मेरठ में बड़ा हादसा : दौराला में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, 50 बच्चे थे सवार मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10–12 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। यह बस खेड़ी टप्पा लावड़ मार्ग स्थित सेंट मैरी एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है, जिसे आसिफ ट्रांसपोर्ट संचालित कर रहा था। रूट नंबर-1 की इस बस को चालक रूमान चला रहा था। बस उरला, चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया गया कि अझौता मोड़ पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
मेरठ में बड़ा हादसा : दौराला में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, 50 बच्चे थे सवार मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10–12 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। यह बस खेड़ी टप्पा लावड़ मार्ग स्थित सेंट मैरी एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है, जिसे आसिफ ट्रांसपोर्ट संचालित कर रहा था। रूट नंबर-1 की इस बस को चालक रूमान चला रहा था। बस उरला, चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया गया कि अझौता मोड़ पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
- अनूपशहर, संवाददाता शिक्षा से बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है। बेसिक शिक्षा के माध्यम से सरकार निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को इन यूनिफॉर्म, भोजन उपलब्ध करा रही है। यह बात ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम में कही। संविलियन विद्यालय मलकपुर के प्रधान अध्यापक भीष्म सिंह ने बताया कि विद्यालय में निशुल्क पुस्तक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह व मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने शिक्षा को व्यवसायीकरण से दूर रखकर, शिक्षा से छात्रों छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ-साथ बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए घर-घर निशुल्क के साथ-साथ दान करने व गुरुकुल पद्धति के साथ बेहद आवश्यक बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बानो बेगम ने की। इस मौके पर बंटी लोधी प्रधान, रामवीर प्रधान, निजाम प्रधान, अंजू भाटी, रोशन सिंह आदि उपस्थित रहे।1
- जनपद बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीरबयानी से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव के निवासी अजय कुमार ने ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि के दुरुपयोग और उप-जिलाधिकारी (SDM) के आदेशों की अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाया है। फर्जी प्रस्ताव का आरोप: अजय कुमार का कहना है कि ग्राम प्रधान पिछले दो वर्षों से ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा भूमि पर फर्जी प्रस्ताव बनाकर खेती कर रहे हैं। गौशाला के नाम पर धोखा: दावा किया गया था कि इस भूमि पर चारा उगाकर गौशाला भेजा जाएगा, लेकिन आरोप है कि प्रधान ने मात्र नाममात्र का चारा भेजा और बाकी फसल बेचकर निजी लाभ कमाया। SDM के आदेश की अनदेखी: 28 मार्च 2026 को उप-जिलाधिकारी महोदय ने वर्तमान फसल को नीलाम करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद, आज 9 अप्रैल 2026 को ग्राम प्रधान ने जौ की फसल काटकर एक ट्रॉली बाजार में बेच दी और एक ट्रॉली अपने घर ले गए। "आखिर किस आधार पर और किसके आदेश से सरकारी भूमि की फसल काटी गई? क्या प्रशासन के आदेशों की कोई कीमत नहीं है?" इस घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस सरेआम हो रही अनियमितता पर क्या कार्रवाई करता है।1
- मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10–12 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। यह बस खेड़ी टप्पा लावड़ मार्ग स्थित सेंट मैरी एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है, जिसे आसिफ ट्रांसपोर्ट संचालित कर रहा था। रूट नंबर-1 की इस बस को चालक रूमान चला रहा था। बस उरला, चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया गया कि अझौता मोड़ पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।1
- बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है बुलंदशहर सर्विलांस टीम ने यह फोन अलग-अलग राज्यों से भी बरामद किए हैं पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल उपभोक्ताओं को मोबाइल वापस किए गए ।2
- बुलन्दशहर : खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मौहल्ले में अवैध पशु कटान का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों के बीचों बीच अवैध कटान का यह खेल चल रहा है उक्त मामले में एक महिला द्वारा पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है एक महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि उनके पुश्तैनी मकान में जिसमें उनका भी हिस्सा है उसे पर जेठानी और उसके लड़कों ने कब्जा कर रखा है और उसके लड़के घर में अवैध कटान करते हैं और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है और घर में नहीं घुसने देने की भी धमकी उसे दी जाती है महिला द्वारा जेठानी के लड़कों द्वारा उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है पीड़िता द्वारा मामले में अपनी और अपनी बेटी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है अवैध कटान करते इन युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जांच करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये है जिसमे एक व्यक्ति इनाम की कस्बें में लाइसेंसी मीट की दुकान है मीट फैक्ट्री से मीट खरीदकर लाता है तथा उसकी अपने घर पर साफ-सफाई करने के उपरान्त दुकान पर रखकर बेचता है।1
- *तुम्हीं बोल लो यहां पर...* *सुल्तानपुर में IPS चारू निगम एक मामले पर मीडिया को ब्रीफ कर रही थी। बगल में दरोगा फोन पर बात कर रहे थे। मैडम भड़क गईं।*1
- पहासू थाना क्षेत्र गांव सूरजवाली की घटना 2 साल की बच्ची को सौतेली मां ने उतारा मौत के घाट #barahbastitv #वायरल #क्राइम #पहासू #वारदात #trending1
- बुलन्दशहर: आज जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया। यूनियन ने जिले के प्रमुख पुस्तक और ड्रेस विक्रेताओं की मनमानी और स्कूल संचालकों के साथ उनकी मिलीभगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रमुख मांगे और शिकायत: स्कूल संचालकों द्वारा हर साल फीस में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगे। "मनचाही दुकानों" से ही किताबें और ड्रेस खरीदने की बाध्यता को खत्म किया जाए। प्रदर्शन के बाद जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार 'सर्व शिक्षा अभियान' का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल संचालकों और दुकानदारों की इस मिलीभगत और 'रिश्वत के खेल' के कारण गरीब आदमी अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हो रहा है। उन्होंने इसे तत्काल बंद करने की चेतावनी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्यवाही का ठोस आश्वासन दिया है, जिसके बाद घेराव समाप्त किया गया। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज़ के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट1