गरीबों के राशन पर कटौती का आरोप! कोटेदार पर हर व्यक्ति से 2 किलो राशन कम देने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप—अब जिम्मेदारों की जांच का इंतजार वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल, गरीबों के राशन में 2 किलो कटौती का आरोप कोंच (जालौन) कोंच नगर के नया पटेल नगर, मार्कंडेश्वर चौराहे के पास राशन वितरण को लेकर एक वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर कोटेदार सुभाष गुप्ता पर कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलो कम राशन देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लाभार्थियों का आरोप है कि प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में कथित तौर पर कटौती की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने पूर्ति विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राशन की वास्तविक मात्रा की जांच की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और लगाए गए आरोपों पर संबंधित कोटेदार का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। #Orai #Konch #Jalaun #Kalpi #Bundelkhand #KonchNews #JalaunNews #ViralVideo #RationCard #RationDealer #राशनकटौती #गरीबोंकाराशन #कोटेदार #योगीसरकार
गरीबों के राशन पर कटौती का आरोप! कोटेदार पर हर व्यक्ति से 2 किलो राशन कम देने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप—अब जिम्मेदारों की जांच का इंतजार वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल, गरीबों के राशन में 2 किलो कटौती का आरोप कोंच (जालौन) कोंच नगर के नया पटेल नगर, मार्कंडेश्वर चौराहे के पास राशन वितरण को लेकर एक वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर कोटेदार सुभाष गुप्ता पर कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलो कम राशन देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लाभार्थियों का आरोप है कि
प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में कथित तौर पर कटौती की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने पूर्ति विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राशन की वास्तविक मात्रा की जांच की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और लगाए गए आरोपों पर संबंधित कोटेदार का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। #Orai #Konch #Jalaun #Kalpi #Bundelkhand #KonchNews #JalaunNews #ViralVideo #RationCard #RationDealer #राशनकटौती #गरीबोंकाराशन #कोटेदार #योगीसरकार
- करमेर रोड पर कीचड़ में फंसी स्कूल बस! उरई की करमेर रोड पर बारिश के बाद सड़क की तस्वीरें सवाल खड़े कर रही हैं। निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ और दलदल के बीच स्कूली बच्चों को पैदल निकलना पड़ा, जबकि एक स्कूल बस भी कीचड़ में फंस गई। सड़क अभी निर्माणाधीन है, इसलिए गुणवत्ता पर निष्कर्ष जल्दबाजी होगा। लेकिन बारिश में बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग को मौके पर निरीक्षण कर जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था जरूर देखनी चाहिए। #Urai #Jalaun #KarmerRoad #RoadConstruction #SchoolBus2
- राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कस्बा रूरा में निकाली तिरंगा यात्रा जगत कानपुर देहात के कस्बा रूरा में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भारी संख्या में लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में विधायिका प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी रवि स द्विवेदी कमलेश पांडे शिवा पांडे अनुपम बाजपेई भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।3
- *तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* जनपद में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर बस स्टैंड तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, l पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, एवं चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कालेज प्रधानाचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर प्राचार्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।2
- राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।3
- CHC प्रभारी पर निजी क्लिनिक में मरीज देखने का आरोप, वीडियो वायरल; CMO ने गठित की जांच समिति जालौन। कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पर सरकारी सेवा नियमों की अनदेखी कर निजी क्लिनिक में फीस लेकर मरीज देखने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉ. अरुण कुमार लंबे समय से कुठौंद क्षेत्र में तैनात हैं और करीब 9 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने और कमीशनखोरी के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की शिकायत लखनऊ में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरि प्रसाद ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। अब निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। #जालौन #कुठौंद #CHCकुठौंद #HealthDepartment #CMOJalaun #BrijeshPathak #ViralVideo #JalaunNews #BreakingNews #UttarPradesh #HealthNews #कमीशनखोरी #जांच #स्वास्थ्यविभाग1
- उत्तर प्रदेश के जिला जालौन की कालपी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा कालपी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, संतराम सिंह सेंगर व अरुण मेहरोत्रा, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेश सेंगर, शशिकांत सिंह चौहान, आशीष चतुर्वेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष महेवा ब्लॉक रविंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर टरननगंज बाजार, खोया मंडी, डिग्री कॉलेज होते हुए दयानंद बाल विद्या मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।3
- कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग 🚨 कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग🚨 🚨रक्षक सोए,भक्षक जागे पीड़ितों ने 112 पर दी सूचना, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही स्थानीय पुलिस🚨 ➡️ #Kanpurdehat मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में एक ही रात में 3 घरों में हुई भीषण चोरी ने पुलिसिया दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।पीड़ित परिवारों का साफ तौर पर कहना है कि इस पूरे इलाके में कभी भी पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होती!इसी घोर लापरवाही का फायदा चोर बेखौफ होकर उठा रहे हैं। ➡️जब रक्षक ही सो रहे हों,तो भक्षक बेखौफ होंगे ही!रंजना देवी के घर से ₹5500 नगद व ₹50,000 का मंगलसूत्र चोरी हुआ।कैलाशनाथ (पुत्र मिजाजीलाल) के ₹5000 पार हुए और दूसरे सुलेमान (पुत्र दन्ने खां) के घर में भी चोर घुसे।पुलिस आखिर किस बात की तनख्वाह ले रही है? ➡️गश्त के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है। क्षेत्राधिकारी (CO) ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की है,लेकिन सवाल वही है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर थाना पुलिस व चौकी पुलिस पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या हर बार की तरह सिर्फ खोखला आश्वासन मिलेगा? जनता को सुरक्षा और जवाब चाहिए4
- संदलपुर मंगलपुर के बीच बहबलपुर मोड़ के पास मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा, चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला संदलपुर मंगलपुर के बीच बहबलपुर मोड़ के पास मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा, चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला मंगलपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर बहबलपुर मोड़ के पास मौरंग से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक जालौन जनपद के कदौरा से मौरंग लादकर लखीमपुर जा रहा था। बहबलपुर मोड़ के पास सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। ट्रक चालक राजू ने गुरुवार करीब एक बजे बताया कि सामने अचानक एक गाड़ी आ गई थी। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। चालक के सुरक्षित रहने से एक बड़ा हादसा टल गया।1