Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी सीमा राजभर बलिया की रहने वाली सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। सीमा राजभर लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उनके प्रयासों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और महिलाओं की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
गंगा 24 ख़बर
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी सीमा राजभर बलिया की रहने वाली सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। सीमा राजभर लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उनके प्रयासों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और महिलाओं की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
More news from Ballia and nearby areas
- बांसडीह तहसील पर गोंड समुदाय का धरना 21 अप्रैल को भी जारी रहा.. प्रमुख सचिव के शासनादेश की घोर अवमानना कर रहे हैं बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह.. बांसडीह! आजादी के पूर्व के भू राजस्व अभिलेखों 1345, 1356, 1359 फसली में गोंड दर्ज है जो आज भी तहसील व कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है! आजादी के पूर्व के जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती में भी स्पष्ट रूप से गोंड़ दर्ज है! प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा भी स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है कि जिन आवेदकों के पूर्वजों के भू-राजस्व अभिलेखों में गोंड अंकित पाया जाय उन्हें तत्काल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाए! इसमें किसी भी प्रकार की हिल-हवाली न की जाय! इसके बावजूद भी बांसडीह तहसीलदार मनमाना रुख अपनाते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं! ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन बार बार अस्वीकृत कर दे रहे हैं! पिछले दिनों बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है! जो साक्ष्य-सबूत लेकर यह 4 गोंड जाति प्रमाण पत्र उन्होंने जारी किया है! वैसा ही साक्ष्य- सबूत लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे गोंड लोगों का भी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए लेकिन बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह मनमाना दोहरा मापदंड अपना रहे हैं! गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर गोंड समुदाय का बांसडीह तहसील पर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 21 अप्रैल 2026 को भी जारी रहा! गोंगपा बांसडीह तहसील इकाई अध्यक्ष उमाशंकर गोंड ने कहा कि प्रमुख सचिव के शासनादेश का अनुपालन कराने, गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन के अगले क्रम में जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा! धरना में विजयशंकर गोंड, अजित गोंड, बलिराम गोंड, राजेंद्र गोंड, मुना गोंड, हीरालाल गोंड, मनीष गोंड, हरे कृष्ण गोंड, सोनू गोंड, दिनेश गोंड, उमेश गोंड, राजकुमार गोंड, दयानन्द गोंड, रवि कुमार गोंड, गुलाब गोंड, राम अवध गोंड, अजित कुमार गोंड प्रमुख रूप से रहे!1
- बिल्थरारोड के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में भीषण आग लगने से करीब 30-35 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद किन्नर पूजा और किन्नर रूपा अपने शिष्यों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत सामग्री वितरित की। लगभग 600 साड़ियां, 70 परिवारों को चटाई, मच्छरदानी, साबुन, तेल, बेड शीट, सहित जरूरी सामान और नगद सहायता दी गई।1
- गोरखपुर में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, शादी के लिए किया हंगामा महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अक्सर अपनी बहन के घर पीपीगंज आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नगर पंचायत के एक युवक से हुई जिससे प्रेम संबंध हो गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई और बाद में मुकर गया। इसी बात से नाराज होकर वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे सीधे युवक के घर पहुंच गई और शादी की मांग करने लगी। काफी देर तक घर के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही1
- सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा, माधोपुर व सिसवन गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा से सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई।4
- बलिया के ग्राम सभा घोड़हरा में लंबे समय से बाधित बिजली व्यवस्था को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। लगभग एक सप्ताह से बिगड़ी आपूर्ति के बाद 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का इंस्टॉलेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मंगलवार दोपहर जैसे ही बिजली बहाल हुई, गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों के चेहरे खिल उठे। घरों में फिर से रौनक लौट आई। तकनीकी टीम ने ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारू करने की प्रक्रिया पूरी की, जिससे अब नियमित बिजली मिलने की उम्मीद है। इस कार्य में जिला पंचायत सदस्य पिंटू जावेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिराज खान, राजनाथ यादव, लियाकत अली खान, तबरेज आलम व कोटेदार गुलाम रसूल सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की प्रशंसा की।1
- वेदगर्भा उत्सव वाटिका के भव्य शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पारंपरिक लोकगीतों से लेकर आधुनिक संगीत तक का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां उपस्थित अतिथि और दर्शक संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और सजी-धजी उत्सव वाटिका ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि वेदगर्भा उत्सव वाटिका को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर और आधुनिक स्थल मिल सके।1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- सिकंदरपुर खरीद दरौली पीपा पुल भारी वाहन के वजह से पुल डैमेज हो गया है, जिससे जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।1