श्री_राजपूत_सभा_ने EWS को पंचायतीराज चुनावों में आरक्षण देने की मांग की,,, रूपवास (भरतपुर)।श्री राजपूत सभा जिला इकाई रूपवास ने पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS को आरक्षण देने की मांग को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूपवास के माध्यम से भेजा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और सरकारी नौकरियों में EWS वर्ग को 10% आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनावों में अब तक इस वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व हेतु आरक्षण नहीं मिला है। ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम में संशोधन कर EWS वर्ग के लिए चुनावों में स्पष्ट आरक्षण की व्यवस्था की जाए। साथ ही जनसंख्या के आधार पर वार्डों और पदों का आरक्षण तय कर सीटों का आवंटन और रोस्टर प्रणाली लागू की जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में EWS वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होने से वे अपने क्षेत्र और समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।

- घटिया_पुलिया_निर्माण का वीडियो वायरल! CM के गृह जिले में खुलेआम खानापूर्ति, अधिकारी मौन,,,, रूपवास (भरतपुर)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के रूपवास उपखंड में भ्रष्टाचार की एक और तस्वीर सामने आई है। गांव चक सामरी सड़क मार्ग पर राजस्थान-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर बन रही पुलिया में ठेकेदार खुलेआम खिलवाड़ कर रहा है। आरोप है कि पुलिया की चिनाई में सीमेंट-बजरी का मसाला नाममात्र लगाकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस घटिया निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लेकिन सवाल ये है कि वीडियो सामने आने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में क्यों सो रहे हैं? ग्रामीणों ने मांग की है कि तुरंत उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और गुणवत्तापूर्ण पुलिया का निर्माण कराया जाए।1
- बाड़ी में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा:शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था क्या बोले पूर्व विधायक बाड़ी में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा:शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था क्या बोले पूर्व विधायक1
- चीन ने ऐसे कोनसे कानून बनाये जिस से वह भारत से आगे हो गया1
- 12/8/2026 ko भारतीय तिरंगा रैली से जुड़े सभी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी से अनुरोध किया 12/8/2026को जय हिन्द भारत देश में सबसे बड़ा नागरिक हैं कोलुआ गांव से ही नई पोस्ट रेलवे पेपर पर देश के लिए एक नया देश तक पहुंच गए है 79 साल से ज्यादा से अधिक लोगों ने अपने देश पर भरोसा कर लिया है1
- मुझे माफ कर दीजिए... वायरल Bullet वीडियो के बाद युवती ने मांगी माफी महाराष्ट्रीयन स्टाइल में ड्रेस पहनकर Bullet चलाने वाली युवती का माफीनामा सामने आया है। युवती ने कहा कि वह मराठी लुक क्रिएट कर कैलाश मंदिर पूजा के लिए जा रही थी और वीडियो बनाना सिर्फ मनोरंजन के लिए था। उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। वायरल स्टंट वीडियो को लेकर युवती ने माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसी वीडियो नहीं बनाएगी और अपनी सभी वीडियो डिलीट कर दी हैं। युवती ने लोगों से माफ करने की अपील की।1
- रूपवास के लिए प्रस्तावित उपजिला अस्पताल को रूपवास के कुछ भू-माफिया अपने फायदे के लिए राजनीतिक पहुंच के जरिए चैंकोरा ग्राम पंचायत में शिफ्ट करवाना चाहते हैं/ बोले लोग, सुनिए और खबर को शेयर करें,,,,, न्यूज़ चैनल फॉलो करें,,,,1
- आगरा: सिकंदरा शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी "आगरा के सिकंदरा से इस वक्त की बड़ी खबर! शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इलाके में हत्या या हादसे दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।1