logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार बदलो देश बदलो जागो और जगाओ सभी को।।

12 hrs ago
user_Kamlesh Yadav
Kamlesh Yadav
Voice of people अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

सरकार बदलो देश बदलो जागो और जगाओ सभी को।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सरकार बदलो देश बदलो जागो और जगाओ सभी को।।
    1
    सरकार बदलो देश बदलो 
जागो और जगाओ सभी को।।
    user_Kamlesh Yadav
    Kamlesh Yadav
    Voice of people अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिमरिया। बम बम भोलेनाथ श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को महाकाल के भक्तो नें सिमरिया से आम्हाधाम काबड़ यात्रा बड़े धूम धाम से निकली 🚩
    3
    सिमरिया।
बम बम भोलेनाथ 
श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को महाकाल के भक्तो नें सिमरिया से आम्हाधाम काबड़  यात्रा  बड़े धूम धाम से निकली 🚩
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔱 पन्ना से चौमुखनाथ धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा, देर रात सलेहा के पास पहुंचे शिवभक्त सावन में भक्ति का अनूठा नजारा, कांवड़ में जल लेकर पैदल चल रहे श्रद्धालु पन्ना/सलेहा। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। पन्ना से श्रद्धालुओं का एक दल कांवड़ यात्रा पर निकलकर सलेहा क्षेत्र के समीप पहुंचा। देर रात यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मुलाकात पत्रकार अभिषेक मिश्रा से हुई। कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पन्ना से पैदल कांवड़ लेकर चौमुखनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार उन्होंने यात्रा पिछली रात पन्ना से प्रारंभ की थी और अब देर रात तक सलेहा के करीब पहुंच चुके हैं। कांवड़ में पवित्र जल लेकर शिवभक्त पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।🔱 प्राचीन चौमुखनाथ मंदिर में विराजमान हैं चतुर्मुखी शिव पन्ना जिले के नचना क्षेत्र स्थित चौमुखनाथ मंदिर अपनी प्राचीनता और अद्वितीय शिव प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। जिला प्रशासन के अनुसार यहां का चतुर्मुख मंदिर लगभग 9वीं शताब्दी का माना जाता है और यह उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला की विशेष झलक प्रस्तुत करता है। मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ चतुर्मुखी स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार यहां का चतुर्मुखी शिवलिंग उत्तर गुप्तकाल से संबंधित है और इसके चारों मुख भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों को दर्शाते हैं। �सावन के महीने में यहां शिवभक्तों की आस्था और भी गहरी दिखाई देती है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चौमुखनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रियों की यह तस्वीर सावन की उस आस्था को दर्शाती है, जिसमें पैदल यात्रा की कठिनाई भी भगवान शिव की भक्ति के सामने छोटी नजर आती है। 🚩 हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त 🕉️ जय चौमुख नाथ महाराज की! 🔱
    3
    🔱 पन्ना से चौमुखनाथ धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा, देर रात सलेहा के पास पहुंचे शिवभक्त सावन में भक्ति का अनूठा नजारा, कांवड़ में जल लेकर पैदल चल रहे श्रद्धालु

पन्ना/सलेहा। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। पन्ना से श्रद्धालुओं का एक दल कांवड़ यात्रा पर निकलकर सलेहा क्षेत्र के समीप पहुंचा। देर रात यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मुलाकात पत्रकार अभिषेक मिश्रा से हुई।
कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पन्ना से पैदल कांवड़ लेकर चौमुखनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार उन्होंने यात्रा पिछली रात पन्ना से प्रारंभ की थी और अब देर रात तक सलेहा के करीब पहुंच चुके हैं। कांवड़ में पवित्र जल लेकर शिवभक्त पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।🔱 प्राचीन चौमुखनाथ मंदिर में विराजमान हैं चतुर्मुखी शिव पन्ना जिले के नचना क्षेत्र स्थित चौमुखनाथ मंदिर अपनी प्राचीनता और अद्वितीय शिव प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। जिला प्रशासन के अनुसार यहां का चतुर्मुख मंदिर लगभग 9वीं शताब्दी का माना जाता है और यह उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला की विशेष झलक प्रस्तुत करता है। मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ चतुर्मुखी स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार यहां का चतुर्मुखी शिवलिंग उत्तर गुप्तकाल से संबंधित है और इसके चारों मुख भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों को दर्शाते हैं। �सावन के महीने में यहां शिवभक्तों की आस्था और भी गहरी दिखाई देती है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चौमुखनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
कांवड़ यात्रियों की यह तस्वीर सावन की उस आस्था को दर्शाती है, जिसमें पैदल यात्रा की कठिनाई भी भगवान शिव की भक्ति के सामने छोटी नजर आती है।
🚩 हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त
🕉️ जय चौमुख नाथ महाराज की! 🔱
