Shuru
Apke Nagar Ki App…
#मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP #मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP
बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
#मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP #मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- #मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP #मुस्लिम_BJP को हराने का फैसला ही आपकी राजनीति को खत्म कर रहा #मुस्लिम_राजनीतिक भविष्य का सवाल? #BAP1
- सभी देश वासियों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ 🙏 शहर की सभी सम्मानित जनता को और पूरे देश के नागरिकों को आने वाले 15 अगस्त की ढेरों शुभ कामनाएँ1
- *इकदिल में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात* इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी चांदनपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने पार्क में लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कराने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट: रजत यादव मो.74171970642
- जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में निकली तिरंगा बाइक यात्रा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, गूंजे देशभक्ति के नारे जसवंतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जसवंतनगर विकासखंड परिसर से शुरू हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजलि यादव के प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और स्थानीय लोग बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इस अवसर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा को रवाना करते हुए अनुज मोंटी यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईआरबी महेश कुमार, लेखपाल मो. हासिम खान, ग्राम सचिव सुमित पालीवाल, वरुण यादव और यादवेन्द्र उर्फ जोनी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- न्यायालय में विचाराधीन खेत पर कब्जा करने पहुंची राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम स्लोगन -न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर कब्जा करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 एंकर -जहां कानून के रखवालों पर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में एक ऐसी जमीन पर कब्जा कराने राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई, जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 141/1... जो एक बेशकीमती खेत है, उस पर जबरन कब्जा कराने का आरोप पीड़ित किसान ने लगाया है। सवाल ये है कि जब मामला कोर्ट में है तो प्रशासन किसके इशारे पर कब्जा कराने पहुंचा? देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। बीओ-जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बीर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गाटा संख्या 141/1 पर पहुंची। आरोप है कि सड़क किनारे स्थित इस बेशकीमती खेत पर, जो न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस जमीन का मुकदमा माननीय न्यायालय में लंबित है और न्यायालय के आदेश के बिना किसी भी तरह का हस्तक्षेप अवैध है। इसके बावजूद राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश और कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी पीड़ित किसानों ने जब टीम से न्यायालय में विचाराधीन होने के कागजात दिखाए तो भी टीम ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस पूरे मामले ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या राजस्व विभाग को पता नहीं था कि ये जमीन विवादित है और मामला कोर्ट में है? या फिर किसी रसूखदार को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया फिलहाल पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।4
- खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, रात से ही पर्ची के इंतजार में किसान भिंड। खाद की किल्लत के चलते अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ गई है। खाद लेने के लिए किसान रात से ही केंद्र पर पहुंचकर पर्ची मिलने का इंतजार कर रहे हैं।1
- 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।1
- औरैया में दबंगई का वीडियो वायरल, हथियारों के साथ धमकाने और मारपीट का आरोप दलित युवक के घर पहुंचकर गोली चलाने की धमकी देने का आरोप, CCTV DVR ले जाने के बाद फुटेज डिलीट करने का भी दावा औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहोली गांव में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर एक दलित युवक के घर के बाहर कथित तौर पर धमकाते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने घर पहुंचकर गोली चलाने की धमकी दी और फायरिंग भी की। हालांकि वायरल वीडियो और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई थी। आरोप है कि सदर कोतवाली पुलिस CCTV का DVR अपने साथ ले गई थी। बाद में DVR वापस किया गया, लेकिन उसमें घटना से संबंधित फुटेज डिलीट मिलने का दावा किया जा रहा है। इस आरोप के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी पीड़ित परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक कथित रूप से हाथों में हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मारपीट और धमकाने का दृश्य भी नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा है कि यदि आरोप सही हैं तो खुलेआम हथियार लेकर दबंगई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में सदर कोतवाली पुलिस पूरी घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। परिवार ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, CCTV फुटेज सुरक्षित कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि CCTV फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई थी तो वह अब कहां है और उसे सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया। वहीं, हथियारों के साथ धमकी और कथित फायरिंग के आरोपों की भी पुलिस जांच की मांग उठ रही है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और CCTV फुटेज को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है।1