प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र में आज ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया आलीशान जुलूस... प्रयागराज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को नैनी थाना क्षेत्र के इंदरपुर, महेवा, मड़ौका, मोहम्मदगंज, दांडी और टिकनौता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए जुलूस मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन, यातायात व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। जुलूस के दौरान क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। वार्ड नंबर एक के सभासद मूलचंद मुन्ना पासी समेत स्थानीय नागरिकों ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। मौके पर भोले पाल, अनवर नेता, निजाम अख्तर, मोहसिन खान, अल्लामा शरीफ, बनिया, दानिश, सुफियान, अल्लामा जीशान, मुश्ताक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का है। सभी समुदायों के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा। पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए।
प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र में आज ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया आलीशान जुलूस... प्रयागराज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को नैनी थाना क्षेत्र के इंदरपुर, महेवा, मड़ौका, मोहम्मदगंज, दांडी और टिकनौता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए जुलूस मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन, यातायात व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। जुलूस के दौरान क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। वार्ड नंबर एक के सभासद मूलचंद मुन्ना पासी समेत स्थानीय नागरिकों ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। मौके पर भोले पाल, अनवर नेता, निजाम अख्तर, मोहसिन खान, अल्लामा शरीफ, बनिया, दानिश, सुफियान, अल्लामा जीशान, मुश्ताक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का है। सभी समुदायों के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा। पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए।
- प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र में आज ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया आलीशान जुलूस... प्रयागराज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को नैनी थाना क्षेत्र के इंदरपुर, महेवा, मड़ौका, मोहम्मदगंज, दांडी और टिकनौता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए जुलूस मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन, यातायात व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। जुलूस के दौरान क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। वार्ड नंबर एक के सभासद मूलचंद मुन्ना पासी समेत स्थानीय नागरिकों ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। मौके पर भोले पाल, अनवर नेता, निजाम अख्तर, मोहसिन खान, अल्लामा शरीफ, बनिया, दानिश, सुफियान, अल्लामा जीशान, मुश्ताक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का है। सभी समुदायों के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा। पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए।2
- ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा। इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- बारावफात जुलूस में बिदका घोड़ा, दवा कारोबारी घायल समेत कई घायल, बेजुबान भी जख्मी राजेश सरकार प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई, जब बारावफात के मुकद्दस जुलूस के दौरान एक घोड़ा अचानक बिदक गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे जुलूस में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस हादसे में बाइकों से टकराकर घोड़ा लहूलुहान हो गया, जबकि दुकान संबंधी प्रपत्रों की फोटो कॉपी कराने निकले पूर्णिमा मेडिकल स्टोर हनुमान नगर नैनी निवासी फतेह बहादुर कुशवाहा पुत्र स्व. सीताराम कुशवाहा को बेकाबू घोड़े ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़ा यहीं पर नहीं रुका बल्कि बिदकते हुए सर्वेश्वर महादेव मंदिर की तरफ चला गया जहाँ कुछ लोगों को कुचल दिया। उनको भी चोटें आई हैं। - लापरवाही पड़ी भारी, बेकाबू हुआ घोड़ा चश्मदीदों के मुताबिक जुलूस में एक घोड़ा अचानक बिदक गया। नैनी स्टेशन रोड पर अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदका और उसने उछल-कूद शुरू कर दी। इसके बाद बेकाबू हुआ घोड़ा भीड़ के बीच ही इधर-उधर सरपट दौड़ने लगा। विशालकाय बेजुबान को अपनी तरफ आता देख सड़क पर मौजूद लोग बचने को सुरक्षित जगह की ओर दौड़े। जान बचाने की होड़ लग गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। - सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भगदड़ मचते ही मौके पर कुछ लोगों ने जान की बाजी लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बेकाबू घोड़े को भीड़ से अलग करते हुए पास की गली की तरफ मोड़ दिया। - गली में खड़े वाहनों से टकराकर लहूलुहान हुआ घोड़ा भीड़ से निकलकर जैसे ही संकरी गली में घुसा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन पार्क थे। रफ्तार में दौड़ रहा घोड़ा इन वाहनों से जोरदार तरीके से टकरा गया। वाहनों की टक्कर और लोहे के पार्ट्स चुभने की वजह से बेजुबान घोड़ा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है कि जुलूस में घोड़ा दौड़ाने की अनुमति किसने दी थी। वही गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का इलाज चल रहा है।3
