द्वितीय सोमवार पर बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का DIG व SP ने किया निरीक्षण। द्वितीय सोमवार पर बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का DIG व SP ने किया निरीक्षण। .श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर बांदा के प्रसिद्ध बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आमद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा मिले, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
द्वितीय सोमवार पर बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का DIG व SP ने किया निरीक्षण। द्वितीय सोमवार पर बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का DIG व SP ने किया निरीक्षण। .श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर बांदा के प्रसिद्ध बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आमद को देखते हुए सुरक्षा के
व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा मिले, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
- बबेरू में चल रहे एस हॉस्पिटल पर प्रशासन का चाबुक, औचक निरीक्षण में खुली पोल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बबेरू कस्बे में स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक निजी अस्पताल पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। बांदा रोड स्थित एस हॉस्पिटल (S Hospital) में सीएचसी अधीक्षक और नायब तहसीलदार के अचानक पहुंचते ही अस्पताल संचालक और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं और मरीज भर्ती पाए गए। मामला बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का है। जहां शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश पटेल और नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने 'एस हॉस्पिटल' का औचक निरीक्षण किया। टीम जब अस्पताल के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। अस्पताल के अंदर बिना मानक और संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता महिला की डीएनसी (D&C) यानी सफाई का काम किया जा रहा था। इसके अलावा अस्पताल में 4 अन्य मरीज भी भर्ती पाए गए, जिनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक डाक्टर पीयूष जयसवाल के नाम से एस हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन है, निरीक्षण के समय एक झोलाछाप डॉक्टर गंगासागर भी पाया गया है। वही सीएचसी बबेरू मे तैनात आशा गोमती देवी सिमौनी, शोभा देवी हरदौली सुमन मलका मौजूद पायी गयी, जिससे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और पीड़िता को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। डॉ. ऋषिकेश पटेल (सीएचसी अधीक्षक, बबेरू ने बताया कि "जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में एस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मरीज भर्ती पाए गए हैं, जिनमें से एक मरीज की डीएनसी और सफाई का मामला सामने आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही मौके पर कुछ आशा बहुएं भी पाई गई हैं, जिनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।" निरीक्षण के दौरान निजी अस्पतालों और आशा बहुओं के बीच फल-फूल रहे अवैध नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को दरकिनार कर मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने वाली आशा बहुओं पर अब गाज गिरना तय माना जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी हॉस्पिटलों और दलाली में शामिल कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।2
- आज दिनांक 10 8.2026 को शिवा भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 के संस्थापक श्री अजीत कुमार जी एवं अखंड भारत मीडिया 210501 शिकायत निवारण अधिकारी एडवोकेट श्री मुकेश कुमार जी के द्वारा शिवा भाई को जिला उप ब्यूरो चीफ के पद पर नियुक्ति किया गया शिवा आज दिनांक 10 8.2026 को शिवा भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 के संस्थापक श्री अजीत कुमार जी एवं अखंड भारत मीडिया 210501 शिकायत निवारण अधिकारी एडवोकेट श्री मुकेश कुमार जी के द्वारा शिवा भाई को जिला उप ब्यूरो चीफ के पद पर नियुक्ति किया गया शिवा भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाएं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिन-रात आगे बढ़े बधाई हो शिवा भाई को! 🎉 #अखंड_भारत_मीडिया #शिवा_भाई #जिला_उप_ब्यूरो_चीफ #नियुक्ति #अजीत_कुमार #हार्दिक_शुभकामनाएं #मंगल_कामनाएं #पत्रकारिता #मीडिया_नियुक्ति #अखंड_भारत_210501 #एडवोकेट_मुकेश_कुमार #शिकायत_निवारण_अधिकारी #संस्थापक_अजीत_कुमार #अखंड_भारत_मीडिया #शिवा_भाई #जिला_उप_ब्यूरो_चीफ #नियुक्ति #अजीत_कुमार #मुकेश_कुमार #पत्रकारिता #हार्दिक_शुभकामनाएं #अखंड_भारत_210501 #मीडिया_न्यूज` #AkhandBharatMedia #ShivaBhai #DeputyDistrictBureauChief #NewAppointment #MediaNews #Congratulations #BestWishes #HeartfeltCongratulations #ProudMoment #MediaFamily #AjitKumar #FounderAkhandBharatMedia #AdvocateMukeshKumar #GrievanceOfficer #TeamAkhandBharat210501 #Journalism #Press #ReporterLife #MediaCoverage #DistrictNews `#AkhandBharatMedia #ShivaBhai #DeputyDistrictBureauChief #NewAppointment #AjitKumar #MukeshKumar #Congratulations #Journalism #MediaNews #TeamAkhandBharat210501`1
