logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिरोजापुर गांव में अज्ञात चोरों का धावा, तीन घरों में घुसकर एक लाख से अधिक की नकदी व जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 55 हजार रुपये की नकदी व मंगलसूत्र, जबकि दूसरे घर से 5,500 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। फिरोजापुर निवासी रेशमा देवी ने बताया कि बारिश के कारण वह अपने पति राजीव के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पंचायत घर की छत के सहारे उनके मकान में घुस आए और घर में रखे 55 हजार रुपये तथा मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी सुलेमान के घर में घुसे। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे बक्से से 5,500 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद करीब पांच मीटर दूर स्थित कैलास के मकान में भी चोर घुस गए, लेकिन वहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मंगलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_Sarita singh
Sarita singh
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

फिरोजापुर गांव में अज्ञात चोरों का धावा, तीन घरों में घुसकर एक लाख से अधिक की नकदी व जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 55 हजार रुपये की नकदी व मंगलसूत्र, जबकि दूसरे घर से 5,500 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन कोई सामान ले जाने में सफल

नहीं हो सके। फिरोजापुर निवासी रेशमा देवी ने बताया कि बारिश के कारण वह अपने पति राजीव के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पंचायत घर की छत के सहारे उनके मकान में घुस आए और घर में रखे 55 हजार रुपये तथा मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी सुलेमान के घर में घुसे। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर

में रखे बक्से से 5,500 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद करीब पांच मीटर दूर स्थित कैलास के मकान में भी चोर घुस गए, लेकिन वहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मंगलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजापुर गांव में अज्ञात चोरों का धावा, तीन घरों में घुसकर एक लाख से अधिक की नकदी व जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 55 हजार रुपये की नकदी व मंगलसूत्र, जबकि दूसरे घर से 5,500 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। फिरोजापुर निवासी रेशमा देवी ने बताया कि बारिश के कारण वह अपने पति राजीव के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पंचायत घर की छत के सहारे उनके मकान में घुस आए और घर में रखे 55 हजार रुपये तथा मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी सुलेमान के घर में घुसे। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे बक्से से 5,500 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद करीब पांच मीटर दूर स्थित कैलास के मकान में भी चोर घुस गए, लेकिन वहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मंगलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    फिरोजापुर गांव में अज्ञात चोरों का धावा, तीन घरों में घुसकर एक लाख से अधिक की नकदी व जेवरात किए पार
मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 55 हजार रुपये की नकदी व मंगलसूत्र, जबकि दूसरे घर से 5,500 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके।
फिरोजापुर निवासी रेशमा देवी ने बताया कि बारिश के कारण वह अपने पति राजीव के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पंचायत घर की छत के सहारे उनके मकान में घुस आए और घर में रखे 55 हजार रुपये तथा मंगलसूत्र चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोर पड़ोसी सुलेमान के घर में घुसे। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे बक्से से 5,500 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद करीब पांच मीटर दूर स्थित कैलास के मकान में भी चोर घुस गए, लेकिन वहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए।
घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मंगलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हर घर तिरंगा यात्रा के तहत संदलपुर में निकाली गई यात्रा संदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को संदलपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ आकांक्षा गेस्ट हाउस से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक संदलपुर पहुंची। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष विनय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला मंत्री साकेत पाल, सुमित दिवाकर, तिरंगा यात्रा संयोजक प्रदीप दीक्षित, ऋषभ दीक्षित, ओमकार सिंह, रमेश अग्निहोत्री, सुघर पाल, अमित तिवारी, अरुण कुमार, नरेश सेंगर, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
    1
    हर घर तिरंगा यात्रा के तहत संदलपुर में निकाली गई यात्रा
संदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को संदलपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ आकांक्षा गेस्ट हाउस से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक संदलपुर पहुंची। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष विनय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला मंत्री साकेत पाल, सुमित दिवाकर, तिरंगा यात्रा संयोजक प्रदीप दीक्षित, ऋषभ दीक्षित, ओमकार सिंह, रमेश अग्निहोत्री, सुघर पाल, अमित तिवारी, अरुण कुमार, नरेश सेंगर, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।
    2
    कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर 
कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
    3
    राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान

बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार
राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान
बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार
कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग 🚨 कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग🚨 🚨रक्षक सोए,भक्षक जागे पीड़ितों ने 112 पर दी सूचना, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही स्थानीय पुलिस🚨 ➡️ #Kanpurdehat मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में एक ही रात में 3 घरों में हुई भीषण चोरी ने पुलिसिया दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।पीड़ित परिवारों का साफ तौर पर कहना है कि इस पूरे इलाके में कभी भी पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होती!इसी घोर लापरवाही का फायदा चोर बेखौफ होकर उठा रहे हैं। ➡️जब रक्षक ही सो रहे हों,तो भक्षक बेखौफ होंगे ही!रंजना देवी के घर से ₹5500 नगद व ₹50,000 का मंगलसूत्र चोरी हुआ।कैलाशनाथ (पुत्र मिजाजीलाल) के ₹5000 पार हुए और दूसरे सुलेमान (पुत्र दन्ने खां) के घर में भी चोर घुसे।पुलिस आखिर किस बात की तनख्वाह ले रही है? ➡️गश्त के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है। क्षेत्राधिकारी (CO) ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की है,लेकिन सवाल वही है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर थाना पुलिस व चौकी पुलिस पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या हर बार की तरह सिर्फ खोखला आश्वासन मिलेगा? जनता को सुरक्षा और जवाब चाहिए
    4
    कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग
🚨 कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग🚨
🚨रक्षक सोए,भक्षक जागे पीड़ितों ने 112 पर दी सूचना, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही स्थानीय पुलिस🚨
➡️ #Kanpurdehat मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में एक ही रात में 3 घरों में हुई भीषण चोरी ने पुलिसिया दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।पीड़ित परिवारों का साफ तौर पर कहना है कि इस पूरे इलाके में कभी भी पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होती!इसी घोर लापरवाही का फायदा चोर बेखौफ होकर उठा रहे हैं।
➡️जब रक्षक ही सो रहे हों,तो भक्षक बेखौफ होंगे ही!रंजना देवी के घर से ₹5500 नगद व ₹50,000 का मंगलसूत्र चोरी हुआ।कैलाशनाथ (पुत्र मिजाजीलाल) के ₹5000 पार हुए और दूसरे सुलेमान (पुत्र दन्ने खां) के घर में भी चोर घुसे।पुलिस आखिर किस बात की तनख्वाह ले रही है?
➡️गश्त के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है। क्षेत्राधिकारी (CO) ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की है,लेकिन सवाल वही है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर थाना पुलिस व चौकी पुलिस पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या हर बार की तरह सिर्फ खोखला आश्वासन मिलेगा? जनता को सुरक्षा और जवाब चाहिए
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    12 hrs ago
  • दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया। बताया गया कि गांव से महज 30 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी लेने के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। मंगलपुर क्राइम इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए SOG, सर्विलांस और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
    2
    दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया। बताया गया कि गांव से महज 30 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी लेने के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। मंगलपुर क्राइम इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए SOG, सर्विलांस और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झींझक व संदलपुर में निकाली गई तिरंगा यात्राभारत माता की जय वंदे मातरम के लगे नारे
    1
    झींझक व संदलपुर में निकाली गई तिरंगा यात्राभारत माता की जय वंदे मातरम के लगे  नारे
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कंचौसी में सड़क पर शव रख कर जाम लगाने में 33 के खिलाफ मुकदमा चौवेपुर में युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद कंचौसी में शव रख कर हत्या की आसंका जता परिजनों ने जाम लगाया था डेढ़ घण्टे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया था ।पुलिस ने जाम लगाने वालों 33 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
    1
    कंचौसी में सड़क पर शव रख कर जाम लगाने में 33 के खिलाफ मुकदमा 
चौवेपुर में युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद कंचौसी में शव रख कर हत्या की आसंका जता परिजनों ने जाम लगाया था डेढ़ घण्टे बाद पुलिस  ने जाम खुलवाया था ।पुलिस ने जाम लगाने वालों 33 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.