वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
- वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।1
- जालौन में कार नाले में गिरी, सुरक्षा पर उठे सवाल इस वक्त की बड़ी खबर जालौन से है... रात करीब 11 बजे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़े एक लिंक रोड पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क और पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से मोहल्ला चिमांदूबे की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने नाले में जा गिरी। कार में चालक अकेला था और हादसे के बाद वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया।कार चला रहे व्यक्ति का नाम गंधर्व बताया जा रहा है, जो सिकरी राजा निवासी हैं और वर्तमान में कोंच चौराहे के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक, नादीगांव में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक गंधर्व चिमांदूबे निवासी कमलेश के मामा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद रात में वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।#vairal #new #jalaun #letest #20261
- लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी’... थाने पहुंची वृद्धा - बुंदेली में सुनाया अपना दर्द, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार एट (जालौन)। ‘लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत...।’ बुंदेली में यह पीड़ा सुनाते हुए ग्राम सोमई की वृद्धा गिरजरानी गुरुवार को थाना एट पहुंचीं। उनकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पहले उन्हें भोजन कराया और फिर पूरी शिकायत सुनी। वृद्धा ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वृद्धा का कहना था कि उन्हें खाने तक के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बहू पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की शिकायत पर थाना प्रभारी ने बहू मंजू को थाने बुलाया और उसे कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धा के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी तरह की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भोजन आदि की व्यवस्था में हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाने में वृद्धा का बुंदेली में अपना दर्द बयां करना और पुलिस का संवेदनशील रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।1
- टाउन हॉल में कड़ी धूप में बैठे स्कूली बच्चे, तिरंगा यात्रा की व्यवस्था पर उठे सवाल!! जालौन। उरई नगर के टाउन हॉल में तिरंगा यात्रा को लेकर पहुंचे स्कूली बच्चों को कड़ी धूप में एक घंटे से अधिक समय तक बैठाए जाने से बच्चों में नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि कार्यक्रम में अधिकारी, नेता और शिक्षक मौजूद रहे, लेकिन बच्चों के लिए पर्याप्त छाया और पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि बच्चों के पास गर्मी से राहत के लिए करीब चार-चार कूलर लगाए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी प्रभावी रूप से चलता नजर नहीं आया। वहीं, भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है। कड़ी धूप में लंबे समय तक बैठे रहने से कई बच्चे परेशान दिखाई दिए और व्यवस्था को लेकर उनमें आक्रोश देखने को मिला। सवाल यह उठ रहा है कि देशभक्ति कार्यक्रम में बच्चों को बुलाने से पहले गर्मी और स्वास्थ्य को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में बच्चों की सुरक्षा, छाया, ठंडे पानी और गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि कार्यक्रम बच्चों के लिए परेशानी का कारण न बने।1
- नए विश्वविद्यालयों से छात्रों को अपने शहर में मिल रही उच्च शिक्षा की सुविधा लखनऊ। नए विश्वविद्यालयों के निर्माण से प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब छात्रों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम हो रही है। अपने ही शहर में विश्वविद्यालय और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, नई तकनीक और विभिन्न विषयों में अध्ययन के अवसर मिल रहे हैं। इससे छात्रों का समय और यात्रा खर्च भी बच रहा है। नए विश्वविद्यालयों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा के साथ-साथ शोध, कौशल विकास और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर भविष्य बनाने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के विस्तार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।1