- जैतपुर अवैध शराब की अड्डे पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर जैतपुर अवैध शराब की अड्डे पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर1
- महिला कल्याण योजनाओं की छात्राओं को दी जानकारी एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू) की ओर से महिला कल्याण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, महिलाओं के अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा भी खिलाई गई। कार्यशाला में जिला समन्वयक शशि तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बाल संरक्षण इकाई की दीप्ति अग्निहोत्री ने 1090 और 181 समेत महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जया बाजपेई ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए छात्राओं को अनजान लिंक, कॉल और संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या वर्मा ने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य और कृमि संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शक्ति गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौहान, मीरा गुप्ता और वन स्टॉप सेंटर की सुनीता प्रजापति मौजूद रहीं।1
- औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन #महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और मामले में पुनर्विचार की मांग की। किसानों का आरोप है कि औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ, सिंचित और समतल कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले उन्हें पर्याप्त जानकारी अथवा पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। बताया गया कि सदर तहसील क्षेत्र के मवई खुर्द, चिचारा, तमौरा, बरबई और छानी कला गांवों की एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की गई है। किसानों का कहना है कि जिन जमीनों पर उनकी खेती और आजीविका निर्भर है, उनके अधिग्रहण से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित होंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा कराने तथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी आपत्तियों का समाधान कराने की मांग की है। #ikvnews #mahobainsight #trendingreel Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar2
- सिलाई प्रशिक्षण में युवतियों को दिया सिम दर प्लेस का व्यवहारिक ज्ञान मौदहा, हमीरपुर। गायत्री शक्तिपीठ के स्वावलंबन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवतियों को सिलाई की बारीकियों के साथ-साथ इसे स्वरोजगार का माध्यम बनाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों ने सीम, डार्ट, प्लीट और फिनिशिंग का व्यवहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षक खुशबू सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को कपड़े की सही माप लेने, सिलाई के दौरान धागे का उचित तनाव बनाए रखने, किनारों की हेमिंग करने तथा नेकलाइन की सिलाई में संतुलन रखने की तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि सिलाई के काम में छोटी-छोटी बारीकियों का ध्यान रखने से तैयार कपड़े की गुणवत्ता बेहतर होती है। कार्यक्रम में मौजूद युवा कौशल विकास मंडल की कल्पना देवी ने युवतियों को नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने हुनर को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिलाई जैसे व्यावहारिक कौशल को सीखकर महिलाएं और युवतियां घर से ही स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। साथ ही उन्होंने समय प्रबंधन और ग्राहकों की पसंद के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिलाई से जुड़ी अपनी तकनीकी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजकों ने प्रशिक्षणार्थियों को सीखे गए हुनर का निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।1
- सुविधा के लिए रेलवे लाइन के नीचे बनाए गए अंडरपास बारिश में बेलाताल साबित हो रहे हैं सुविधा के लिए रेलवे लाइन के नीचे बनाए गए अंडरपास बारिश में बेलाताल साबित हो रहे हैं1
- पति ने पत्नी को सड़क पर गिरकर पिता मकान बेचने का विरोध करने पर हुआ विवाद पति ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा, मकान बेचने का विरोध करने पर विवाद हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना यमुना घाट मोहल्ले में मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी को बिना बताए मकान बेच दिया। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि मकान बेचने की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने पति से इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा। सड़क पर महिला के साथ मारपीट की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1