- प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड। गंगानगर डीसीपी का बयान प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड। गंगानगर डीसीपी का बयान1
- सूरत ग्रामीण और बरडोली ग्रामीण पुलिस ने मौजे के मोटागाम की सीमा में खानपुरवाली नल कंकरपार के बाएं किनारे नहर के गेट के पास सड़क पर टॉर्च (बैटरी) की रोशनी में जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूरत ग्रामीण और बरडली ग्रामीण पुलिस ने मौजे के मोटागाम की सीमा में खानपुरवाली नल कंकरपार के बाएं किनारे नहर के गेट के पास सड़क पर टॉर्च (बैटरी) की रोशनी में जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूरत नाओ स्थित सूरत संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम वीर सिंह के नेतृत्व में, सूरत ग्रामीण, सूरत नाओ स्थित पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढिया ने अवैध जुआ और जुआ गतिविधियों को समाप्त करने के लिए निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है, जिसके अनुरूप संभागीय पुलिस अधिकारी श्री एच.एल. राठौड़, बरदोली नाओ स्थित संभाग के निर्देशों के अनुसार, पुलिस निरीक्षक पी.एन. जडेजा के नेतृत्व में अवैध जुआ और जुआ मामलों का पता लगाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया है। आज पुलिस इंस्पेक्टर पी.एन. जडेजा और ए.एच.सी. बंकिंभाई रमेशभाई नौ को मिली निजी सूचना के आधार पर, पुलिसकर्मियों की एक टीम तुरंत गठित कर सूचना स्थल पर भेजी गई। टीम वर्क के तहत, सूरत जिले के बरदोली तहसील में, खानपुरवाली नल कंकरपार के बाएं किनारे की नहर के पास, मौजे-मोटागम की सीमा पर स्थित सड़क पर सार्वजनिक रूप से जुए के अड्डे पर छापा मारा गया। जुए में 6650 रुपये नकद जब्त किए गए और गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 13400 रुपये, प्लास्टिक शीट (संख्या 01 के.आर. 00 रुपये), टॉर्च (संख्या 01 के.आर. 50 रुपये) और पेज (संख्या 00 रुपये) सहित कुल 20100 रुपये का सामान बरामद हुआ। टॉर्च के साथ कुल आठ आरोपियों को सार्वजनिक रूप से गिरफ्तार किया गया। हरजीत को पैसों से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया और फरार आरोपी को वांछित घोषित कर दिया गया तथा भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। जब्त सामान - (1) खूंटे के ऊपर की भूमि पर पाई गई नकदी, कुल मिलाकर 6650/- रुपये 4- (2) गिरफ्तार आरोपी की तलाशी से प्राप्त नकद राशि 13400/- रुपये + (3) एक प्लास्टिक शीट नं-01 रु.00/- + (4) एक ट्रोचर नं.-01 50 रुपये/- (5) प्रति पृष्ठ संख्या रु. 00/- जो कुल मिलाकर 20100 रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण (1) राहुल राजूभाई पाटिल, उम्र 32 वर्ष, व्यवसाय-श्रमिक, बोधन खाड़ी फलियू, अरेथ, जी. सूरत के निवासी (2) अक्षयभाई कालूभाई राठौड़, उम्र 30, व्यवसाय: मजदूर, निवास: मीरापुर, निशाल, गांव, कामरेज, सूरत। (3) हर्षभाई सतीशभाई टेलर यू.वी.आर. व्यापार। ड्राइविंग रेस. मोटागाम बाजार पलियु ता. बारडोली जी सूरत (4) जतिनभाई जीतूभाई राठौड़, उम्र 27, व्यापार-श्रमिक, वरद, कांग्रेस, फलिउ, ता. निवासी। बारडोली, जिला सूरत (5) हिरेनभाई दहयाभाई परमार, उम्र 34, व्यवसाय-ड्राइविंग, बाबेन अंबाजीनगर निवासी, ता. बारडोली, जिला सूरत (6) राकेशभाई जीतेन्द्रभाई राठौड़, उम्र 21, व्यवसायी-मजदूर, निवासी चिखली बावरी पालियू, ता. बारडोली, जिला सूरत (7) शुक्करभाई नानूभाई राठौड़, उम्र 50, व्यवसायी-मजदूर, निवासी अलूरा टेकरी, तालुका कामरेज, जिला सूरत। (8) राहुलभाई उर्फ लालू नवीनभाई हलपति, उम्र 34, व्यवसायी-मजदूर, मोटागाम जंताकोलोनी फलियू निवासी, ता. बारडोली, जिला सूरत वांछित अभियुक्तों का विवरण वांछित (9) अर्जुन उर्फ भीमो विनोदभाई राठौड़, उम्र 26, व्यापार-श्रमिक, निवासी मोटागाम, 12वां चरण, माता फलियु, ता. बारडोली, जिला सूरत उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पी.एन. जडेजा साहिब, पुलिस इंस्पेक्टर, बरडोली ग्रामीण डाकघर2
- आमदे मुस्तफा ﷺ मरहबा-मरहबा, बारह रबीउल अव्वल पर कटरा में निकला अज़ीमुश्शान जुलूसे मोहम्मदी ﷺ आमदे मुस्तफा1
- काशी में नया इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम चंद्रमा के आकार का स्टेडियम, त्रिशूल की तरह लाइट्स और डमरू की तरह कंमेट्री बॉक्स ज़ाहिर है, विडियो वायरल काशी में नया इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम चंद्रमा के आकार का स्टेडियम, त्रिशूल की तरह लाइट्स और डमरू की तरह कंमेट्री बॉक्स ज़ाहिर है, विडियो वायरल1
- धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे। ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।4