सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया स्थित सोनारपारा के श्री गुंडिचा मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर महाप्रभु को 112 प्रकार का महाप्रसाद अर्पित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति समर्पण और आस्था का प्रतीक बताया। आठ दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। विशेष पूजा के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें शंखध्वनि, घंटानाद और हरिनाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आकर्षक पुष्प श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। पूजा और आरती के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महालक्ष्मी पूजा समिति के सदस्यों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश सोनी ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और सभी के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया स्थित सोनारपारा के श्री गुंडिचा मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर महाप्रभु को 112 प्रकार का महाप्रसाद अर्पित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति समर्पण और आस्था का प्रतीक बताया। आठ दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। विशेष पूजा के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें शंखध्वनि, घंटानाद और हरिनाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आकर्षक पुष्प श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। पूजा और आरती के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महालक्ष्मी पूजा समिति के सदस्यों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश सोनी ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और सभी के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया स्थित सोनारपारा के श्री गुंडिचा मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर महाप्रभु को 112 प्रकार का महाप्रसाद अर्पित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति समर्पण और आस्था का प्रतीक बताया। आठ दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। विशेष पूजा के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें शंखध्वनि, घंटानाद और हरिनाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आकर्षक पुष्प श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। पूजा और आरती के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महालक्ष्मी पूजा समिति के सदस्यों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश सोनी ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और सभी के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।1
- सोनीपत जिले के गांवों में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के आदेश से "किसान मजदूर बचाओ अभियान" के तीसरे चरण के तहत निशुल्क खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की सेवा शुरू की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करना है। अभियान के तहत गांव धनाना में सर्वे के माध्यम से चयनित 5 जरूरतमंद किसानों को मात्र एक दिन में ₹55,170 मूल्य की खाद, बीज और कीटनाशक दवाई की सहायता पोर्टल के जरिए प्रदान की गई। इसके अलावा गांव बनवासा में किसानों के घर-घर तक निशुल्क खाद और कीटनाशक दवाइयां पहुंचाई गईं। छोटे किसानों को राहत देने के लिए परिवहन का पूरा खर्च भी संत रामपाल जी महाराज द्वारा वहन किया गया।1
- रायगढ़ में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने निवास कार्यालय से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमंडल रायगढ़ द्वारा संचालित निःशुल्क पौधा वितरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभिनव पहल के माध्यम से रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अब केवल एक फोन कॉल पर अपने घर तक निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा के शुरू होने से अब नागरिकों को पौधों के लिए नर्सरी या विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम क्षेत्र के निवासी टोल-फ्री नंबर 8305186853 और 18002332631 पर कॉल कर आम, अमरूद, नींबू जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ छायादार एवं अन्य उपयोगी प्रजातियों के अच्छी गुणवत्ता वाले स्वस्थ पौधे निःशुल्क मँगवा सकते हैं। कॉल मिलने के बाद वन विभाग की टीम सीधे नागरिक के घर पहुँचकर पौधे उपलब्ध कराएगी, जिन्हें घर, आँगन, बाड़ी, खेत, बगीचे, तालाब किनारे या पार्क में लगाया जा सकता है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती बरतते हुए रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने पुत्री शाला का औचक निरीक्षण किया है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- रायगढ़ की तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की महाठगी करने वाले मुख्य सूत्रधार कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पणिगांव निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ठगी का यह बड़ा मामला तब सामने आया जब पीड़ित सद्दाम हुसैन और सुरेश मानिकपुरी ने 44.40 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई। आरोपी ने वाहन कारोबार और जमीन बेचने का झांसा देकर नगद व बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम ली और खसरा नंबर 428/4 की जिस जमीन का सौदा पीड़ितों से किया, उसकी रजिस्ट्री चुपके से किसी अन्य महिला के नाम कर दी। जांच के दौरान पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी समेत 10 से 15 अन्य लोग भी ठगी का शिकार पाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर ठगी की रकम से खरीदी गई 20 लाख रुपये मूल्य की 1 स्कॉर्पियो और 1 बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। मामले में एसएसबी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ठगी करने वालों को कानून के साथ अपनी काली कमाई का भी पाई-पाई हिसाब देना होगा और धोखाधड़ी से बनाई गई हर अवैध संपत्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और पुलिस टीम अब आरोपी के बैंक खातों, अवैध संपत्तियों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है।2
- कोरबा जिले के नोनविर्रा पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक जिस तरह से अपने दायित्वों और कामकाज का संचालन कर रहे हैं, उस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलीहा थाना अंतर्गत ग्राम झरनीडीह में दामाद द्वारा अपने ही साले की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी सोहन धनुहार (20 वर्ष) ने अपने दोस्त राकेश धनुहार (22 वर्ष, निवासी ग्राम मलूहा) के साथ मिलकर अपने साले तुलसीराम धनुहार (30 वर्ष) पर सोते समय टांगिया (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात की मुख्य वजह पुरानी रंजिश और तानेबाजी बताई जा रही है। आरोपी सोहन कुछ साल पहले मृतक की नाबालिग छोटी बहन को भगाकर ले गया था। कुछ महीने बाहर रहने के बाद दोनों वापस लौट आए थे और सोहन अपने ससुराल में ही रहने लगा था। शराब के नशे में धुत सोहन आए दिन ससुराल वालों से झगड़ा करता था, वहीं मृतक तुलसीराम उसे 'मेरी बहन को भगाकर ले गए हो' कहकर ताना मारता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। मृतक ने आरोपी के दोस्त राकेश के साथ भी मारपीट की थी, जिससे तंग आकर आरोपियों ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। घटना वाले दिन 22 तारीख को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सोहन ने जान से मारने की धमकी दी थी। रात करीब 1 बजे सोहन अपने दोस्त के साथ कुल्हाड़ी लेकर ससुराल पहुंचा और पहले अपनी पत्नी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दोस्त को दरवाजे पर निगरानी के लिए छोड़ खुद कमरे में घुसा और सो रहे तुलसीराम की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को नाले में फेंककर भाग निकले। देर रात जब परिजन उठे और दरवाजा बाहर से बंद पाया, तो पड़ोसी की मदद से बाहर निकले। कमरे में जाकर देखने पर मां ने बेटे तुलसीराम को खून से लथपथ हालत में पाया। ग्रामीणों की सूचना पर सलीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सोहन धनुहार और उसके दोस्त राकेश धनुहार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर नाले में फेंकी गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।1