जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जसवंतनगर विकासखंड परिसर से शुरू हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजलि यादव के प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और स्थानीय लोग बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इस अवसर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा को रवाना करते हुए अनुज मोंटी यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईआरबी महेश कुमार, लेखपाल मो. हासिम खान, ग्राम सचिव सुमित पालीवाल, वरुण यादव और यादवेन्द्र उर्फ जोनी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

- जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जसवंतनगर विकासखंड परिसर से शुरू हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजलि यादव के प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और स्थानीय लोग बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इस अवसर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा को रवाना करते हुए अनुज मोंटी यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईआरबी महेश कुमार, लेखपाल मो. हासिम खान, ग्राम सचिव सुमित पालीवाल, वरुण यादव और यादवेन्द्र उर्फ जोनी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- #मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP #मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP1
- सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ1
- *इकदिल में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात* इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी चांदनपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने पार्क में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कराने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट: रजत यादव मो.74171970642
- न्यायालय में विचाराधीन खेत पर कब्जा करने पहुंची राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम स्लोगन -न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर कब्जा करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 एंकर -जहां कानून के रखवालों पर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में एक ऐसी जमीन पर कब्जा कराने राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई, जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 141/1... जो एक बेशकीमती खेत है, उस पर जबरन कब्जा कराने का आरोप पीड़ित किसान ने लगाया है। सवाल ये है कि जब मामला कोर्ट में है तो प्रशासन किसके इशारे पर कब्जा कराने पहुंचा? देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। बीओ-जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गाटा संख्या 141/1 पर पहुंची। आरोप है कि सड़क किनारे स्थित इस बेशकीमती खेत पर, जो न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस जमीन का मुकदमा माननीय न्यायालय में लंबित है और न्यायालय के आदेश के बिना किसी भी तरह का हस्तक्षेप अवैध है। इसके बावजूद राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश और कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी पीड़ित किसानों ने जब टीम से न्यायालय में विचाराधीन होने के कागजात दिखाए तो भी टीम ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस पूरे मामले ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या राजस्व विभाग को पता नहीं था कि ये जमीन विवादित है और मामला कोर्ट में है? या फिर किसी रसूखदार को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया फिलहाल पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।4
- खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान भिंड। खाद की किल्लत के चलते अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ गई है। खाद लेने के लिए किसान रात से ही केंद्र पर पहुंचकर पर्ची मिलने का इंतजार कर रहे हैं।1
- बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा बाह विधानसभा के पिनाहट देहात मंडल में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में स्याहीपुरा से राटौटी शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी तथा ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।1
- बारिश में तालाब बना खेरागढ़ तहसील परिसर, जलभराव से फिसलते रहे फरियादी खेरागढ़ में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने खेरागढ़ तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। निकासी के समुचित इंतजाम न होने से परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। हालात ऐसे रहे कि फरियादियों को पानी से होकर तहसील पहुंचना पड़ा और कई लोग फिसलते नजर आए। जलभराव से नाराज अधिवक्ताओं ने परिसर में पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक प्रशासन ने इसका स्थायी समाधान नहीं कराया। शाम 5 बजे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि हर बारिश में तहसील परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे वादकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।1