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration Panna, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का श्रीगणेश बालाजी सरकार मंदिर से प्रमोद-विनोद कोरी ने शुरू की संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा गुनौर गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का श्रीगणेश बालाजी सरकार मंदिर से प्रमोद-विनोद कोरी ने शुरू की संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा गुनौर गुनौर । आस्था, श्रद्धा और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए गुन्नौर के युवा प्रमोद कोरी एवं विनोद कोरी ने सोमवार को बालाजी सरकार मंदिर से जगन्नाथ पुरी धाम तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। चित्रकूट धाम एवं मैहर धाम के अनन्य भक्त दोनों यात्रियों का उद्देश्य धार्मिक सद्भाव, लोक कल्याण और भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करना है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, पत्रकार सुशील विश्वकर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम, कुलदीप राजा, धर्मराज कश्यप, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी, नगर अध्यक्ष रामस्वरूप पटेल एवं उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे। पुष्पवर्षा और तिलक से हुआ भव्य स्वागत साइकिल यात्रियों के रवाना होने के दौरान नगरवासियों ने उनका तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। 'जय श्री राम', 'जय बालाजी महाराज' और 'जय जगन्नाथ स्वामी' के जयघोष से गुन्नौर का माहौल भक्तिमय हो गया। महंत बालक दास जी ने मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं बालाजी सरकार मंदिर के महंत बालक दास जी ने दोनों साइकिल यात्रियों का मुंह मीठा कराया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच नगरवासियों ने यात्रियों का उत्साह बढ़ाया तथा उनके धार्मिक संकल्प की सराहना की। नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, पत्रकार सुशील विश्वकर्मा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने कहा कि ऐसी कठिन धार्मिक यात्राएं केवल शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा, संकल्प और आत्मबल से पूरी होती हैं। गुन्नौर के युवाओं का यह धार्मिक संकल्प पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भगवान जगन्नाथ और बालाजी महाराज से दोनों यात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना की। साइकिल यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद संकल्प यात्रा का समापन होगा। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा DNN न्यूज़, गुन्नौर/पन्ना
    4
    गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का श्रीगणेश

बालाजी सरकार मंदिर से प्रमोद-विनोद कोरी ने शुरू की संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा गुनौर 
गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का श्रीगणेश
बालाजी सरकार मंदिर से प्रमोद-विनोद कोरी ने शुरू की संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा गुनौर 
गुनौर । आस्था, श्रद्धा और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए गुन्नौर के युवा प्रमोद कोरी एवं विनोद कोरी ने सोमवार को बालाजी सरकार मंदिर से जगन्नाथ पुरी धाम तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। चित्रकूट धाम एवं मैहर धाम के अनन्य भक्त दोनों यात्रियों का उद्देश्य धार्मिक सद्भाव, लोक कल्याण और भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करना है।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, पत्रकार सुशील विश्वकर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम, कुलदीप राजा, धर्मराज कश्यप, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी, नगर अध्यक्ष रामस्वरूप पटेल एवं उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।
पुष्पवर्षा और तिलक से हुआ भव्य स्वागत
साइकिल यात्रियों के रवाना होने के दौरान नगरवासियों ने उनका तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। 'जय श्री राम', 'जय बालाजी महाराज' और 'जय जगन्नाथ स्वामी' के जयघोष से गुन्नौर का माहौल भक्तिमय हो गया।
महंत बालक दास जी ने मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं
बालाजी सरकार मंदिर के महंत बालक दास जी ने दोनों साइकिल यात्रियों का मुंह मीठा कराया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच नगरवासियों ने यात्रियों का उत्साह बढ़ाया तथा उनके धार्मिक संकल्प की सराहना की।
नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, पत्रकार सुशील विश्वकर्मा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने कहा कि ऐसी कठिन धार्मिक यात्राएं केवल शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा, संकल्प और आत्मबल से पूरी होती हैं। गुन्नौर के युवाओं का यह धार्मिक संकल्प पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भगवान जगन्नाथ और बालाजी महाराज से दोनों यात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना की।
साइकिल यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद संकल्प यात्रा का समापन होगा।
रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा
DNN न्यूज़, गुन्नौर/पन्ना
