नए विश्वविद्यालयों से छात्रों को अपने शहर में मिल रही उच्च शिक्षा की सुविधा लखनऊ। नए विश्वविद्यालयों के निर्माण से प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब छात्रों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम हो रही है। अपने ही शहर में विश्वविद्यालय और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, नई तकनीक और विभिन्न विषयों में अध्ययन के अवसर मिल रहे हैं। इससे छात्रों का समय और यात्रा खर्च भी बच रहा है। नए विश्वविद्यालयों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा के साथ-साथ शोध, कौशल विकास और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर भविष्य बनाने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के विस्तार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
नए विश्वविद्यालयों से छात्रों को अपने शहर में मिल रही उच्च शिक्षा की सुविधा लखनऊ। नए विश्वविद्यालयों के निर्माण से प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब छात्रों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम हो रही है। अपने ही शहर में विश्वविद्यालय और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, नई तकनीक और विभिन्न विषयों में अध्ययन के अवसर मिल रहे हैं। इससे छात्रों का समय और यात्रा खर्च भी बच रहा है। नए विश्वविद्यालयों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा के साथ-साथ शोध, कौशल विकास और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर भविष्य बनाने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के विस्तार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता1
- "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- 'अमेजन पार्सल धोखाधड़ी' गिरोह के सफल पर्दाफाश पर ADG कानपुर जोन द्वारा SP कानपुर देहात को किया प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं प्रभावी पुलिसिंग के क्रम में कानपुर देहात पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘अमेजन पार्सल धोखाधड़ी’ गिरोह का पूर्व में सफल पर्दाफाश किया गया था, जिसके तहत 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।कानपुर देहात पुलिस के इस सराहनीय कार्य, उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ADG कानपुर जोन,महोदया द्वारा SP कानपुर देहात के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। *अपराध का तरीका (Modus Operandi):* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा फर्जी नाम-पते व फर्जी सिम कार्डों का प्रयोग कर अमेजन (Amazon) से महंगे उत्पाद ऑनलाइन ऑर्डर किए जाते थे। डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान फर्जी तरीके से ऑर्डर निरस्त कर कंपनी से पूरा रिफंड प्राप्त कर लिया जाता था। इसके बाद अभियुक्त 'हीट गन' (Heat Gun) की मदद से पार्सल खोलकर मूल उत्पाद निकाल लेते थे और उसमें डमी/नकली सामान रखकर पैकेट को पुनः सील करके अमेजन कार्यालय में जमा करा देते थे। *बरामदगी एवं कार्यवाही:* *नकद धनराशि:* ₹8,00,000/- (आठ लाख रुपये नकद) *मोबाइल फोन:* 03 अदद *सिम कार्ड:* 06 अदद (फर्जी आईडी से प्राप्त) *वाहन:* 01 दोपहिया एवं 01 चारपहिया वाहन *बैंक खाता कार्यवाही:* अभियुक्तों के बैंक खातों में जमा लगभग ₹2,00,000/- की धनराशि को फ्रीज कराया जा चुका है।1
- वृद्धा ने बुंदेली भाषा में सुनाई व्यथा, थाना प्रभारी ने बहू को फटकार लगाकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाना एट पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को बुंदेली भाषा में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें कई बार खाना तक नहीं मिल रहा है। साथ ही बहू द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की स्थिति और उसकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले उन्हें थाने में भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने महिला की पूरी शिकायत गंभीरता से सुनी। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने महिला की बहू मंजू को थाने बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था में भी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के इस संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।1
- नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाल कानपुर देहात के तहसील डेरापुर के नगर पंचायत डेरापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और आजादी के गीतों से ओत-प्रोत हो गया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखें डस्टबिन में ही कूड़ा डालें इस आजादी के मौके पर शपथ लें कि नगर को स्वच्छ रखें।4
- तिरंगा फहराने का सही तरीका, वीडियो में जानें जरूरी नियम लखनऊ। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा और निर्धारित नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस वीडियो में देखें तिरंगा फहराने का सही तरीका, ध्वज की दिशा और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण नियम। आइए, राष्ट्रध्वज का सम्मान करें और दूसरों को भी सही जानकारी दें।1
- जनपद कानपुर देहात में ई-मालखाना व्यवस्था का हुआ शुभारम्भ ADG, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के कर-कमलों द्वारा DIG यमुना प्रसाद।की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद कानपुर देहात में “ई-मालखाना” का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के 07 थानों—अकबरपुर, रुरा, शिवली, मूसानगर, देवराहट, डेरापुर एवं मंगलपुर—में ई-मालखाना व्यवस्था तैयार एवं संचालित की गई है। ई-मालखाना के अन्तर्गत थानों पर उपलब्ध माल को डिजिटल रूप से व्यवस्थित एवं वर्गीकृत किया गया है। इसमें माल मुकदमाती, माल कुर्की, माल जामा तलाशी, लावारिस एवं लादावा आदि श्रेणियों में माल का वर्गीकरण किया गया है। ई-मालखाना डैशबोर्ड के माध्यम से थाने पर उपलब्ध कुल माल की संख्या तथा माल मुकदमाती का कैश, गोल्ड/सिल्वर, Antique, शस्त्र, NDPS, इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेज आदि श्रेणियों में विवरण दर्ज किया जा सकेगा। माल को वर्षवार रैक एवं सब-रैक में व्यवस्थित किया गया है। सॉफ्टवेयर में अपराध संख्या दर्ज करने पर संबंधित माल के रैक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। किसी अपराध से संबंधित माल को प्राप्त करने के लिए QR Code स्कैन करने पर बॉक्स में रखे माल की सम्पूर्ण जानकारी, जैसे माल का प्रकार, मु0अ0सं0 एवं विवेचक आदि, तत्काल प्राप्त की जा सकेगी। इस डिजिटल व्यवस्था से मालखाने में रखे माल के अभिलेखीकरण, वर्गीकरण एवं रख-रखाव को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाया गया है तथा माल की त्वरित पहचान एवं लोकेशन की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।1
- दबंगों के हमले में पिता-पुत्र गंभीर घायल, धाराओं में बढ़ोत्तरी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एनसीआर में कम धाराएं लगाने और नाम हटाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर की रहने वाली कमला देवी पत्नी सतीश बाथम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि 6 अगस्त 2026 को उनके पति सतीश और पुत्र अनिल कुमार के साथ गांव के ही दबंगों—चंद्रशेखर, मुन्ना देवी, मोहिनी, गुड़िया और सौरभ ने मिलकर लाठी-डंडों, लोहे की राड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति के सिर पर कुल्हाड़ी और लोहे की राड लगने से गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुत्र अनिल को भी severe चोटें पहुँची हैं। दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं (धारा 115(2), 352, 351(2) BNS) के तहत केवल एनसीआर संख्या 0072/2026 दर्ज की है, जबकि घटना में शामिल कई नामजद आरोपियों को छोड़ दिया गया है। आरोप है कि विपक्षीगण पूरे परिवार को हरिजन एक्ट और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर गांव में रहना दुश्वार कर रहे हैं। पीड़िता ने डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाने, छूटे हुए अभियुक्तों के नाम शामिल करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।1