स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल कलेक्टर नें ली सलामी भिंड। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान एसएएफ, जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स, स्काउट-गाइड, शौर्य दल सहित पुलिस बैंड ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। जवानों एवं विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।इस दौरान शालेय विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। रिहर्सल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल कलेक्टर नें ली सलामी भिंड। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान एसएएफ, जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स, स्काउट-गाइड, शौर्य दल सहित पुलिस बैंड ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। जवानों एवं विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।इस दौरान शालेय विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। रिहर्सल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल कलेक्टर नें ली सलामी भिंड। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान एसएएफ, जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स, स्काउट-गाइड, शौर्य दल सहित पुलिस बैंड ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। जवानों एवं विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।इस दौरान शालेय विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। रिहर्सल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।1
- 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर नगर निगम आगरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार भी तैयारियों में जुटे नजर आए। वीडियो में पवन कुमार मशीन के माध्यम से सफाई एवं परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले नगर निगम की टीम द्वारा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम कर्मियों की मेहनत को सलाम। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!1
- कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने ज़िलें के सम्मानीय किसानों से की नम्र अपील, जले में खाद की कोई कमी नहीं है भिंड.. ज़िलें के कृषि अधिकारी ने ज़िलें भर के किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रमिक खबरें फैलाई जा रही है खाद को लेकर,जबकि प्रशासन द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है. वही उन्होंने कहा कि किसानो को खाद सही समय पर मिल सके इसके लिए काउंटर कि संख्या बढ़ाई जा रही.साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसानों के लिए अलग से व्यवस्था क़ी जा रही है. दिव्यांग किसान ऑफिस में भी जाकर कृषि अधिकारी से सीधे सम्पर्क कर सकते है1
- खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान भिंड। खाद की किल्लत के चलते अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ गई है। खाद लेने के लिए किसान रात से ही केंद्र पर पहुंचकर पर्ची मिलने का इंतजार कर रहे हैं।1
- *डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने साइकिल चलाकर किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश* स्वतंत्रता दिवस से पूर्व प्रदेश सरकार के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत इटावा में गुरुवार को विशाल साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने स्वयं साइकिल चलाकर यात्रा का नेतृत्व किया और छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनमें देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। साइकिल तिरंगा यात्रा जीआईसी मैदान से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, बलराम सिंह चौराहा, ईदगाह और शास्त्री चौराहा होते हुए वापस जीआईसी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। तिरंगा लेकर साइकिल चला रहे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी साइकिल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं साइकिल चलाकर यात्रा में सहभागिता करने से छात्र-छात्राओं का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना दिया। रजत यादव पत्रकार मो.74171970641
- जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जसवंतनगर विकासखंड परिसर से शुरू हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजलि यादव के प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और स्थानीय लोग बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इस अवसर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा को रवाना करते हुए अनुज मोंटी यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईआरबी महेश कुमार, लेखपाल मो. हासिम खान, ग्राम सचिव सुमित पालीवाल, वरुण यादव और यादवेन्द्र उर्फ जोनी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।1
- sheelendra Singh JCB Opretar machhand Ambedkar Nagar machhand kaloni machhand Sheelendra JCB Opretar Ambedkar Nagar machhand kaloni machhand 7879512259 81204747951