Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र का शुभारंभ हो गया है पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र खुल गया है खुशखबरी है कि यहां पर पतंजलि के सारे प्रोडक्ट पतंजलि ग्रामीण स्टोर पर उपलब्ध है
MulayamSingh yadav
पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र का शुभारंभ हो गया है पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र खुल गया है खुशखबरी है कि यहां पर पतंजलि के सारे प्रोडक्ट पतंजलि ग्रामीण स्टोर पर उपलब्ध है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र का शुभारंभ हो गया है पिपरई तहसील में पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र खुल गया है खुशखबरी है कि यहां पर पतंजलि के सारे प्रोडक्ट पतंजलि ग्रामीण स्टोर पर उपलब्ध है1
- चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट विवाद पर सियासी घमासान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और वोटर डेटा को लेकर विपक्षी दलों व सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। आयोग ने भी तकनीकी पारदर्शिता को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।1
- पितरों के आह्वान के साथ पितृ पक्ष की हुई शुरूआत, सुमेरा तालाब पर पितरों को दिया पानी शनिवार को सुम्मेरा तालाब पर अनेक लोगों ने पानी देकर पितरों का आह्वान किया। इस दौरान पंडित जगदीश पाठक ने मंत्रोच्चार कर पानी देने की रस्म पूरी कराई गई। इस तरह पितृ पक्ष की शुरूआत हो गई। इन दिनों को दानवीर कर्ण के दिन कहे जाते हैं। इस दौरान पितरों, गाय, कौआ व ब्राह्मणों को भोजन खिलाया जाता है।3
- पुलिस ने रोकी भाजपा नेता का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा गांधी चौराहे पर1
- संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत संकल्प सेवा अभियान: बीना के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं-बच्चों से किया सीधा संवाद, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ बीना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रताप वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने शामिल होकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रभा चतुर्वेदी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण से जंग, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मूंग पाउडर, घर पर तैयार किया जाने वाला सेरेलक पाउडर, तिल की बढ़िया, अलसी की बड़ी सहित कई पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए। बच्चों ने चेयर रेस, चित्रकला और हैंडवॉश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक निर्मला सप्रे ने महिलाओं और बच्चों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने तथा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जबकि किशोरी बालिकाओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति को पढ़ाई में मददगार बताया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं सुलेखा खटीक, इंदिरा देवरिया, शोभा ठाकुर, राजकुमारी सेन और सावित्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शशि कुशवाहा, प्रीति लखेरा और विक्रम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों को पुरस्कार और फल भी वितरित किए गए। कुल मिलाकर संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।1
- भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी जिला स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा तभी किसान अपना हक मांग और छीन सकता है- राकेश टिकैत (ललितपुर )। जिले के कस्बा बिरधा में भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं, फसल नुकसान, जमीन अधिग्रहण और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तीखे हमले बोले।राकेश टिकैत दोपहर लगभग 1 बजे रोंडा टोल गेट पहुंचे, जहां भाकियू के पदाधिकारियों और स्थानीय किसानों ने उनका ढोल-नगाड़ों व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद वह प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन पटेल के आवास पर पहुंचे, जहां किसानों ने उनका स्वागत किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने बुंदेलखंड में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और जलभराव से तबाह हुई फसलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों को अब तक उचित मुआवजा न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। टिकैत ने कहा कि खेती से पर्याप्त आमदनी न होने के कारण बुंदेलखंड का किसान लगातार पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने मांग की बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिया जाए। बटाईदार, किसानों को भी फसल नुकसान के मुआवजे के दायरे में शामिल किया जाए। जमीन अधिग्रहण के दौरान बाजार दर व बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मिले, एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अमल में लाया जाए, किसान विरोधी बाहरी डीलों को तुरंत रद्द किया जाए।कस्बा बिरधा में हुई किसान महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेशाध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कीरत बाबा, महेंद्र पटेल, राजपाल यादव, नीलेश प्यासा, भूपेंद्र पटेल, सोनू पटेल, नितेश विश्वकर्मा, बॉबी निरंजन, महेंद्र तेरा, धर्मदास, बीपी राजा, पुष्पेंद्र पटेल एवं राज कलोथरा आदि लोग उपस्थित रहे।1
- बुंदेलखण्ड की #धरती मऊरानीपुर #लखवीर_सिंह लख्खा के भजन नहीं रोक सके नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षदों और अन्य सभी भक्तों को नाचने से माँ के भजन झूम उठे सब लोग 🕺💃 #viral_video #shinger #lakhvirshinglakkha @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें बुंदेलखण्ड की #धरती मऊरानीपुर #लखवीर_सिंह लख्खा के भजन नहीं रोक सके नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षदों और अन्य सभी भक्तों को नाचने से माँ के भजन झूम उठे सब लोग 🕺💃 #viral_video #shinger #lakhvirshinglakkha @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1
- राकेश टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिया निशाने पर, बोले चोर पकड़ा गया भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया। काग्रेस और सीजेपी प्रदर्शन करेगी तो हम उनके साथ हैं। उन्होंने बुंदेलखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की कही। उन्होंने बारिश से किसानों के हो रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा देकर राहत पहुंचानी चाहिए। वह जिले के ग्राम बिरधा में किसान महापंचायत को संबोधित करने आए थे।2