Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur : बदलेगा शेड्यूल, बढ़ेंगी फ्लाइट्स, 2 जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा फ्लाइट्स का नया शेड्यूल, विंटर शेड्यूल में नए शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स, 25 अक्टूबर से घरेलू फ्लाइट्स हो सकती 60 पार, अभी औसतन 47 फ्लाइट हो रही हैं संचालित #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jaipur : बदलेगा शेड्यूल, बढ़ेंगी फ्लाइट्स, 2 जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा फ्लाइट्स का नया शेड्यूल, विंटर शेड्यूल में नए शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स, 25 अक्टूबर से घरेलू फ्लाइट्स हो सकती 60 पार, अभी औसतन 47 फ्लाइट हो रही हैं संचालित #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from राजस्थान and nearby areas
- क्रेन से गणपति बप्पा का विसर्जन: शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, 250 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं और 20 से अधिक आकर्षक जाकर शामिल हुई राजसमंद में भक्ति उल्लास और आस्था के साथ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का देर रात समापन हुआ। गणपति बप्पा के जय कारो के साथ निकली शोभायात्रा और विधिवत विसर्जन के बाद शहर में 5 दिनों से चल रहा गणेशोत्सव पूरा हो गया है। क्रेन की मदद से विसर्जन हुआ शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मंशापूर्ण महागणपति मंदिर पहुंची l जमा आरती के बाद प्रतिमाओं को 9 चौकी पाल ले जाया गया। स्नान करने के बाद धोली खान क्षेत्र में बनाए गए निर्धारित विसर्जन स्थल पर हाइड्रा क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विधीवत विसर्जन किया गया। विसर्जन रात करीब 2 बजे तक चला। इस दौरान शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा संयोजक दिनेश पालीवाल सहित पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे l1
- क्यों करते हैं लोग अपने देवता का अपमान क्यों देते हैं प्रलय को निमंत्रण जब धर्म के नाम पर आपस में कटते मरते हैं तो फिर यह जो अपमान हो रहा है यह किसके द्वारा किया जा रहा है इसके ऊपर कोई पार्टी या कोई भी नेता आवाज क्यों नहीं उठाता है या तो स्थापना करना लोग बंद करदे या फिर इस तरीके से विसर्जन करना1
- भीमालिया गांव में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ भीमालिया गांव में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के भीमालिया गांव के बाबा रामदेवजी मंदिर पर मेघवाल समाज का दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव व वरघोड़ा निकालने एवं महाप्रसादी के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पहले दिन शनिवार की रात एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम विशाल भजन संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें भजन गायक रतन मारु एण्ड पार्टी पाली के द्वारा कर्ण प्रिय रामदेवजी भजनों एवं महिमा गाई इन भजनों पर बाल नृत्यका ममता मारवाड़ी और झांकी कलाकार भरत राठौड़ पाली विभिन्न देवी देवताओं की वेशभूषा में मनमोहक झांकीया पेश कर श्रद्धालुओं झूमने पर मजबूर कर दिया । इस बीच अतिथि भामाशाहओं और 10 वीं और 12वीं में होनहार प्रतिभा सम्मान पुष्प माला साफा पहनाकर मोमेंट के साथ किया । मंच संचालन कन्हैया भाटी ने किया। रविवार को रामदेव युवा मित्र मंडल भीमालिया की अगुवाई में रामदेव मंदिर पर सवेरे शुभवेला में क्षेत्र में सूख समृद्धि की कामनाओं से बाबा रामदेवजी की असवारी एवं नेजा ध्वजा के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा रामदेवजी मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते वापस मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुआ और इसके बाद महा प्रसादी के साथ ही दो दिवसीय धार्मिक कार्यकम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पुनाराम जोया ,चम्पतराज जोया , हज़ारीलाल जोया, जसाराम जोया, वोराराम जोया ,जगदीश सरेल, भोमाराम सरेल,गोपाराम, रतीलाल समेत बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं उपस्थित रह भीमालिया गांव के बाबा रामदेवजी का वरघोड़ा निकालते एवं भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार और प्रतिभा का बहुमान करते।2
- चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्ट नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- बोरडी गांव में दो दिन धार्मिक अनुष्ठान,भजन संध्या में गायको ने दी भक्तीमय प्रस्तुतियां बोरडी गांव में दो दिन धार्मिक अनुष्ठान,भजन संध्या में गायको ने दी भक्तीमय प्रस्तुतियां नाडोल राणीसा भटियाणी के जन्मोत्सव में उमडा आस्था का सैलाब,आरती में गूंजे माजासी के जयकारे बोरडी स्थित राणी भटियाणी मंदिर परिसर मे राणी भटियाणी माता का जन्मोत्सव पर श्रद्धा व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया । दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन व महाप्रसादी का आयोजन हुआ बडी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से बोरडी राणी भटियाणी मंदिर ढोल थाली व नगाडो की गूंज से भक्तिमय बना ।उपासक सुखीबाई के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । समाज सेवी सुरेश माली नाडोल के साथ भक्तों द्वारा नाडोल से बोरडी माजीसा धाम ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा निकाली गई । साथ हि श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया । भजन संध्या में भजन गायक जितू प्रजापत ,राकेश मंडोरा,पुजा राठौड़, सुभाष कलावत, लवली राजपुरोहित,रतन प्रजापत ,अजली मारवाडी,हरिश देवासी, मुकेश देवासी,रमेश भारती,सुरेश माली नाडोल ,समाज सेवी जगदीश चौधरी कोटडी ,महिपाल सिंह राजपुरोहित,आशु देवासी,नगराज देवासी रानी,मनोज पजापत , ताराचंद सिरवी,ममता देवासी, चम्पालाल जणवा आना,घेवर राम देवासी चाचौडी ,बिट्टू भाई मारवाडी सिरोही,दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप के किशोर राव,कोमल राव, पुलिस थाना देसूरी एएसआई चन्दवीर सिंह, पुलिस चौकी नाडोल के एएसआई परविन्द्रर सिंह, खरताराम सिरवी नाडोल, रमेश मेवाडा,सतीश जवणा चौधरी,मंच संचालक सोवताराम देवासी,सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- Jaipur : बदलेगा शेड्यूल, बढ़ेंगी फ्लाइट्स, 2 जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा फ्लाइट्स का नया शेड्यूल, विंटर शेड्यूल में नए शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स, 25 अक्टूबर से घरेलू फ्लाइट्स हो सकती 60 पार, अभी औसतन 47 फ्लाइट हो रही हैं संचालित #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- कुमावत समाज की पुरजोर मांग राजसमंद सभापति समाज प्रतिनिधि को बनाने की की गई मांग रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- बिराटिया खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 48 घंटे में अज्ञात आरोपी गिरफ्तार बिराटिया खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 48 घंटे में अज्ञात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर की कार्रवाई पुलिस थाना बर ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश पुत्र अजमाल, जाति काठात, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेल का बाडिया, बिराटिया खुर्द, थाना बर, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को थाना बर क्षेत्र के ग्राम बिराटिया खुर्द में बाबा रामदेव मेले के दौरान नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस संबंध में पीड़िता की ओर से 14 सितंबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 144/2026 दर्ज कर धारा 137(2), 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान शुरू किया। मामले में आरोपी अज्ञात होने तथा पीड़िता के नाबालिग होने के कारण आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। थाना स्तर पर थानाधिकारी मंजु मुलेवा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने ब्यावर, शिवपुरा (पीसांगन), बाबरा, गिरी, बिराटिया खुर्द, निमाज और जैतारण क्षेत्र में तलाश एवं जांच की। लगातार तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान की और उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल आईपीएस के आदेशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में की गई। गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी मंजु मुलेवा निरीक्षक पुलिस, नंदकिशोर सिंह सहायक उपनिरीक्षक, महिपाल कांस्टेबल 543, गिरधारी कांस्टेबल 601, कालूराम कांस्टेबल 442 थाना बर तथा सुशील कांस्टेबल एवं नैनासिंह कांस्टेबल साइबर सेल जिला ब्यावर शामिल रहे।1
- कारऔर बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत: लोग बोले-टक्कर के दौरान धमाके जैसी आवाज आई; डैमेज बाइक को कर में रखा भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार और बाइक के आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि सदर थाना इलाके के रूपाहेली निवासी भगवान उम्र 67 वर्ष पुत्र रोड़ा बागरिया पत्नी देउ बागरिया उम्र 53 वर्ष बेटे 24 वर्ष रतन बागरीया के साथ मांडलगढ़ की तरफ जा रहे थे । इस दौरान नया गांव के पास सामने आ रही वरना कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को बिगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश l1