logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आखिर क्यों दिया पुलिस थाने में आवेदन? सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला गरम! देखिए VIDEO, क्या है पूरा मामला? सुसनेर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में गुरुदेव के संबंध में कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में साधकों एवं अनुयायियों ने पुलिस थाने में आवेदन दिया। आवेदन में धार्मिक भावनाएं आहत होने और गुरुदेव की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस थाने में आवेदन क्यों दिया गया? जानिए इस वीडियो में पूरी जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Comment करें और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

10 hrs ago
user_हर खबर आपके साथ
हर खबर आपके साथ
News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

आखिर क्यों दिया पुलिस थाने में आवेदन? सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला गरम! देखिए VIDEO, क्या है पूरा मामला? सुसनेर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में गुरुदेव के संबंध में कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में साधकों एवं अनुयायियों ने पुलिस थाने में आवेदन दिया। आवेदन में धार्मिक भावनाएं आहत होने और गुरुदेव की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस थाने में आवेदन क्यों दिया गया? जानिए इस वीडियो में पूरी जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Comment करें और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोयाबीन की खरीदी का श्रीगणेश, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम में बिकी सोयाबीन सुसनेर। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को आगर रोड स्थित सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की गई। मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नई उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, लाइसेंसधारी व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी मौजूद रहे।
    1
    कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोयाबीन की खरीदी का श्रीगणेश, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम में बिकी सोयाबीन

