logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी। शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी। शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य

बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों

को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स

कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डोल ग्यारस पर पहली बार ठाकुरजी की झांकी और बेवान निकाला गया
    1
    डोल ग्यारस पर पहली बार ठाकुरजी की झांकी और बेवान निकाला गया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाबा डोलनाथ की पावन नगरी बेहरावल में डोलग्यारस का भव्य आयोजन। 14 डोल और 5 निशान एकसाथ तालाब के जल में झुलाए गए तो जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र। हजारों श्रद्धालु बने आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम के साक्षी। अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, वहीं कालापीपल नगर सहित आसपास के गांवों में भी निकले भगवान के विमान। #डोलग्यारस #बेहरावल #बाबाडोलनाथ #डोलग्यारसमहापर्व #कालापीपल #धार्मिकआस्था #भक्तिऔरश्रद्धा #आस्थाकामहासैलाब #14डोल5निशान #भगवानकाविमान #बेहरावलडोलग्यारस #धार्मिकपरंपरा #सनातनपरंपरा #आस्थाकापर्व #कालापीपलक्षेत्र
    1
    बाबा डोलनाथ की पावन नगरी बेहरावल में डोलग्यारस का भव्य आयोजन।
14 डोल और 5 निशान एकसाथ तालाब के जल में झुलाए गए तो जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र। हजारों श्रद्धालु बने आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम के साक्षी। अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, वहीं कालापीपल नगर सहित आसपास के गांवों में भी निकले भगवान के विमान।
#डोलग्यारस
#बेहरावल
#बाबाडोलनाथ
#डोलग्यारसमहापर्व
#कालापीपल
#धार्मिकआस्था
#भक्तिऔरश्रद्धा
#आस्थाकामहासैलाब
#14डोल5निशान
#भगवानकाविमान
#बेहरावलडोलग्यारस
#धार्मिकपरंपरा
#सनातनपरंपरा
#आस्थाकापर्व
#कालापीपलक्षेत्र
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आखिर क्यों दिया पुलिस थाने में आवेदन? सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला गरम! देखिए VIDEO, क्या है पूरा मामला? सुसनेर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में गुरुदेव के संबंध में कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में साधकों एवं अनुयायियों ने पुलिस थाने में आवेदन दिया। आवेदन में धार्मिक भावनाएं आहत होने और गुरुदेव की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस थाने में आवेदन क्यों दिया गया? जानिए इस वीडियो में पूरी जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Comment करें और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    1
    आखिर क्यों दिया पुलिस थाने में आवेदन?
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला गरम!
देखिए VIDEO, क्या है पूरा मामला?
सुसनेर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर।
सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में गुरुदेव के संबंध में कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में साधकों एवं अनुयायियों ने पुलिस थाने में आवेदन दिया। आवेदन में धार्मिक भावनाएं आहत होने और गुरुदेव की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस थाने में आवेदन क्यों दिया गया? जानिए इस वीडियो में पूरी जानकारी।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Comment करें और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।
हर खबर, आपके साथ ❤️
आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पीपल रावा में लगातार विकास कार्य जारी है आज नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया निरीक्षण
    1
    पीपल रावा में लगातार विकास कार्य जारी है  आज नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया निरीक्षण
    user_Pipalrawan News
    Pipalrawan News
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुसनेर में बदला चुनावी रंग: धरातल पर BJP की ताकत और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की हलचल! सुसनेर। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा धरातल पर तो कांग्रेस सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रही है। एक और जहा भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी पूरी पार्टी के नेताओ के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनता के बीच पहुंच रहे है तो वही कांग्रेस के प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार के साथ धरातल पर भले ही कार्यकर्ताओ की सँख्या कम हो, लेकिन कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे है।
    1
    सुसनेर में बदला चुनावी रंग: धरातल पर BJP की ताकत और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की हलचल!
सुसनेर। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा धरातल पर तो कांग्रेस सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रही है। एक और जहा भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी पूरी पार्टी के नेताओ के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनता के बीच पहुंच रहे है तो वही कांग्रेस के प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार के साथ धरातल पर भले ही कार्यकर्ताओ की सँख्या कम हो, लेकिन कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बागली में हाईवोल्टेज ड्रामा: 200 फिट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे।
