जालौन में कार नाले में गिरी, सुरक्षा पर उठे सवाल इस वक्त की बड़ी खबर जालौन से है... रात करीब 11 बजे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़े एक लिंक रोड पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क और पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से मोहल्ला चिमांदूबे की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने नाले में जा गिरी। कार में चालक अकेला था और हादसे के बाद वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया।कार चला रहे व्यक्ति का नाम गंधर्व बताया जा रहा है, जो सिकरी राजा निवासी हैं और वर्तमान में कोंच चौराहे के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक, नादीगांव में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक गंधर्व चिमांदूबे निवासी कमलेश के मामा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद रात में वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।#vairal #new #jalaun #letest #2026
जालौन में कार नाले में गिरी, सुरक्षा पर उठे सवाल इस वक्त की बड़ी खबर जालौन से है... रात करीब 11 बजे जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से जुड़े एक लिंक रोड पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क और पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। जालौन-औरैया मुख्य मार्ग से मोहल्ला चिमांदूबे की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने नाले में जा गिरी। कार में चालक अकेला था और हादसे के बाद वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया।कार चला रहे व्यक्ति का नाम गंधर्व बताया जा रहा है, जो सिकरी राजा निवासी हैं और वर्तमान में कोंच चौराहे के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक, नादीगांव में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक गंधर्व चिमांदूबे निवासी कमलेश के मामा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद रात में वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।#vairal #new #jalaun #letest #2026
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता1
- When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession. When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession.1
- पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे1
- 🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️ 📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार। बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।2
- कोंच क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के घर से भागकर शादी करने के मामले लगातार चर्चा में युवती के वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं मामले को लेकर पुलिस की जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना बाकी1
- कोंच में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने तिरंगा लेकर बढ़ाया उत्साह जालौन के कोच में वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती के अवसर पर गुरुवार को11,30 बजे कोंच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कई महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के चंदकुआ स्थित अवध बिहारी लाल मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में सुसज्जित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग उत्साह से झूमते नजर आए। शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा। वीरता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मियों ने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को भी नियंत्रित किया। कार्यक्रम में राठौर समिति से धर्मेंद्र राठौर, रोहित राठौर पनयारा, अधिवक्ता इंद्रजीत राठौर, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र राठौर एलआईसी, वीरेंद्र राठौर, दिलीप राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सभासद अनिल वर्मा, विनोद सोनी, महेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, अनिल कपूर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अनिल पटैरिया और राघवेंद्र तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली इस शोभायात्रा ने नगर में वीरता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।1
- "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- जालौन में चोर बेखौफ : 1 साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी! CCTV भी तोड़े!!.... जालौन पुलिस को चोरी की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा जालौन में चोरों के हौसले बुलंद, एक साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी जालौन: जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी चंद्रवीर सिंह राजावत, निवासी अनघोरा, अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोस में लगे विश्वजीत चौहान के घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, जिससे घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी घर में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके खुलासे का इंतजार है। इनमें लौना रोड पर आंशु गुप्ता के यहां लाखों की चोरी, उरई रोड पर मुस्तकीम के यहां चोरी, उरई रोड पर एक फौजी के यहां चोरी, वकील के यहां चोरी, नहर के पास जनरेटर चोरी, लौना रोड पर ई-रिक्शा चोरी, चिमनदुबे की दुकान में चोरी और सहाव नाका क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटनाएं शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के साथ ही ताजा वारदात में शामिल चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस के सामने लगातार हुई इन चोरी की घटनाओं के खुलासे की चुनौती बनी हुई है।1