औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन #महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और मामले में पुनर्विचार की मांग की। किसानों का आरोप है कि औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ, सिंचित और समतल कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले उन्हें पर्याप्त जानकारी अथवा पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। बताया गया कि सदर तहसील क्षेत्र के मवई खुर्द, चिचारा, तमौरा, बरबई और छानी कला गांवों की एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की गई है। किसानों का कहना है कि जिन जमीनों पर उनकी खेती और आजीविका निर्भर है, उनके अधिग्रहण से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित होंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा कराने तथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी आपत्तियों का समाधान कराने की मांग की है। #ikvnews #mahobainsight #trendingreel Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar
औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन #महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और मामले में पुनर्विचार की मांग की। किसानों का आरोप है कि औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ, सिंचित और समतल कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले उन्हें पर्याप्त जानकारी अथवा पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। बताया गया कि सदर तहसील
क्षेत्र के मवई खुर्द, चिचारा, तमौरा, बरबई और छानी कला गांवों की एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की गई है। किसानों का कहना है कि जिन जमीनों पर उनकी खेती और आजीविका निर्भर है, उनके अधिग्रहण से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित होंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा कराने तथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी आपत्तियों का समाधान कराने की मांग की है। #ikvnews #mahobainsight #trendingreel Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar
- 28 वर्षीय इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान, साइकिल व्यवसायी के बेटे की मौत,थाना प्रभारी ने दी जानकारी। छतरपुर शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय इंजीनियर ईशान अग्रवाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान शहर के साइकिल व्यवसायी राजेश अग्रवाल के पुत्र के रूप में हुई है।सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय ने आज 10 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, ईशान का शव सटई रोड स्थित रेलवे पुल के पास मिला।सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- Part time me work karna hai to Whatsapp me yes type Kare 👉 99130825461
- सरकार बदलो देश बदलो जागो और जगाओ सभी को।।1
- वायरल वीडियो के बाद जागा रेल प्रशासन, हरपालपुर स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम कराया दुरुस्त #महोबा। अमृत भारत स्टेशन योजना से आच्छादित हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर जल निकासी व्यवस्था में कथित अनियमितता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। वीडियो में स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे। मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया और आज ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कराया गया। रेल प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि व्यवस्था में खामी थी तो उसे पहले ही दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया। #ikvnews #mahobainsight4
- नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत #महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान 30 वर्षीय युवक धर्मेंद्र उर्फ बबलू की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक को सीसी सड़क पर पटक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर चोट लगने के कारण धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। #mahobainsight #ikvnews1