- बुंदेली में छलका बुजुर्ग सास का दर्द, 'लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी' 👉 बेटे की मौत के बाद बहू पर वृद्धा की जमीन हड़पने और खाना न देने का आरोप। 👉 फरियाद सुनकर पसीजा दिल, थानेदार ने पहले पेट भरकर खिलाई रोटी, फिर सुनी व्यथा। 👉बहू को थाने तलब कर पुलिस ने लगाई कड़ी फटकार; कहा—दोबारा शिकायत मिली तो होगी जेल। रविन्द्र गौतम ✍️ जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भूख से व्याकुल बुजुर्ग महिला गिरजरानी अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह के सामने अपनी ठेठ बुंदेली बोली में दर्द बयां करते हुए वृद्धा ने कहा— "लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत।" बुजुर्ग महिला की बात सुनकर थाना प्रभारी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत थाने में ही वृद्धा के भोजन का प्रबंध कराया और उन्हें सम्मानपूर्वक खाना खिलाया। इसके बाद आरोपी बहू मंजू को तत्काल थाने बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वृद्धा को दोबारा प्रताड़ित किया गया या खाना नहीं दिया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पूर्ण सुरक्षा और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।1
- अखंड भारत संकल्प दिवस पर राष्ट्रभक्ति का महासंकल्प जालौन। ग्राम सिहारी, प्रखंड जालौन में बुधवार, 13 अगस्त 2026 को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर लोगों ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश जी भाई साहब ने अखंड भारत के गौरवशाली विचार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, प्रखंड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल सहित विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्र सर्वोपरि, संस्कृति सर्वोपरि और भारत का गौरव सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष किए।1
- जालौन-औरैया मार्ग के लिंक रोड पर चालक समेत नाले में गिरी कार इस वक्त की बड़ी खबर जालौन से है… रात करीब 11 बजे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़े एक लिंक रोड पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क और पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से मोहल्ला चिमांदूबे की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने नाले में जा गिरी। कार में चालक अकेला था और हादसे के बाद वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए पहुंचकर कार को बाहर निकालने की काफी कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार UP92 AR 5181 नंबर की बताई जा रही है। कार चला रहे व्यक्ति का नाम गंधर्व बताया जा रहा है, जो सिकरी राजा निवासी हैं और वर्तमान में कोंच चौराहे के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक, नादीगांव में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक गंधर्व चिमांदूबे निवासी कमलेश के मामा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद रात में वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल— आखिर हादसा हुआ क्यों? स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह हादसा हुआ, वहां बनी पुलिया काफी संकरी है। इसके अलावा पुलिया के दोनों तरफ पर्याप्त सुरक्षा दीवार या सुरक्षा अवरोध नहीं होने के कारण वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है कि पुलिया की स्थिति पहले से ही क्षतिग्रस्त है और यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। तो सवाल अब सिर्फ आज के हादसे का नहीं है… सवाल है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? क्या तब कार्रवाई होगी, जब किसी की जान चली जाएगी? जब यह लिंक रोड सीधे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़ता है और लोगों का लगातार आवागमन रहता है, तो यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं? पुलिया के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार क्यों नहीं है? अगर पुलिया संकरी और क्षतिग्रस्त है तो इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? और अगर यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं, तो फिर जिम्मेदार विभाग ने अब तक स्थायी समाधान क्यों नहीं किया? आखिर विभाग किस चीज का इंतजार कर रहा है? एक और हादसे का? किसी बड़ी दुर्घटना का? या फिर किसी परिवार के उजड़ने का? राहत की बात है कि आज रात हुए इस हादसे में चालक गंधर्व सुरक्षित बच गए। लेकिन यह हादसा एक गंभीर चेतावनी जरूर है। आज एक कार नाले में गिरी है और चालक बच गया… लेकिन अगली बार नतीजा ऐसा ही होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। इसलिए स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण करे, पुलिया की स्थिति की जांच कराए और दोनों तरफ मजबूत सुरक्षा दीवार समेत जरूरी सुरक्षा इंतजाम कराए। क्योंकि सड़क पर हादसे के बाद राहत पहुंचाना जरूरी है… लेकिन उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि हादसा होने से पहले उसकी वजह को खत्म किया जाए। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करता है… या फिर एक और हादसे का इंतजार जारी रहेगा। दैनिक सुबह — खबर वही, जो जनता के सवालों को आवाज दे।1