सुसनेर। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को आगर रोड स्थित सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की गई।
मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नई उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, लाइसेंसधारी व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी मौजूद रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दस दिवसीय गणेशोत्सव में झूम रहा नगर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मिट्टी से बनी मुर्ति लोगों को कर रही आकर्षित. बड़ौद (आगर)। नगर में दस दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। प्रतिदिन धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन एवं आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाम होते ही श्री गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बस स्टैंड पर श्री गणेश मित्र मण्डल के पाण्डाल में श्री महावीर जैन विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी से बनी मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। आरती के दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। दस दिवसीय गणेशोत्सव के चलते नगर में उत्सवी माहौल बना हुआ है। विभिन्न मंडलों द्वारा आगामी दिनों में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महा आरती में नगर के वरिष्ठ सन्तोष जैन दादाभाई, सहित मित्रमंडल के सदस्य उपस्थित रहे.
    4
    दस दिवसीय गणेशोत्सव में झूम रहा नगर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मिट्टी  से बनी मुर्ति लोगों को कर रही आकर्षित.
बड़ौद (आगर)। नगर में दस दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। प्रतिदिन धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन एवं आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शाम होते ही  श्री गणेश   पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बस स्टैंड पर श्री गणेश मित्र मण्डल के पाण्डाल में श्री महावीर जैन विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी से बनी मूर्ति  आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। आरती के दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।
दस दिवसीय गणेशोत्सव के चलते नगर में उत्सवी माहौल बना हुआ है। विभिन्न मंडलों द्वारा आगामी दिनों में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महा आरती में नगर के वरिष्ठ सन्तोष जैन दादाभाई, सहित मित्रमंडल के सदस्य उपस्थित रहे.
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की झांकियो के साथ विशाल चल समारोह... शामगढ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    1
    जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की  झांकियो के साथ विशाल चल समारोह...
शामगढ 
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ  चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले
चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज
को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, ज्ञापन सौंपा शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा
    1
    मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, ज्ञापन सौंपा
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी। शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग
आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग
फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी।
शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर
    1
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद! गुरुदेव रामपाल जी के बारे में अभद्र भाषा के आरोप, कादमी के ग्रामीणों ने थाने की शिकायत सोशल मीडिया पर गुरुदेव रामपाल जी के संबंध में कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कादमी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सुसनेर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।।
    1
    सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद! गुरुदेव रामपाल जी के बारे में अभद्र भाषा के आरोप, कादमी के ग्रामीणों ने थाने की शिकायत
सोशल मीडिया पर गुरुदेव रामपाल जी के संबंध में कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कादमी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सुसनेर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • yah hamare gaon ki sarpanch ki hamare gaon ke sadak ki halat aisi hai yaar
    1
    yah hamare gaon ki sarpanch ki
hamare gaon ke sadak ki halat aisi hai yaar
    user_Devraj Bheel Thakur
    Devraj Bheel Thakur
    पचपहाड़, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी फोटो-22एसजेआर-06- अभिभाषकों ने एकमत होकर लिया निर्णय। शाजापुर। डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले दुष्कर्मी की कोई भी वकील पैरवी नही करेगा, इसको लेकर अभिभाषक संघ ने बैठक लेकर निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम कोतवाली थाना अंतर्गत एक ग्राम में डेढ़ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब बच्ची के रोने पर उसकी मां बाहर निकली तो बच्ची 26 वर्षीय पड़ोसी के घर से रोते हुए आ रही थी और उसके प्रायवेट पार्ट से रक्त निकल रहा था। इस पर पीडि़ता की मां ने तुरंत शाजापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय शाजापुर में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसीको लेकर जिला अभिभाषक संघ शाजापुर द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि उक्त आरोपी द्वारा घटित घटना अत्यंत गंभीर किस्म की है एवं आरोपी दुशरथ नाथ पिता भंवरनाथ द्वारा जो कृत्य किया गया है वह सामाजिक दृष्टि से निंदनीय है। ऐसे में संघ के कोई भी सदस्य आरोपी की ओर से पैरवी नहीं करेंगे। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष करणसिंह गुर्जर ने बताया कि हमारा काम समाज के प्रति न्याय दिलाना और कानून की रक्षा करना है। जबकि उक्त कृत्य अत्यंत निंदनीय है जिससे हम सभी संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि संघ का कोई भी सदस्य उक्त आरोपी की और से पैरवी नहीं करेंगे एवं सभी ने उक्त मीटिंग का समर्थन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गिरधारीलाल देवतवाल, अनिल आचार्य, आसिफ कामाली, विवेक शर्मा, देवेंद्र वर्मा कमल पाटीदार, जावेद पठान, सावेद पठान, सुनील परमार, जीवन गुर्जर, आसिफ खान सहित कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी सहित अभिभाषक मौजूद थे। जानकारी जिला अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी सईद पठान ने दी।
    1
    डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी
डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी
फोटो-22एसजेआर-06- अभिभाषकों ने एकमत होकर लिया निर्णय।
शाजापुर। डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले दुष्कर्मी की कोई भी वकील पैरवी नही करेगा, इसको लेकर अभिभाषक संघ ने बैठक लेकर निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम कोतवाली थाना अंतर्गत एक ग्राम में डेढ़ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब बच्ची के रोने पर उसकी मां बाहर निकली तो बच्ची 26 वर्षीय पड़ोसी के घर से रोते हुए आ रही थी और उसके प्रायवेट पार्ट से रक्त निकल रहा था। इस पर पीडि़ता की मां ने तुरंत शाजापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय शाजापुर में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसीको लेकर जिला अभिभाषक संघ शाजापुर द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि उक्त आरोपी द्वारा घटित घटना अत्यंत गंभीर किस्म की है एवं आरोपी दुशरथ नाथ पिता भंवरनाथ द्वारा जो कृत्य किया गया है वह सामाजिक दृष्टि से निंदनीय है। ऐसे में संघ के कोई भी सदस्य आरोपी की ओर से पैरवी नहीं करेंगे। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष करणसिंह गुर्जर ने बताया कि हमारा काम समाज के प्रति न्याय दिलाना और कानून की रक्षा करना है। जबकि उक्त कृत्य अत्यंत निंदनीय है जिससे हम सभी संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि संघ का कोई भी सदस्य उक्त आरोपी की और से पैरवी नहीं करेंगे एवं सभी ने उक्त मीटिंग का समर्थन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गिरधारीलाल देवतवाल, अनिल आचार्य, आसिफ कामाली, विवेक शर्मा, देवेंद्र वर्मा कमल पाटीदार, जावेद पठान, सावेद पठान, सुनील परमार, जीवन गुर्जर, आसिफ खान सहित कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी सहित अभिभाषक मौजूद थे। जानकारी जिला अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी सईद पठान ने दी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.