कोंच में धनुतालाब के पास छात्राओं की जान से खिलवाड़, मालवाहक पिकअप में ठूंस-ठूंसकर छात्राओं को बैठाया, वीडियो वायरल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। धनुतालाब के पास का एक वीडियो गुरुवार सुबह 9:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं मालवाहक पिकअप में क्षमता से अधिक संख्या में बैठी और कुछ छात्राएं वाहन से लटकती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि छात्राओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। आरोप है कि यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए मालवाहक वाहन में छात्राओं को बेहद जोखिमपूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया। वायरल वीडियो में वाहन के अंदर भारी संख्या में छात्राएं दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में गंभीर हादसे की आशंका साफ नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि छात्राएं एक सरकारी विद्यालय की हैं। मामले को लेकर ए आरटीओ सुरेश कुमार ने कहा जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और भविष्य में छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए क्या व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

- अखंड भारत संकल्प दिवस पर राष्ट्रभक्ति का महासंकल्प जालौन। ग्राम सिहारी, प्रखंड जालौन में बुधवार, 13 अगस्त 2026 को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर लोगों ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश जी भाई साहब ने अखंड भारत के गौरवशाली विचार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, प्रखंड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल सहित विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्र सर्वोपरि, संस्कृति सर्वोपरि और भारत का गौरव सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष किए।1
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता1
- When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession. When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession.1
- पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे1
- कोंच कोतवाली पुलिस पर मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने सीओ से न्याय की गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी शहजाद अली पुत्र बाहिद अली ने कोतवाली पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह 10 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। शहजाद अली के अनुसार, घटना 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे की है। वह अपने घर पर मौजूद था, तभी मोहल्ले के निवासी शाबिर पुत्र इब्राहीम, इस्लाम पुत्र अब्दुल सलाम और छोटू पुत्र कल्लू कथित रूप से उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों उसे घसीटकर घर से बाहर सड़क पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। शहजाद ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान धारदार हथियार से भी वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद शहजाद ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए शिकायत की, लेकिन उसके मुताबिक पुलिस ने मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर उसने बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। वही सीओ परमेश्वर प्रसाद ने जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया1
- कोंच क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के घर से भागकर शादी करने के मामले लगातार चर्चा में युवती के वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं मामले को लेकर पुलिस की जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना बाकी1
- "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- जालौन में चोर बेखौफ : 1 साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी! CCTV भी तोड़े!!.... जालौन पुलिस को चोरी की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा जालौन में चोरों के हौसले बुलंद, एक साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी जालौन: जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी चंद्रवीर सिंह राजावत, निवासी अनघोरा, अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोस में लगे विश्वजीत चौहान के घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, जिससे घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी घर में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके खुलासे का इंतजार है। इनमें लौना रोड पर आंशु गुप्ता के यहां लाखों की चोरी, उरई रोड पर मुस्तकीम के यहां चोरी, उरई रोड पर एक फौजी के यहां चोरी, वकील के यहां चोरी, नहर के पास जनरेटर चोरी, लौना रोड पर ई-रिक्शा चोरी, चिमनदुबे की दुकान में चोरी और सहाव नाका क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटनाएं शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के साथ ही ताजा वारदात में शामिल चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस के सामने लगातार हुई इन चोरी की घटनाओं के खुलासे की चुनौती बनी हुई है।1