दबंगों के हमले में पिता-पुत्र गंभीर घायल, धाराओं में बढ़ोत्तरी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एनसीआर में कम धाराएं लगाने और नाम हटाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर की रहने वाली कमला देवी पत्नी सतीश बाथम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि 6 अगस्त 2026 को उनके पति सतीश और पुत्र अनिल कुमार के साथ गांव के ही दबंगों—चंद्रशेखर, मुन्ना देवी, मोहिनी, गुड़िया और सौरभ ने मिलकर लाठी-डंडों, लोहे की राड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति के सिर पर कुल्हाड़ी और लोहे की राड लगने से गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुत्र अनिल को भी severe चोटें पहुँची हैं। दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं (धारा 115(2), 352, 351(2) BNS) के तहत केवल एनसीआर संख्या 0072/2026 दर्ज की है, जबकि घटना में शामिल कई नामजद आरोपियों को छोड़ दिया गया है। आरोप है कि विपक्षीगण पूरे परिवार को हरिजन एक्ट और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर गांव में रहना दुश्वार कर रहे हैं। पीड़िता ने डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाने, छूटे हुए अभियुक्तों के नाम शामिल करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
दबंगों के हमले में पिता-पुत्र गंभीर घायल, धाराओं में बढ़ोत्तरी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एनसीआर में कम धाराएं लगाने और नाम हटाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर की रहने वाली कमला देवी पत्नी सतीश बाथम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि 6 अगस्त 2026 को उनके पति सतीश और पुत्र अनिल कुमार के साथ गांव के ही दबंगों—चंद्रशेखर, मुन्ना देवी, मोहिनी, गुड़िया और सौरभ ने मिलकर लाठी-डंडों, लोहे की राड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति के सिर पर कुल्हाड़ी और लोहे की राड लगने से गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुत्र अनिल को भी severe चोटें पहुँची हैं। दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं (धारा 115(2), 352, 351(2) BNS) के तहत केवल एनसीआर संख्या 0072/2026 दर्ज की है, जबकि घटना में शामिल कई नामजद आरोपियों को छोड़ दिया गया है। आरोप है कि विपक्षीगण पूरे परिवार को हरिजन एक्ट और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर गांव में रहना दुश्वार कर रहे हैं। पीड़िता ने डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाने, छूटे हुए अभियुक्तों के नाम शामिल करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
- जालौन जालौन में बुजुर्ग महिला के प्रति पुलिस का संवेदनशील व्यवहार आया सामने, अपनी बहू की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला के प्रति थानाध्यक्ष का पसीजा दिल, बुंदेली भाषा में बुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष से कहा- लला आटा मांगो को बहु मारने को दौड़ती, आटा मांगो तो बहु गालियां देने लगी और धमकी देकर मारपीट करने को दौड़ी, थानाध्यक्ष ने सोमई गांव की बुजुर्ग महिला गिरजारानी को खाना खिलाकर सुनी समस्या जालौन में बुजुर्ग महिला के प्रति पुलिस का संवेदनशील व्यवहार आया सामने, अपनी बहू की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला के प्रति थानाध्यक्ष का पसीजा दिल, बुंदेली भाषा में बुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष से कहा- लला आटा मांगो को बहु मारने को दौड़ती, आटा मांगो तो बहु गालियां देने लगी और धमकी देकर मारपीट करने को दौड़ी, थानाध्यक्ष ने सोमई गांव की बुजुर्ग महिला गिरजारानी को खाना खिलाकर सुनी समस्या, समस्या सुनने के बाद बहु को बुलाकर थाने में लगाई कड़ी फटकार, थानाध्यक्ष ने बहु को फटकार लगाते हुए सास के साथ मारपीट गाली गलौज और प्रताड़ित करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, थाना प्रभारी ने बुजुर्ग महिला को खाने-पीने की व्यवस्था में हर संभव मदद का दिया भरोसा, थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह का बुजुर्ग महिला के प्रति दरियादिली का वीडियो हुआ वायरल, जालौन के एट कोतवाली परिसर का मामला।2