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में 25 हजार नौकरियों का बड़ा अपडेट | ₹45,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश | युवाओं के लिए बड़ी खबर | India Jobs News 2026 उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार आठ कंपनियों की ओर से ₹45,000 करोड़ से अधिक के निवेश के कमिटमेंट मिले हैं, जिनसे लगभग 25,000 रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। इससे राज्य में उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
    1
    उत्तर प्रदेश में 25 हजार नौकरियों का बड़ा अपडेट | ₹45,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश | युवाओं के लिए बड़ी खबर | India Jobs News 2026
उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार आठ कंपनियों की ओर से ₹45,000 करोड़ से अधिक के निवेश के कमिटमेंट मिले हैं, जिनसे लगभग 25,000 रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। इससे राज्य में उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़ागांव मरहा मोहल्ला वासियों ने पुल निर्माण की उठाई मांग बड़ागांव ( मरहा ) में पुल निर्माण की उठाई मांग जहां सरकारे अपने विकास के दावे की बात करती है कि हमारी सरकार द्वारा जनहित कार्य किए जा रहे हैं और आम जन की सुविधाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जा रही है इन्हीं दावों की पोल खोलता गुनौर विधानसभा अंतर्गत देवेंद्र नगर तहसील के पास ग्राम पंचायत बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 1 मरहा मोहल्ले में देखने को मिल रही है जहां करीब 400 परिवार निवासरत है और अपने बुनियादी सुविधाओं के लिए मिढासन नदी को पार करते हुए जाना पड़ता है छोटे छोटे बच्चों को अपनी स्कूली शिक्षा के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है कई वर्षों से मरहा मोहल्ला वासी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार पुल एवं रपटा निर्माण के लिए अपनी मांग दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या शासन प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान आकर्षण नहीं किया गया मोहल्ले वासी बरसात का सीजन आते ही अपनी बुनियादी सुविधाओं का सामान चार महीना तक के लिए अपने घरों में रख लेते हैं क्योंकि मिधासन नदी आए दिन बाढ़ में तब्दील रहती है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मरहा मोहल्ला वासियों ने अपनी पीड़ा का दर्द वीडियो के माध्यम से प्रेषित किया है की सरकार हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ ध्यान आकर्षित करें और नए पुल निर्माण बनवाया जाय जिससे हम सब लोग अपनी छोटी बड़ी सुविधाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को इस नदी के संकट का सामना न करना पड़े।।
    1
    बड़ागांव मरहा मोहल्ला वासियों ने पुल निर्माण की उठाई मांग 
बड़ागांव ( मरहा ) में पुल निर्माण की उठाई मांग 
जहां सरकारे अपने विकास के दावे    की बात करती है कि हमारी सरकार द्वारा जनहित कार्य किए जा रहे हैं और आम जन की सुविधाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जा रही है इन्हीं दावों की पोल खोलता गुनौर विधानसभा अंतर्गत देवेंद्र नगर तहसील के पास ग्राम पंचायत बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 1 मरहा मोहल्ले में देखने को मिल रही है जहां करीब 400 परिवार निवासरत है और अपने बुनियादी सुविधाओं के लिए मिढासन नदी को पार करते हुए जाना पड़ता है छोटे छोटे बच्चों को अपनी स्कूली शिक्षा के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है कई वर्षों से मरहा मोहल्ला वासी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार पुल एवं रपटा निर्माण के लिए अपनी मांग दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या शासन प्रशासन  के द्वारा इस और ध्यान आकर्षण नहीं किया गया मोहल्ले वासी बरसात का सीजन आते ही अपनी बुनियादी सुविधाओं का सामान चार महीना तक के लिए अपने घरों में रख लेते हैं क्योंकि मिधासन नदी आए दिन बाढ़ में तब्दील रहती है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मरहा मोहल्ला वासियों ने अपनी पीड़ा का दर्द वीडियो के माध्यम से प्रेषित किया है की सरकार हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ ध्यान आकर्षित करें और नए पुल निर्माण बनवाया जाय जिससे हम सब लोग अपनी छोटी बड़ी सुविधाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को इस नदी के संकट का सामना न करना पड़े।।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    23 hrs ago
  • जैतपुर अवैध शराब की अड्डे पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर जैतपुर अवैध शराब की अड्डे पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर
    1
    जैतपुर अवैध शराब की अड्डे पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर
जैतपुर अवैध शराब की अड्डे पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • बघवार। मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एड. ध्रुव सिंह लोधी द्वारा मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान
    1
    बघवार। मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एड. ध्रुव सिंह लोधी द्वारा मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.