुआ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर निर्मोही अखाड़ा के प्रवक्ता पंडित सीताराम दास महाराज, यज्ञाचार्य पंडित गुफा सरकार और संकट मोचन हनुमान जी महाराज के कृपा पात्र गणेश महाराज मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुंदरकांड की मधुर चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले से पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थिति देखते ही बन रही थी। आयोजक संजय त्रिपाठी ने सभी ब्राह्मणों का कलश, अंगवस्त्र, श्रीफल और दक्षिणा से सम्मान किया तथा भंडारे का प्रसाद कराकर विदाई दी। कार्यक्रम में पंडित विजय पस्तोर, प्रदीप मिश्रा, विजेंद्र मिश्रा, मातादीन पस्तोर, राकेश शर्मा, केके वाजपेई, सर्वेश पांडे, योगेंद्र दुबे, जयप्रकाश शुक्ला, राकेश शुक्ला, सत्येंद्र विदुआ, दीना विदुआ, विष्णु तिवारी, एसपी पांडे, गोलू मिश्रा, पंकज लिटोरिया, राजू मिश्रा, रमू गंगेले, सुरेश चतुर्वेदी, गौरी शंकर विरथरे, राजीव बाजपेई, दिनेश बाजपेई, विनय त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, हार्दिक त्रिपाठी, आयुष्मान त्रिपाठी, रामजी पांडे, भरत लाल विदुआ और अंशुल विदुला ।जीवन रावत छोटू राजा जिला निवाड़ी एवं जिला टीकमगढ़, समस्त ब्राह्मण समाज सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे एक्सप्रेस जनसेवा न्यूज़ एवं राघव दर्पण समाचार पत्र पृथ्वीपुर से केके बाजपेई की रिपोर्ट एडिटिंग कुमकुम रावत4
- जतारा। नवागत सागर आईजी इरशाद बली ने शनिवार को जतारा थाने का औचक निरीक्षण किया। जतारा। नवागत सागर आईजी इरशाद बली ने शनिवार को जतारा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ छतरपुर रेंज के डीआईजी विजय खत्री, टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल एवं जतारा एसडीओपी अनिल सिंह मौजूद रहे। आईजी ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं गुंडा बदमाश पर निगरानी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, शिकायतों का समय पर निराकरण करने तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आगामी त्यौहारों को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक समझाइश देते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।3
- पितरों के आह्वान के साथ पितृ पक्ष की हुई शुरूआत, सुमेरा तालाब पर पितरों को दिया पानी शनिवार को सुम्मेरा तालाब पर अनेक लोगों ने पानी देकर पितरों का आह्वान किया। इस दौरान पंडित जगदीश पाठक ने मंत्रोच्चार कर पानी देने की रस्म पूरी कराई गई। इस तरह पितृ पक्ष की शुरूआत हो गई। इन दिनों को दानवीर कर्ण के दिन कहे जाते हैं। इस दौरान पितरों, गाय, कौआ व ब्राह्मणों को भोजन खिलाया जाता है।3
- सागर संभाग आयुक्त दिलीप कुमार ने टीकमगढ़ जिले के ग्राम बड़ागांव खुर्द में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण सागर संभाग आयुक्त दिलीप कुमार ने ग्राम बड़ागांव खुर्द में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संभागायुक्त को अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम संचालन की प्रकिया की दी जानकारी1
- खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद, उलाहना देने पर लाठी डंडों से की मारपीट , दंपति समेत तीन घायल, महिला हुई रेफर मड़ावरा। खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल चराने को लेकर हुये वाद विवाद में महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गये। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोंन निवासी गेंदारानी पत्नी अजयसिंह यादव ने एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके गांव के ही श्याम पुत्र मलखान की भैंस उसके खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल खा रही थी जिसका उलाहना देने पर श्याम और उसके बेटों द्वारा गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जब गेंदारानी का पति अजयसिंह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को परिजनों को मदद से थाने लाया गया जहां से दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी मड़ावरा भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गेंदारानी की हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं विपक्षियों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें घायल श्याम को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।1