Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाल कानपुर देहात के तहसील डेरापुर के नगर पंचायत डेरापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और आजादी के गीतों से ओत-प्रोत हो गया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखें डस्टबिन में ही कूड़ा डालें इस आजादी के मौके पर शपथ लें कि नगर को स्वच्छ रखें।
Anupam Kumar MEDIA
नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाल कानपुर देहात के तहसील डेरापुर के नगर पंचायत डेरापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और आजादी के गीतों से ओत-प्रोत हो गया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखें डस्टबिन में ही कूड़ा डालें इस आजादी के मौके पर शपथ लें कि नगर को स्वच्छ रखें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 'अमेजन पार्सल धोखाधड़ी' गिरोह के सफल पर्दाफाश पर ADG कानपुर जोन द्वारा SP कानपुर देहात को किया प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं प्रभावी पुलिसिंग के क्रम में कानपुर देहात पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘अमेजन पार्सल धोखाधड़ी’ गिरोह का पूर्व में सफल पर्दाफाश किया गया था, जिसके तहत 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।कानपुर देहात पुलिस के इस सराहनीय कार्य, उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ADG कानपुर जोन,महोदया द्वारा SP कानपुर देहात के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। *अपराध का तरीका (Modus Operandi):* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा फर्जी नाम-पते व फर्जी सिम कार्डों का प्रयोग कर अमेजन (Amazon) से महंगे उत्पाद ऑनलाइन ऑर्डर किए जाते थे। डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान फर्जी तरीके से ऑर्डर निरस्त कर कंपनी से पूरा रिफंड प्राप्त कर लिया जाता था। इसके बाद अभियुक्त 'हीट गन' (Heat Gun) की मदद से पार्सल खोलकर मूल उत्पाद निकाल लेते थे और उसमें डमी/नकली सामान रखकर पैकेट को पुनः सील करके अमेजन कार्यालय में जमा करा देते थे। *बरामदगी एवं कार्यवाही:* *नकद धनराशि:* ₹8,00,000/- (आठ लाख रुपये नकद) *मोबाइल फोन:* 03 अदद *सिम कार्ड:* 06 अदद (फर्जी आईडी से प्राप्त) *वाहन:* 01 दोपहिया एवं 01 चारपहिया वाहन *बैंक खाता कार्यवाही:* अभियुक्तों के बैंक खातों में जमा लगभग ₹2,00,000/- की धनराशि को फ्रीज कराया जा चुका है।1
- नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाल कानपुर देहात के तहसील डेरापुर के नगर पंचायत डेरापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और आजादी के गीतों से ओत-प्रोत हो गया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडू फौजी उर्फ अंसार अली ने समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखें डस्टबिन में ही कूड़ा डालें इस आजादी के मौके पर शपथ लें कि नगर को स्वच्छ रखें।4
- *तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* कानपुर देहात, दिनांक 12 अगस्त 2026। जनपद में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर बस स्टैंड तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, l पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, एवं चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कालेज प्रधानाचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर प्राचार्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- गरीबों के राशन पर कटौती का आरोप! कोटेदार पर हर व्यक्ति से 2 किलो राशन कम देने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप—अब जिम्मेदारों की जांच का इंतजार वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल, गरीबों के राशन में 2 किलो कटौती का आरोप कोंच (जालौन) कोंच नगर के नया पटेल नगर, मार्कंडेश्वर चौराहे के पास राशन वितरण को लेकर एक वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर कोटेदार सुभाष गुप्ता पर कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलो कम राशन देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लाभार्थियों का आरोप है कि प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में कथित तौर पर कटौती की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने पूर्ति विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राशन की वास्तविक मात्रा की जांच की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और लगाए गए आरोपों पर संबंधित कोटेदार का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। #Orai #Konch #Jalaun #Kalpi #Bundelkhand #KonchNews #JalaunNews #ViralVideo #RationCard #RationDealer #राशनकटौती #गरीबोंकाराशन #कोटेदार #योगीसरकार2
- लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी", थाने पहुंची सोमई की वृद्धा "लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी!" एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई की बुजुर्ग गिरजरानी गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचीं। बुंदेली में उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को अपना दर्द सुनाते हुए कहा कि भूख लगने पर बहू से आटा मांगा तो गाली-गलौज करने लगी और मारने की धमकी देने लगी। वृद्धा का कहना है कि अब उन्हें ठीक से खाना भी नहीं मिल रहा। बुजुर्ग की बात सुनकर थाना प्रभारी ने पहले उन्हें भोजन कराया और पूरी शिकायत सुनी। इसके बाद बहू को थाने बुलाकर सख्त फटकार लगाते हुए दोबारा प्रताड़ना की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वृद्धा ने बेटे की मौत के बाद जमीन को लेकर भी बहू पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और वृद्धा की मदद का भरोसा दिया। #Et #Jalaun #Somai #Bundelkhand #UPNews #UPPolice #LocalNews #ViralNews #BreakingNews #NewsUpdate1
- कालपी में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर कालपी (जालौन)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को कालपी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों, गाजे-बाजे और भारत माता के जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। सायं करीब 4 बजे भाजपा कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, टरननगंज, खोया मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 30 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा, जिसे सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर पूरे मार्ग में सम्मानपूर्वक थामे रखा। विशाल तिरंगे को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा में विनोद चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह जादौन, अरुण मेहरोत्रा, सुबोध द्विवेदी, बिल्हापुर प्रधान मुसर्रत खान, शशिकांत सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। पूरी यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से कालपी नगर गूंजता रहा। आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने तथा राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।4
- जनपद कानपुर देहात में ई-मालखाना व्यवस्था का हुआ शुभारम्भ ADG, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के कर-कमलों द्वारा DIG यमुना प्रसाद।की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद कानपुर देहात में “ई-मालखाना” का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के 07 थानों—अकबरपुर, रुरा, शिवली, मूसानगर, देवराहट, डेरापुर एवं मंगलपुर—में ई-मालखाना व्यवस्था तैयार एवं संचालित की गई है। ई-मालखाना के अन्तर्गत थानों पर उपलब्ध माल को डिजिटल रूप से व्यवस्थित एवं वर्गीकृत किया गया है। इसमें माल मुकदमाती, माल कुर्की, माल जामा तलाशी, लावारिस एवं लादावा आदि श्रेणियों में माल का वर्गीकरण किया गया है। ई-मालखाना डैशबोर्ड के माध्यम से थाने पर उपलब्ध कुल माल की संख्या तथा माल मुकदमाती का कैश, गोल्ड/सिल्वर, Antique, शस्त्र, NDPS, इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेज आदि श्रेणियों में विवरण दर्ज किया जा सकेगा। माल को वर्षवार रैक एवं सब-रैक में व्यवस्थित किया गया है। सॉफ्टवेयर में अपराध संख्या दर्ज करने पर संबंधित माल के रैक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। किसी अपराध से संबंधित माल को प्राप्त करने के लिए QR Code स्कैन करने पर बॉक्स में रखे माल की सम्पूर्ण जानकारी, जैसे माल का प्रकार, मु0अ0सं0 एवं विवेचक आदि, तत्काल प्राप्त की जा सकेगी। इस डिजिटल व्यवस्था से मालखाने में रखे माल के अभिलेखीकरण, वर्गीकरण एवं रख-रखाव को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाया गया है तथा माल की त्वरित पहचान एवं लोकेशन की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।1
- सिहारी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस जालौन। 13 अगस्त 2026 को ग्राम सिहारी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। सिहारी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस जालौन। 13 अगस्त 2026 को ग्राम सिहारी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश जी भाई साहब ने अखंड भारत के विचार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से राष्ट्र और समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, प्रखण्ड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखण्ड संयोजक मानवेंद्र पाल सहित विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। आयोजन का समापन “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ हुआ।2