logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल में अचानक 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी पेट दर्द उल्टी की शिकायत के बाद जीएमसीएच में कराया गया भर्ती स्कूल में 12 बच्चों अचानक तबीय बिगड़ी पेट दर्द-उल्टी की शिकायत के बाद जीएमसीएच में कराया गया भर्ती। बताया जा रहा है कि प्रार्थना के बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ी तबीयत, चापाकल का पानी या रास्ते में खाए फल को लेकर तबीयत बिगड़ने के लिए आशंका जताई जा रही है। पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित भैंसही गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रिफ्यूजी कॉलोनी में मंगलवार को 12 बच्चे अचानक बीमार हो गए। सुबह प्रार्थना के बाद बच्चों के पेट और सिर में दर्द के साथ उल्टी की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी को दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को इलाज के लिए भैंसही स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी 12 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। दो एम्बुलेंस के जरिए बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बीमार होने वाले बच्चों में पिंकी कुमारी (10), हिमांशु कुमार (11), अरुण कुमार (8), प्रिंस कुमार (10), शिवानी कुमारी (8), बिट्टू कुमार (10), साजन कुमार (10), सिमरन कुमारी (7), भोला कुमार (10), विकास कुमार (10), कृष्णा कुमार (8) और विशाल कुमार (11) शामिल हैं। सभी बच्चे भैंसही गांव के ही निवासी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों ने विद्यालय के चापाकल का पानी पीने की बात कही है, जबकि कुछ बच्चों ने रास्ते में तुथ फल खाने की बात बताई है। हालांकि संदेह होने पर शिक्षकों ने भी चापाकल का पानी पीकर देखा, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। फिलहाल बच्चों के बीमार होने के कारणों की जांच की जा रही है।

3 hrs ago
user_Vinay Kumar
Vinay Kumar
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

स्कूल में अचानक 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी पेट दर्द उल्टी की शिकायत के बाद जीएमसीएच में कराया गया भर्ती स्कूल में 12 बच्चों अचानक तबीय बिगड़ी पेट दर्द-उल्टी की शिकायत के बाद जीएमसीएच में कराया गया भर्ती। बताया जा रहा है कि प्रार्थना के बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ी तबीयत, चापाकल का पानी या रास्ते में खाए फल को लेकर तबीयत बिगड़ने के लिए आशंका जताई जा रही है। पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित भैंसही गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रिफ्यूजी कॉलोनी में मंगलवार को 12 बच्चे अचानक बीमार हो गए। सुबह प्रार्थना के बाद बच्चों के पेट और सिर में दर्द के साथ उल्टी की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी को दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को इलाज के लिए भैंसही स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी 12 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। दो एम्बुलेंस के जरिए बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बीमार होने वाले बच्चों में पिंकी कुमारी (10), हिमांशु कुमार (11), अरुण कुमार (8), प्रिंस कुमार (10), शिवानी कुमारी (8), बिट्टू कुमार (10), साजन कुमार (10), सिमरन कुमारी (7), भोला कुमार (10), विकास कुमार (10), कृष्णा कुमार (8) और विशाल कुमार (11) शामिल हैं। सभी बच्चे भैंसही गांव के ही निवासी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों ने विद्यालय के चापाकल का पानी पीने की बात कही है, जबकि कुछ बच्चों ने रास्ते में तुथ फल खाने की बात बताई है। हालांकि संदेह होने पर शिक्षकों ने भी चापाकल का पानी पीकर देखा, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। फिलहाल बच्चों के बीमार होने के कारणों की जांच की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • प्रेमी जोड़े ने दुर्गा बाग मंदिर किया शादी ,बैरिया प्रखंड उतरी पटजिरवा पंचायत के लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करके वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल परिवार वालों को केस नहीं करने का कीया निवेदन
    1
    प्रेमी जोड़े ने दुर्गा बाग मंदिर किया शादी ,बैरिया प्रखंड उतरी पटजिरवा पंचायत के लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करके वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल परिवार वालों को केस नहीं करने का कीया निवेदन
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    49 min ago
  • ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग बैरिया ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।
    1
    ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट
बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग
बैरिया 
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंध से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 8 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले युवक को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंध होने की जानकारी मिली थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी और विवाद भी हुआ था। बताया जाता है कि विवाद के बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया था, जिसके बाद घर का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। परिवार के लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद से युवक गहरे मानसिक तनाव में चल रहा था और काफी परेशान रहने लगा था। इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सिरसिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंध से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 8 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले युवक को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंध होने की जानकारी मिली थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी और विवाद भी हुआ था। बताया जाता है कि विवाद के बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया था, जिसके बाद घर का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
परिवार के लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद से युवक गहरे मानसिक तनाव में चल रहा था और काफी परेशान रहने लगा था। इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सिरसिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    27 min ago
  • Post by Manjeet Kumar
    1
    Post by Manjeet Kumar
    user_Manjeet Kumar
    Manjeet Kumar
    Voice of people हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना। विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।
    1
    जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना।  विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • Bihar ke Rahane Wale Hain mangalpur patni patni gaon
    1
    Bihar ke Rahane Wale Hain mangalpur patni patni gaon
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    Ramgarhwa, Purbi Champaran•
    16 hrs ago
  • रास्ता विवाद में मारपीट का आरोप, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार नौतन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित फुलियाखाड़ा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक रोहित राम ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो में युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि मामले की सूचना नौतन पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    रास्ता विवाद में मारपीट का आरोप, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार
नौतन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित फुलियाखाड़ा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक रोहित राम ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट की जा रही है।
वीडियो में युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि मामले की सूचना नौतन पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.