Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।
उजागर लाल कटियार
कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका औरैया जिले की तहसील बिधूना स्थित भगत सिंह चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। यह विरोध झारखंड में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के प्रयोग के विरुद्ध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस मौके पर विभाग संयोजक आयुष शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए। तहसील संयोजक ऋषभ तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारी सदस्य राजशेखर शुक्ला, नगर सहमंत्री आदित्य राजावत, नगर सहमंत्री अमन सक्सेना सहित देव पोरवाल, गोपाल ठाकुर, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, सान्तनु सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव एवं करन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे ब्लॉक अमौली से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपीलकर्ता सुशीला सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, माताओं-बहनों, युवाओं और विशेष रूप से किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। 🇮🇳 आइए, हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाएं। स्थान: ब्लॉक अमौली तारीख: 13 अगस्त समय: दोपहर 3:00 बजे आयोजन: तिरंगा यात्रा1
- *तहसील भवन पर तिरंगा फहराने के प्रयास में छै वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि* औरैया।* अगस्त क्रांति में 12 अगस्त 1942 को औरैया तहसील भवन पर तिरंगा फहराने के प्रयास में शहीद हुए औरैया के छह शहीदों को आज समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर शहीद स्मारक समिति औरैया के तत्वावधान श्रीसंकट मोचन धर्मशाला से प्रातः 10 बजे जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों व नगर गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जुलूस 1942 के घटनास्थल तहसील भवन पर पहुंचा जहां शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जुलूस तहसील से शहीद पार्क पहुंचा जहां भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व काकोरी कांड व मैनपुरी षड़यंत्र के के नायक महान क्रांतिकारी भारतवीर मुकुन्दीलाल गुप्ता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर ब्रम्हानंद ने कहा कि अगणित बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है।आजादी की लड़ाई लड़ रहे भारत के महान सपूतों ने निस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व देश पर निछावर कर दिया व बदले में कुछ भी नहीं चाहा। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा आजाद भारत में कोई भी पद न स्वीकारने का जिक्र किया। उपजिलाधिकारी ने महान सेनानी कृष्ण बलदेव शर्मा की पुत्रवधू को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास स्वीकृत कराने व शहीद सुल्तान खां के दिल्ली से आये पौत्र को आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन भी दिया। सभा की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने आजादी के आन्दोलन में शहीद हुए औरैया के शहीदों समेत देशभर के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी से देश की एकता,अखंडता व स्वतन्त्रता को बनायें रखने व शहीदों के सपनों का भारत निर्माण मिलकर करने की अपील की। .समारोह को भारत विकास परिषद के प्रांतीय मंत्री डा रमेश शुक्ला, शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष पूर्व सभासद बृजकिशोर पांडे, पदाधिकारी आनन्द कुशवाहा, ज्ञानेन्द्र दुबे एड,आबिद अख्तर, स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित संघ जिलाध्यक्ष राजेश यादव,पूर्व सभासद रामू पेंटर, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य आदि ने संबोधित कर औरैया के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 12 अगस्त 1942 के शहीदों मंगली प्रसाद, भूरेलाल, बाबूराम, सुल्तान खां, दर्शन लाल, कल्याण चन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का संचालन समिति के प्रवीण गुप्त ने किया। इस अवसर पर स्वतन्त्रता सेनानी व शहीदों के परिवारीजनों को शाल चढ़ाकर सम्मानित किया गया।इसके पूर्व प्रातः शहीद स्मारक समिति पदाधिकारी गणों ने नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस,पं गेंदालाल दीक्षित,छुन्नूलाल सक्सेना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में तिलक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के अलावा तिलक इंटर कालेज, सरस्वती विद्यामंदिर के छात्र- छात्राओं के साथ अनिल सेंगर, शिवकिशोर त्रिपाठी,दिलीप गुप्ता, गिरीश सिकरवार, प्रेमशंकर अवस्थी, सौमेद्र दुबे एडवोकेट , प्रेमचन्द्र गुप्ता,कृष्ण चन्द्र गोयल, राम आसरे गुप्ता संदीप चक, सभासद राजेन्द्र बाजपेयी, छैया त्रिपाठी, विवेक पोरवाल कुल्लन नेता,अनवार, विनोद यादव कल्लू, ओमित कुमार विक्की, राशिद, सागर पोरवाल, अशोक त्रिवेदी, शेखर गुप्ता, अरविंद बाजपेयी, मृत्यंजय वर्मा लाली, संपादक राधेश्याम शुक्ला, पत्रकार चंद्र शेखर अग्निहोत्री,अनिल राजपूत, हरीओम तिवारी, जितेन्द्र यादव,अयाज अहमद अयाज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।1
- फिरोजापुर गांव में अज्ञात चोरों का धावा, तीन घरों में घुसकर एक लाख से अधिक की नकदी व जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 55 हजार रुपये की नकदी व मंगलसूत्र, जबकि दूसरे घर से 5,500 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। फिरोजापुर निवासी रेशमा देवी ने बताया कि बारिश के कारण वह अपने पति राजीव के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पंचायत घर की छत के सहारे उनके मकान में घुस आए और घर में रखे 55 हजार रुपये तथा मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी सुलेमान के घर में घुसे। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे बक्से से 5,500 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद करीब पांच मीटर दूर स्थित कैलास के मकान में भी चोर घुस गए, लेकिन वहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मंगलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए *ब्रेकिंग न्यूज़* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक- 12.08.2026 की रात्रि में थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अजीतमल क्षेत्रांतर्गत भीखेपुर- जुआ मार्ग पर चेकिंग के दौरान थाना अजीतमल से गौकसी के अभियोग में वाछिंत चल रहे 25000 /- रू के इनामिया अभियुक्त को भीखेपुर – जुआ मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी अजीतमल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* 👇🏻1
- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे ब्लॉक अमौली से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपीलकर्ता सुशीला सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, माताओं-बहनों, युवाओं और विशेष रूप से किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। 🇮🇳 आइए, हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाएं। स्थान: ब्लॉक अमौली तारीख: 13 अगस्त समय: दोपहर 3:00 बजे आयोजन: तिरंगा यात्रा1
- अजीतमल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली औरैया। एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार भोर 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि 30/31 जुलाई की रात अजीतमल क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में इस्लाम नगर निवासी वारिक हुसैन उर्फ राजा वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार भोर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने भीखेपुर-जुआ मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस के अनुसार बाइक गिरने के बाद आरोपी ने खुद को संभालते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली पुलिस वाहन में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस,चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। अजीतमल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली औरैया। एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार भोर 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि 30/31 जुलाई की रात अजीतमल क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में इस्लाम नगर निवासी वारिक हुसैन उर्फ राजा वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार भोर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने भीखेपुर-जुआ मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस के अनुसार बाइक गिरने के बाद आरोपी ने खुद को संभालते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली पुलिस वाहन में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस,चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।4
- रसधान चौकी के सामने नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी पिकअप में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छह घायल, सीएचसी में उपचार शुरू कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर रसधान चौकी के सामने बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन में पीछे से रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बस में सवार अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक, औरैया जनपद के बाबरपुर निवासी प्रकाश नागर चकरनगर से पिकअप में सब्जी लादकर वापस लौट रहे थे। रसधान चौकी के सामने पिकअप का पिछला टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते बस में सवार चालक बलवीर, परिचालक मनोज समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया। हादसे में अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।1