Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा: सिकंदरा शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी "आगरा के सिकंदरा से इस वक्त की बड़ी खबर! शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इलाके में हत्या या हादसे दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।
Agra news
आगरा: सिकंदरा शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी "आगरा के सिकंदरा से इस वक्त की बड़ी खबर! शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इलाके में हत्या या हादसे दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुझे माफ कर दीजिए... वायरल Bullet वीडियो के बाद युवती ने मांगी माफी महाराष्ट्रीयन स्टाइल में ड्रेस पहनकर Bullet चलाने वाली युवती का माफीनामा सामने आया है। युवती ने कहा कि वह मराठी लुक क्रिएट कर कैलाश मंदिर पूजा के लिए जा रही थी और वीडियो बनाना सिर्फ मनोरंजन के लिए था। उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। वायरल स्टंट वीडियो को लेकर युवती ने माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसी वीडियो नहीं बनाएगी और अपनी सभी वीडियो डिलीट कर दी हैं। युवती ने लोगों से माफ करने की अपील की।1
- ताजमहल को-तेजोमहालय घोषित कराने के मामले में 2 सितंबर को होगी अगली सुनवाई जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की अनुमति को लेकर दायर वाद पर कोर्ट में हुई सुनवाई, अधिवक्ता के गैरहाजिर रहने पर अगली तारीख तय ताजमहल को-तेजोमहालय घोषित कराने के मामले में 2 सितंबर को होगी अगली सुनवाई जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की अनुमति को लेकर दायर वाद पर कोर्ट में हुई सुनवाई, अधिवक्ता के गैरहाजिर रहने पर अगली तारीख तय आगरा। ताजमहल को लेकर चल रहे ताजमहल-तेजोमहालय विवाद में एक बार फिर न्यायालय में सुनवाई हुई। ताजमहल परिसर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर दायर वाद पर सुनवाई के दौरान संबंधित पक्ष के अधिवक्ता के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है। मामला कुंवर अजय तोमर की ओर से दायर वाद से जुड़ा है। वादी की ओर से ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए वहां पूजा-अर्चना करने तथा जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है। इस मामले में 23 जुलाई 2024 को वाद दाखिल किए जाने की बात सामने आई है। अधिवक्ता के गैरहाजिर रहने पर अगली तारीख सुनवाई के दौरान सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के अधिवक्ता के गैरहाजिर रहने के चलते मामले में आगे की सुनवाई के लिए न्यायालय ने 2 सितंबर की तारीख निर्धारित की। अगली सुनवाई में मामले से जुड़े पक्षों की दलीलों और वाद की आगे की कार्यवाही पर सुनवाई होने की उम्मीद है। बताया गया है कि अगली सुनवाई सेक्शन 89ए जनरल रूल्स सिविल के तहत होगी। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें और कानूनी पक्ष न्यायालय के समक्ष रखे जाने हैं। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की अनुमति की मांग वादी कुंवर अजय तोमर की ओर से दायर वाद में ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए वहां पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है। वादी पक्ष का कहना है कि जब तक इन धार्मिक गतिविधियों की अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनकी ओर से कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। इस मामले के सामने आने के बाद ताजमहल के धार्मिक स्वरूप को लेकर पहले से चली आ रही बहस एक बार फिर न्यायालय के समक्ष पहुंच गई है। हालांकि ताजमहल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्वरूप को लेकर अलग-अलग पक्षों की अलग-अलग मान्यताएं और दावे रहे हैं, जिनका अंतिम निर्णय न्यायालय में चल रही कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही होगा। 2 सितंबर पर टिकी निगाहें अब इस मामले में अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी। इस तारीख पर मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। वादी पक्ष की ओर से जहां पूजा-अर्चना और अभिषेक की अनुमति की मांग की जा रही है, वहीं मामले से जुड़े अन्य पक्षों को भी अपना कानूनी पक्ष न्यायालय के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। ताजमहल-तेजोमहालय से जुड़े इस मामले में आने वाले समय में होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि वादी पक्ष अपनी मांग को लेकर लगातार न्यायालय की शरण में है। TV92 News के पत्रकार अनीस सैफी की रिपोर्ट।3
- स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट आगरा छावनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ जीआरपी की सघन चेकिंग की जा रही है सीसीटीवी कैमरे और बैग स्कैनर से स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है प्लेटफार्म और प्रवेश निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई गई ट्रेनों में चेकिंग के साथ ड्रोन से भी निगरानी जारी की गई संबंधित व्यक्ति को वस्तुओं और सूचना एजेंटीयों की नजर रखी जा रही है सभी आला अधिकारी आगरा छावनी स्टेशन पर मौजूद रहे और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सुरक्षा अवस्था को जानते हुए सभी को दिशा निर्देश देते हुए दिखाई दिए एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- सावन में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे: आगरा की ऐतिहासिक कैलाश परिक्रमा में उमड़ा भक्तों का भारी जनसैलाब, 40 किमी पदयात्रा शुरू भव्य माहौल: 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ पूरी ताजनगरी भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगी नजर आती है।1
- आगरा: सिकंदरा शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी "आगरा के सिकंदरा से इस वक्त की बड़ी खबर! शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इलाके में हत्या या हादसे दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।1