logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

sheelendra Singh JCB Opretar machhand Ambedkar Nagar machhand kaloni machhand Sheelendra JCB Opretar Ambedkar Nagar machhand kaloni machhand 7879512259 8120474795

6 hrs ago
user_Sheelendra
Sheelendra
मिहोना, भिंड, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

sheelendra Singh JCB Opretar machhand Ambedkar Nagar machhand kaloni machhand Sheelendra JCB Opretar Ambedkar Nagar machhand kaloni machhand 7879512259 8120474795

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
    1
    वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में कार नाले में गिरी, सुरक्षा पर उठे सवाल इस वक्त की बड़ी खबर जालौन से है... रात करीब 11 बजे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़े एक लिंक रोड पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क और पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से मोहल्ला चिमांदूबे की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने नाले में जा गिरी। कार में चालक अकेला था और हादसे के बाद वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया।कार चला रहे व्यक्ति का नाम गंधर्व बताया जा रहा है, जो सिकरी राजा निवासी हैं और वर्तमान में कोंच चौराहे के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक, नादीगांव में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक गंधर्व चिमांदूबे निवासी कमलेश के मामा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद रात में वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।#vairal #new #jalaun #letest #2026
    1
    जालौन में कार नाले में गिरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस वक्त की बड़ी खबर जालौन से है... रात करीब 11 बजे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़े एक लिंक रोड पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क और पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से मोहल्ला चिमांदूबे की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने नाले में जा गिरी।

कार में चालक अकेला था और हादसे के बाद वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया।कार चला रहे व्यक्ति का नाम गंधर्व बताया जा रहा है, जो सिकरी राजा निवासी हैं और वर्तमान में कोंच चौराहे के पास रहते हैं।

बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक, नादीगांव में नौकरी करते हैं।

जानकारी के मुताबिक गंधर्व चिमांदूबे निवासी कमलेश के मामा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद रात में वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।#vairal #new #jalaun #letest #2026
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार आगरा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर नगर निगम आगरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार भी तैयारियों में जुटे नजर आए। वीडियो में पवन कुमार मशीन के माध्यम से सफाई एवं परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले नगर निगम की टीम द्वारा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम कर्मियों की मेहनत को सलाम। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार

आगरा। स्वतंत्रता
15 अगस्त की तैयारियों में जुटे नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार
आगरा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर नगर निगम आगरा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम के मशीन चालक पवन कुमार भी तैयारियों में जुटे नजर आए।
वीडियो में पवन कुमार मशीन के माध्यम से सफाई एवं परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले नगर निगम की टीम द्वारा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम कर्मियों की मेहनत को सलाम। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    2 hrs ago
  • लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी’... थाने पहुंची वृद्धा - बुंदेली में सुनाया अपना दर्द, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार एट (जालौन)। ‘लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत...।’ बुंदेली में यह पीड़ा सुनाते हुए ग्राम सोमई की वृद्धा गिरजरानी गुरुवार को थाना एट पहुंचीं। उनकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पहले उन्हें भोजन कराया और फिर पूरी शिकायत सुनी। वृद्धा ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वृद्धा का कहना था कि उन्हें खाने तक के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बहू पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की शिकायत पर थाना प्रभारी ने बहू मंजू को थाने बुलाया और उसे कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धा के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी तरह की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भोजन आदि की व्यवस्था में हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाने में वृद्धा का बुंदेली में अपना दर्द बयां करना और पुलिस का संवेदनशील रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी’... थाने पहुंची वृद्धा
- बुंदेली में सुनाया अपना दर्द, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार

एट (जालौन)। ‘लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत...।’ बुंदेली में यह पीड़ा सुनाते हुए ग्राम सोमई की वृद्धा गिरजरानी गुरुवार को थाना एट पहुंचीं। उनकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पहले उन्हें भोजन कराया और फिर पूरी शिकायत सुनी।
वृद्धा ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वृद्धा का कहना था कि उन्हें खाने तक के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बहू पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
वृद्धा की शिकायत पर थाना प्रभारी ने बहू मंजू को थाने बुलाया और उसे कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धा के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी तरह की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भोजन आदि की व्यवस्था में हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाने में वृद्धा का बुंदेली में अपना दर्द बयां करना और पुलिस का संवेदनशील रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने ज़िलें के सम्मानीय किसानों से की नम्र अपील, जले में खाद की कोई कमी नहीं है भिंड.. ज़िलें के कृषि अधिकारी ने ज़िलें भर के किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रमिक खबरें फैलाई जा रही है खाद को लेकर,जबकि प्रशासन द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है. वही उन्होंने कहा कि किसानो को खाद सही समय पर मिल सके इसके लिए काउंटर कि संख्या बढ़ाई जा रही.साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसानों के लिए अलग से व्यवस्था क़ी जा रही है. दिव्यांग किसान ऑफिस में भी जाकर कृषि अधिकारी से सीधे सम्पर्क कर सकते है
    1
    कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने ज़िलें के सम्मानीय किसानों से की नम्र अपील, जले में खाद की कोई कमी नहीं है 
भिंड..
ज़िलें के कृषि अधिकारी ने ज़िलें भर के किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रमिक खबरें फैलाई जा रही है खाद को लेकर,जबकि प्रशासन द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है. वही उन्होंने कहा कि किसानो को खाद सही समय पर मिल सके इसके लिए काउंटर कि संख्या बढ़ाई जा रही.साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसानों के  लिए अलग से व्यवस्था क़ी जा रही है. दिव्यांग किसान ऑफिस में भी जाकर कृषि अधिकारी से सीधे सम्पर्क कर सकते है
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा की शोभायात्रा के दौरान पत्रकारों से इमरती देवी ने की विशेष वार्तालाप पूर्व मंत्री इमरती देवी ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को लेकर आज निकली शोभायात्रा
    1
    हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा की शोभायात्रा के दौरान पत्रकारों से इमरती देवी ने की विशेष वार्तालाप
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को लेकर आज निकली शोभायात्रा
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अखंड भारत संकल्प दिवस पर राष्ट्रभक्ति का महासंकल्प जालौन। ग्राम सिहारी, प्रखंड जालौन में बुधवार, 13 अगस्त 2026 को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर लोगों ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश जी भाई साहब ने अखंड भारत के गौरवशाली विचार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, प्रखंड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल सहित विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्र सर्वोपरि, संस्कृति सर्वोपरि और भारत का गौरव सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष किए।
    1
    अखंड भारत संकल्प दिवस पर राष्ट्रभक्ति का महासंकल्प
जालौन। ग्राम सिहारी, प्रखंड जालौन में बुधवार, 13 अगस्त 2026 को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर लोगों ने संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश जी भाई साहब ने अखंड भारत के गौरवशाली विचार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, प्रखंड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल सहित विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्र सर्वोपरि, संस्कृति सर्वोपरि और भारत का गौरव सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष किए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने तिरंगा लेकर बढ़ाया उत्साह जालौन के कोच में वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती के अवसर पर गुरुवार को11,30 बजे कोंच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कई महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के चंदकुआ स्थित अवध बिहारी लाल मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में सुसज्जित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग उत्साह से झूमते नजर आए। शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा। वीरता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मियों ने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को भी नियंत्रित किया। कार्यक्रम में राठौर समिति से धर्मेंद्र राठौर, रोहित राठौर पनयारा, अधिवक्ता इंद्रजीत राठौर, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र राठौर एलआईसी, वीरेंद्र राठौर, दिलीप राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सभासद अनिल वर्मा, विनोद सोनी, महेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, अनिल कपूर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अनिल पटैरिया और राघवेंद्र तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली इस शोभायात्रा ने नगर में वीरता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
    1
    कोंच में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने तिरंगा लेकर बढ़ाया उत्साह
जालौन के कोच में वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती के अवसर पर गुरुवार को11,30 बजे कोंच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कई महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के चंदकुआ स्थित अवध बिहारी लाल मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में सुसज्जित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग उत्साह से झूमते नजर आए।
शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा। वीरता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मियों ने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को भी नियंत्रित किया।
कार्यक्रम में राठौर समिति से धर्मेंद्र राठौर, रोहित राठौर पनयारा, अधिवक्ता इंद्रजीत राठौर, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र राठौर एलआईसी, वीरेंद्र राठौर, दिलीप राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सभासद अनिल वर्मा, विनोद सोनी, महेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, अनिल कपूर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अनिल पटैरिया और राघवेंद्र तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली इस शोभायात्रा ने नगर में वीरता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • कोंच में धनुतालाब के पास छात्राओं की जान से खिलवाड़, मालवाहक पिकअप में ठूंस-ठूंसकर छात्राओं को बैठाया, वीडियो वायरल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। धनुतालाब के पास का एक वीडियो गुरुवार सुबह 9:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं मालवाहक पिकअप में क्षमता से अधिक संख्या में बैठी और कुछ छात्राएं वाहन से लटकती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि छात्राओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। आरोप है कि यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए मालवाहक वाहन में छात्राओं को बेहद जोखिमपूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया। वायरल वीडियो में वाहन के अंदर भारी संख्या में छात्राएं दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में गंभीर हादसे की आशंका साफ नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि छात्राएं एक सरकारी विद्यालय की हैं। मामले को लेकर ए आरटीओ सुरेश कुमार ने कहा जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और भविष्य में छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए क्या व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।
    1
    कोंच में धनुतालाब के पास छात्राओं की जान से खिलवाड़, मालवाहक पिकअप में ठूंस-ठूंसकर छात्राओं को बैठाया, वीडियो वायरल
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। धनुतालाब के पास का एक वीडियो गुरुवार सुबह 9:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं मालवाहक पिकअप में क्षमता से अधिक संख्या में बैठी और कुछ छात्राएं वाहन से लटकती हुई नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि छात्राओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। आरोप है कि यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए मालवाहक वाहन में छात्राओं को बेहद जोखिमपूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया। वायरल वीडियो में वाहन के अंदर भारी संख्या में छात्राएं दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में गंभीर हादसे की आशंका साफ नजर आती है।
वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि छात्राएं एक सरकारी विद्यालय की हैं। मामले को लेकर ए आरटीओ सुरेश कुमार ने कहा जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और भविष्य में छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए क्या व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.