    1
    बागली में हाईवोल्टेज ड्रामा: 200 फिट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे।
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *महज 48 घंटे में 50,000 रुपये का मशरूका बरामद कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* *थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *महज 48 घंटे में 50,000 रुपये का मशरूका बरामद कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* घटना का विवरण : दिनांक 20.09.2026 को एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पंकज पिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौमा डाक बंगला द्वारा रिपोर्ट की गई कि ग्राम धतरावदा के सुभाष पिता राजाराम पाल एवं मोती पिता नारायण पाल द्वारा दिनांक 18.09.2026 की शाम एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट क्रमांक-01, बुड़लाव बांध से 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अपराध का खुलासा : विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की मदद से दिनांक 21.09.2026 को आरोपी सुभाष पिता राजाराम पाल, उम्र 34 वर्ष एवं मोतीसिंह पिता नारायण पाल, उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम धतरावदा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दिनांक 22.09.2026 को जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, कीमत करीब 50,000 रुपये, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, प्रआर. मो. सरीफ, प्रआर. जगदीश दांगी, प्रआर. शंकर चौधरी, आर. अनिल सेन, आर. केशव शर्मा, आर. सुरेश राठौर, आर. चालक विष्णु दांगी, आर. अर्जुन बागडी एवं साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी तथा आर. घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*महज 48 घंटे में 50,000 रुपये का मशरूका बरामद कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*महज 48 घंटे में 50,000 रुपये का मशरूका बरामद कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
घटना का विवरण :
दिनांक 20.09.2026 को एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पंकज पिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौमा डाक बंगला द्वारा रिपोर्ट की गई कि ग्राम धतरावदा के सुभाष पिता राजाराम पाल एवं मोती पिता नारायण पाल द्वारा दिनांक 18.09.2026 की शाम एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट क्रमांक-01, बुड़लाव बांध से 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, चोरी कर ली गई है।
रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अपराध का खुलासा :
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की मदद से दिनांक 21.09.2026 को आरोपी सुभाष पिता राजाराम पाल, उम्र 34 वर्ष एवं मोतीसिंह पिता नारायण पाल, उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम धतरावदा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दिनांक 22.09.2026 को जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, कीमत करीब 50,000 रुपये, बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, प्रआर. मो. सरीफ, प्रआर. जगदीश दांगी, प्रआर. शंकर चौधरी, आर. अनिल सेन, आर. केशव शर्मा, आर. सुरेश राठौर, आर. चालक विष्णु दांगी, आर. अर्जुन बागडी एवं साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी तथा आर. घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुसनेर नगर में कांग्रेस की ओर से उप चुनाव नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु पाटीदार का लोगों से मेलजोल भाजपा की निंद उड़ाई सुसनेर नगर में ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर नहीं पहुंच रहे पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    1
    सुसनेर नगर में कांग्रेस की ओर से उप चुनाव नगर परिषद

 अध्यक्ष विष्णु पाटीदार का लोगों से मेलजोल भाजपा की

 निंद उड़ाई सुसनेर नगर में ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर नहीं पहुंच रहे 

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोयाबीन की खरीदी का श्रीगणेश, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम में बिकी सोयाबीन सुसनेर। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को आगर रोड स्थित सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की गई। मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नई उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, लाइसेंसधारी व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी मौजूद रहे।
    1
    कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोयाबीन की खरीदी का श्रीगणेश, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम में बिकी सोयाबीन

सुसनेर। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को आगर रोड स्थित सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की गई।
मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नई उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, लाइसेंसधारी व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी मौजूद रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.