- टाउन हॉल में कड़ी धूप में बैठे स्कूली बच्चे, तिरंगा यात्रा की व्यवस्था पर उठे सवाल!! जालौन। उरई नगर के टाउन हॉल में तिरंगा यात्रा को लेकर पहुंचे स्कूली बच्चों को कड़ी धूप में एक घंटे से अधिक समय तक बैठाए जाने से बच्चों में नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि कार्यक्रम में अधिकारी, नेता और शिक्षक मौजूद रहे, लेकिन बच्चों के लिए पर्याप्त छाया और पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि बच्चों के पास गर्मी से राहत के लिए करीब चार-चार कूलर लगाए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी प्रभावी रूप से चलता नजर नहीं आया। वहीं, भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है। कड़ी धूप में लंबे समय तक बैठे रहने से कई बच्चे परेशान दिखाई दिए और व्यवस्था को लेकर उनमें आक्रोश देखने को मिला। सवाल यह उठ रहा है कि देशभक्ति कार्यक्रम में बच्चों को बुलाने से पहले गर्मी और स्वास्थ्य को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में बच्चों की सुरक्षा, छाया, ठंडे पानी और गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि कार्यक्रम बच्चों के लिए परेशानी का कारण न बने।1
- नए विश्वविद्यालयों से छात्रों को अपने शहर में मिल रही उच्च शिक्षा की सुविधा लखनऊ। नए विश्वविद्यालयों के निर्माण से प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब छात्रों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम हो रही है। अपने ही शहर में विश्वविद्यालय और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, नई तकनीक और विभिन्न विषयों में अध्ययन के अवसर मिल रहे हैं। इससे छात्रों का समय और यात्रा खर्च भी बच रहा है। नए विश्वविद्यालयों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा के साथ-साथ शोध, कौशल विकास और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर भविष्य बनाने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के विस्तार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।1
- बुंदेली में छलका बुजुर्ग सास का दर्द, 'लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी' 👉 बेटे की मौत के बाद बहू पर वृद्धा की जमीन हड़पने और खाना न देने का आरोप। 👉 फरियाद सुनकर पसीजा दिल, थानेदार ने पहले पेट भरकर खिलाई रोटी, फिर सुनी व्यथा। 👉बहू को थाने तलब कर पुलिस ने लगाई कड़ी फटकार; कहा—दोबारा शिकायत मिली तो होगी जेल। रविन्द्र गौतम ✍️ जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भूख से व्याकुल बुजुर्ग महिला गिरजरानी अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह के सामने अपनी ठेठ बुंदेली बोली में दर्द बयां करते हुए वृद्धा ने कहा— "लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत।" बुजुर्ग महिला की बात सुनकर थाना प्रभारी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत थाने में ही वृद्धा के भोजन का प्रबंध कराया और उन्हें सम्मानपूर्वक खाना खिलाया। इसके बाद आरोपी बहू मंजू को तत्काल थाने बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वृद्धा को दोबारा प्रताड़ित किया गया या खाना नहीं दिया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पूर्ण सुरक्षा और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।1
- When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession. When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession.1
- पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे1
- 🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️ 📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार। बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।2
- जालौन में चोर बेखौफ : 1 साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी! CCTV भी तोड़े!!.... जालौन पुलिस को चोरी की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा जालौन में चोरों के हौसले बुलंद, एक साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी जालौन: जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी चंद्रवीर सिंह राजावत, निवासी अनघोरा, अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोस में लगे विश्वजीत चौहान के घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, जिससे घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी घर में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके खुलासे का इंतजार है। इनमें लौना रोड पर आंशु गुप्ता के यहां लाखों की चोरी, उरई रोड पर मुस्तकीम के यहां चोरी, उरई रोड पर एक फौजी के यहां चोरी, वकील के यहां चोरी, नहर के पास जनरेटर चोरी, लौना रोड पर ई-रिक्शा चोरी, चिमनदुबे की दुकान में चोरी और सहाव नाका क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटनाएं शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के साथ ही ताजा वारदात में शामिल चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस के सामने लगातार हुई इन चोरी की घटनाओं के खुलासे की चुनौती बनी हुई है।1