महेवा में बिजली के तारों पर झुका यूकेलिप्टस का पेड़, हादसे की आशंका इटावा महेवा ब्लॉक क्षेत्र में मुगल रोड पर पशु अस्पताल के बगल में खड़ा यूकेलिप्टस का एक पेड़ इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। पेड़ काफी झुककर बाउंड्री वॉल की ओर आ गया है और उसकी डालियां बिजली के तारों पर टिकी हुई हैं। इससे आसपास से गुजरने वाले राहगीरों तथा स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ है। यदि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ का कोई हिस्सा टूटकर बिजली के तारों पर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। पशु अस्पताल के आसपास लोगों और पशुपालकों का आवागमन भी रहता है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से समस्या गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि इस संबंध में वन विभाग के रेंज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है और पेड़ को हटाने अथवा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराया जाए तथा बिजली के तारों पर झुके पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही एहतियाती कदम उठाने चाहिए।
महेवा में बिजली के तारों पर झुका यूकेलिप्टस का पेड़, हादसे की आशंका इटावा महेवा ब्लॉक क्षेत्र में मुगल रोड पर पशु अस्पताल के बगल में खड़ा यूकेलिप्टस का एक पेड़ इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। पेड़ काफी झुककर बाउंड्री वॉल की ओर आ गया है और उसकी डालियां बिजली के तारों पर टिकी हुई हैं। इससे आसपास से गुजरने वाले राहगीरों तथा स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ है। यदि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ का कोई हिस्सा टूटकर बिजली के तारों पर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। पशु अस्पताल के आसपास लोगों और पशुपालकों का आवागमन भी रहता है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से समस्या गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि इस संबंध में वन विभाग के रेंज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है और पेड़ को हटाने अथवा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराया जाए तथा बिजली के तारों पर झुके पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही एहतियाती कदम उठाने चाहिए।
- औरैया में भाजपा की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर भारतीय जनता पार्टी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत औरैया जिले में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा शहर तिरंगामय हो गया। इस विशाल यात्रा की शुरुआत औरैया के शहीद पार्क से हुई, जहां मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर 'गुरु जी' एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भारत माता की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में आगे बढ़ी यह विशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे सुभाष चौक, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सदर बाजार और तहसील तिराहा होते हुए भारतीय विद्यालय में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान उमड़ा भारी जनसैलाब लगातार 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान करता रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वहीं जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान अब जन-जन की राष्ट्रभक्ति का एक अटूट संकल्प बन गया है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे जाति और भाषा की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, रिया शाक्य, सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पांडे, अनूप गुप्ता, अखिलेश चक, राघव मिश्रा, स्वदेश पोरवाल, आदर्श ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्रीराम मिश्रा, सुनील बाल्मीकि, श्याम जी अवस्थी, राम जी तिवारी सहित हजारों की संख्या में राष्ट्र प्रेमी और कार्यकर्ता शामिल हुए।4
- गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।2
- गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल कलेक्टर नें ली सलामी भिंड। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान एसएएफ, जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स, स्काउट-गाइड, शौर्य दल सहित पुलिस बैंड ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। जवानों एवं विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।इस दौरान शालेय विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। रिहर्सल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।1
- gaon mein Gali ki samasya hamara jila Auraiya ki jagirpur gaon mein Gali ki samasya itni kharab Hai ki barish mein nikal nahin paate hain hamare bade bujurg ki pair Tut Gaya kamar Tut gai aur yahan ka Pradhan to katai sunai nahin kar raha hai kyunki vote lene ke time per bahut jaldi a jata hai aur koi action nahin leta hai Kai bar uske pass Gai Pradhan Ji banva do lekin uske andar hota mere under mein nahin Hai sare kam mein अच्छी-अच्छी Gali banva Li usne1
- 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर नगर निगम आगरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार भी तैयारियों में जुटे नजर आए। वीडियो में पवन कुमार मशीन के माध्यम से सफाई एवं परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले नगर निगम की टीम द्वारा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम कर्मियों की मेहनत को सलाम। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!1
- औरैया पुलिस ने निकाली भव्य 'तिरंगा रैली' हर घर तिरंगा अभियान को दिया बढ़ावा देशव्यापी "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कोतवाली परिसर से किया गया। इस मार्च में महिला और पुरुष आरक्षियों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली नगर के प्रमुख चौराहों जैसे जेसी चौराहा और सुभाष चौराहा से होते हुए पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और यह अभियान हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने का एक संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने ज़िलें के सम्मानीय किसानों से की नम्र अपील, जले में खाद की कोई कमी नहीं है भिंड.. ज़िलें के कृषि अधिकारी ने ज़िलें भर के किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रमिक खबरें फैलाई जा रही है खाद को लेकर,जबकि प्रशासन द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है. वही उन्होंने कहा कि किसानो को खाद सही समय पर मिल सके इसके लिए काउंटर कि संख्या बढ़ाई जा रही.साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसानों के लिए अलग से व्यवस्था क़ी जा रही है. दिव्यांग किसान ऑफिस में भी जाकर कृषि अधिकारी से सीधे सम्पर्क कर सकते है1
- थाना ऐरवाकटरा पुलिस बल मय राजस्व टीम द्वारा मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम उमरैन में की गयी कुर्की की कार्यवाही आज दिनांक 13.08.2026 को न्यायालय उपजिलाधिकारी, विधूना, जनपद औरैया के पीठासीन अधिकारी द्वारा वाद संख्या 11137/2025, रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता, अन्तर्गत धारा 164 सहपठित धारा 165 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में पारित आदेश के अनुपालन में थाना ऐरवाकटरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमरैन की गाटा संख्या 407, रकवा 1.1370 हे0 भूमि/प्लाट की कुर्की की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की गयी। तथा कुर्की की कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की/आदेश सम्बन्धी बोर्ड भी स्थापित किया गया ।2