Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीना के गांधी तिराहे पर शनिवार दोपहर अचानक दो दुकानदार परिवार आमने-सामने आ गए... पहले कहासुनी हुई... फिर बात इतनी बढ़ी कि सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा... लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले लोग बीच सड़क पर भिड़ गए? और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महज 100 मीटर दूर खड़ी डायल-112 को लेकर जो आरोप सामने आया है... वह भी चौंकाने वाला
बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
बीना के गांधी तिराहे पर शनिवार दोपहर अचानक दो दुकानदार परिवार आमने-सामने आ गए... पहले कहासुनी हुई... फिर बात इतनी बढ़ी कि सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा... लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले लोग बीच सड़क पर भिड़ गए? और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महज 100 मीटर दूर खड़ी डायल-112 को लेकर जो आरोप सामने आया है... वह भी चौंकाने वाला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पाली तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न अध्यक्ष इमरत सिंह पटेल व महामंत्री मनोज कुमार जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ पाली तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न अध्यक्ष इमरत सिंह पटेल व महामंत्री मनोज कुमार जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ पाली। तहसील परिसर पाली में तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घनश्याम भारती एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अरसलान उर रशीद की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ललितपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलिया ने की। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तहसील बार एसोसिएशन पाली के अध्यक्ष इमरत सिंह पटेल तथा महामंत्री मनोज कुमार जैन सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा न्यायिक व्यवस्था में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष एडवोकेट पं. मनीष कुमार तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री लखन यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल से न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलती है। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिवक्ता हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन तथा आम लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शपथ ग्रहण समारोह में पाली तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिवक्ता साथियों, लेखपालों तथा पाली नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं ने नवगठित तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।1
- तर्पण - शनिवार से पितृपक्ष का हुआ प्रारंभ - पच कुइयां नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार के बीच अपने पूर्वजों को किया तर्पण - मान्यता है कि 16 दिनों तक पूर्वज धरती पर रहेंगे अपने परिजनों द्वारा किए तर्पण श्रद्धा और पता से करेंगे पुण्य अर्जित स्लग : तर्पण - शनिवार से पितृपक्ष का हुआ प्रारंभ - पच कुइयां नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार के बीच अपने पूर्वजों को किया तर्पण - मान्यता है कि 16 दिनों तक पूर्वज धरती पर रहेंगे अपने परिजनों द्वारा किए तर्पण श्रद्धा और पता से करेंगे पुण्य अर्जित लोकेशन सिरोंज एंकर : पच कुइयां नदी के घाट पर शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा तर्पण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई आगामी 16 दिनों तक चलने वाली ऐसी प्रक्रिया के दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को याद करते हुए उन्हें तर्पण करते हैं। कुशा, तिल, दूध और अन्य सामग्री ले जाकर पच कुइयां नदी में तर्पण की प्रक्रिया ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से कराई जाती है। पंडित कृष्ण कुमार भार्गव बताते हैं कि 16 दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया से प्रसन्न होकर पूर्वज अपने परिजनों को अच्छे स्वास्थ्य, संपत्ति और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं, वह एक श्रद्धालु ने बताया कि लोग घर के बड़े या बुजुर्ग द्वारा तर्पण की बात करते हैं। जबकि परिवार के सभी बेटों को तर्पण में शामिल होना चाहिए जब संपत्ति में सभी का अधिकार है। तो तर्पण की प्रक्रिया में भी सभी को शामिल होना आवश्यक है।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक – 25 सितंबर 2026* *जिला – विदिशा* *जुआ विरोधी अभियान में करारिया चौराहा पुलिस की कार्रवाई, 03 जुआरी पकड़े गए* *₹1.35 लाख से अधिक का मशरूका जप्त, नगदी सहित 02 मोटरसाइकिल जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस द्वारा जुआ विरोधी कार्रवाई करते हुए 03 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹15,460 नगद, 02 मोटरसाइकिल एवं 01 एलईडी बल्ब, कुल ₹1,35,860/- का मशरूका जप्त किया गया। इस संबंध में थाना करारिया चौराहा में अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. धर्मेंद्र दांगी पुत्र लाखन सिंह दांगी, उम्र 33 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा। 2. नीलेश लोधी पुत्र भावसिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा। 3. प्रदीप उर्फ मोनू पुत्र भैयालाल कुशवाह, उम्र 28 वर्ष, निवासी करैया खेड़ा रोड, विदिशा। *जप्त मशरूका:* - ₹15,460/- नगद - 02 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- - 01 एलईडी बल्ब, कीमत ₹400/- - कुल जप्त मशरूका – ₹1,35,860/- *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई* उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा की गई। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, प्र.आर. अमित मिश्रा, प्र.आर. अजय गर्ग, प्र.आर. सुमित सराठे, आर. पंकज त्यागी, आर. अमित गोलंदाज एवं आर. नवदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- पितरों के आह्वान के साथ पितृ पक्ष की हुई शुरूआत, सुमेरा तालाब पर पितरों को दिया पानी शनिवार को सुम्मेरा तालाब पर अनेक लोगों ने पानी देकर पितरों का आह्वान किया। इस दौरान पंडित जगदीश पाठक ने मंत्रोच्चार कर पानी देने की रस्म पूरी कराई गई। इस तरह पितृ पक्ष की शुरूआत हो गई। इन दिनों को दानवीर कर्ण के दिन कहे जाते हैं। इस दौरान पितरों, गाय, कौआ व ब्राह्मणों को भोजन खिलाया जाता है।3
- चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट विवाद पर सियासी घमासान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और वोटर डेटा को लेकर विपक्षी दलों व सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। आयोग ने भी तकनीकी पारदर्शिता को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।1
- दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने SLUG : दो दिन से नहीं उठा शहर का कचरा लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते ड्राइवरों ने काम बंद कर दिया। रहवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। VO : विदिशा में शहर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी नगर पालिका ने निजी कंपनी को टेंडर के माध्यम से सौंपी है। लेकिन पिछले दो दिनों से कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कचरा वाहनों के ड्राइवरों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से नाराज ड्राइवरों के काम बंद करने के बाद कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित हुई है। वाहन नहीं पहुंचने के कारण शहर के कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। रहवासियों का कहना है कि वे लगातार नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बाइट राजू कुशवाहा बाइट हेमेन्द्र ठाकुर बाइट अनिल कुशवाहा4
- राकेश टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिया निशाने पर, बोले चोर पकड़ा गया भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया। काग्रेस और सीजेपी प्रदर्शन करेगी तो हम उनके साथ हैं। उन्होंने बुंदेलखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की कही। उन्होंने बारिश से किसानों के हो रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा देकर राहत पहुंचानी चाहिए। वह जिले के ग्राम बिरधा में किसान महापंचायत को संबोधित करने आए थे।2
- खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद, उलाहना देने पर लाठी डंडों से की मारपीट , दंपति समेत तीन घायल, महिला हुई रेफर मड़ावरा। खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल चराने को लेकर हुये वाद विवाद में महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गये। मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोंन निवासी गेंदारानी पत्नी अजयसिंह यादव ने एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके गांव के ही श्याम पुत्र मलखान की भैंस उसके खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल खा रही थी जिसका उलाहना देने पर श्याम और उसके बेटों द्वारा गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जब गेंदारानी का पति अजयसिंह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायलों को परिजनों को मदद से थाने लाया गया जहां से दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी मड़ावरा भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गेंदारानी की हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं विपक्षियों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें घायल श्याम को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।1
- कुआं में डुबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा पाली थाना अंतर्गत ग्राम पाली ग्रामीण बजरंगगढ़ में कुआं में एक 40 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र बुनकर डुबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा1