श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया रूट मार्च न आगामी त्योहारों, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मऊ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला तथा भारी पुलिस बल के साथ संस्कृत पाठशाला से दक्षिणटोला थाना तक रूट मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। रूट मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया रूट मार्च न आगामी त्योहारों, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मऊ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला तथा भारी पुलिस बल के साथ संस्कृत पाठशाला से दक्षिणटोला थाना तक रूट मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। रूट मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
- #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। #BalliaNews #BalliaPolice #UPPolice #RasraNews1
- हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- Masoom bacche Gopal pur. br29 84 1235 dharauli bihar1
- बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।3
- महादेवा घाट पर अब विश्वामित्र सेना द्वारा हर पूर्णिमा को भव्य गंगा आरती महादेवा घाट पर अब विश्वामित्र सेना द्वारा हर पूर्णिमा को भव्य गंगा आरती1
- संभव योजना की जनसुनवाई में पहुंचे पीस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, नगर की गंदगी पर उठाए सवाल संभव योजना के तहत आयोजित जनसुनवाई में पीस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनव्वर अली नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था की बदहाली की शिकायत की। मुनव्वर अली ने कहा कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई और कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नगरपालिका ईओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।2
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- देवरिया। कारोबारी ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, धमकी और दुकान पर कब्जे की आशंका जताई1
- *सादर अवगत कराना है कि दिनांक 31.07.2026 को थाना मनियर पर ग्राम दक्षिणी पटखौली के निवासिनी सद्दाम हुसैन की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके गांव का ही जाहिद उसके बच्ची को बहला-फूसला कर उसकी बच्ची की कुछ अश्लील वीडियो बना ली थी, और उसके साथ छेडखानी की इसमें तत्काल थाना मनियर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, साथ-साथ विवेचना की जा रही थी, इसी क्रम में आज पीड़िता बालिका किसी कारण से सुसाइड कर लिया जिसमें उसको उपचार हेतु भेजा गया था, जहां डॉ0 द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, स्थानीय पुलिस तत्काल पहुंची, और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है साथ ही साथ इस घटना में शामिल जाहिद सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, पूरी घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻*1