बड़ागांव मरहा मोहल्ला वासियों ने पुल निर्माण की उठाई मांग बड़ागांव ( मरहा ) में पुल निर्माण की उठाई मांग जहां सरकारे अपने विकास के दावे की बात करती है कि हमारी सरकार द्वारा जनहित कार्य किए जा रहे हैं और आम जन की सुविधाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जा रही है इन्हीं दावों की पोल खोलता गुनौर विधानसभा अंतर्गत देवेंद्र नगर तहसील के पास ग्राम पंचायत बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 1 मरहा मोहल्ले में देखने को मिल रही है जहां करीब 400 परिवार निवासरत है और अपने बुनियादी सुविधाओं के लिए मिढासन नदी को पार करते हुए जाना पड़ता है छोटे छोटे बच्चों को अपनी स्कूली शिक्षा के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है कई वर्षों से मरहा मोहल्ला वासी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार पुल एवं रपटा निर्माण के लिए अपनी मांग दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या शासन प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान आकर्षण नहीं किया गया मोहल्ले वासी बरसात का सीजन आते ही अपनी बुनियादी सुविधाओं का सामान चार महीना तक के लिए अपने घरों में रख लेते हैं क्योंकि मिधासन नदी आए दिन बाढ़ में तब्दील रहती है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मरहा मोहल्ला वासियों ने अपनी पीड़ा का दर्द वीडियो के माध्यम से प्रेषित किया है की सरकार हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ ध्यान आकर्षित करें और नए पुल निर्माण बनवाया जाय जिससे हम सब लोग अपनी छोटी बड़ी सुविधाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को इस नदी के संकट का सामना न करना पड़े।।
बड़ागांव मरहा मोहल्ला वासियों ने पुल निर्माण की उठाई मांग बड़ागांव ( मरहा ) में पुल निर्माण की उठाई मांग जहां सरकारे अपने विकास के दावे की बात करती है कि हमारी सरकार द्वारा जनहित कार्य किए जा रहे हैं और आम जन की सुविधाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जा रही है इन्हीं दावों की पोल खोलता गुनौर विधानसभा अंतर्गत देवेंद्र नगर तहसील के पास ग्राम पंचायत बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 1 मरहा मोहल्ले में देखने को मिल रही है जहां करीब 400 परिवार निवासरत है और अपने बुनियादी सुविधाओं के लिए मिढासन नदी को पार करते हुए जाना पड़ता है छोटे छोटे बच्चों को अपनी स्कूली शिक्षा के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है कई वर्षों से मरहा मोहल्ला वासी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार पुल एवं रपटा निर्माण के लिए अपनी मांग दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या शासन प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान आकर्षण नहीं किया गया मोहल्ले वासी बरसात का सीजन आते ही अपनी बुनियादी सुविधाओं का सामान चार महीना तक के लिए अपने घरों में रख लेते हैं क्योंकि मिधासन नदी आए दिन बाढ़ में तब्दील रहती है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मरहा मोहल्ला वासियों ने अपनी पीड़ा का दर्द वीडियो के माध्यम से प्रेषित किया है की सरकार हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ ध्यान आकर्षित करें और नए पुल निर्माण बनवाया जाय जिससे हम सब लोग अपनी छोटी बड़ी सुविधाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को इस नदी के संकट का सामना न करना पड़े।।
- बड़ागांव मरहा मोहल्ला वासियों ने पुल निर्माण की उठाई मांग बड़ागांव ( मरहा ) में पुल निर्माण की उठाई मांग जहां सरकारे अपने विकास के दावे की बात करती है कि हमारी सरकार द्वारा जनहित कार्य किए जा रहे हैं और आम जन की सुविधाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जा रही है इन्हीं दावों की पोल खोलता गुनौर विधानसभा अंतर्गत देवेंद्र नगर तहसील के पास ग्राम पंचायत बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 1 मरहा मोहल्ले में देखने को मिल रही है जहां करीब 400 परिवार निवासरत है और अपने बुनियादी सुविधाओं के लिए मिढासन नदी को पार करते हुए जाना पड़ता है छोटे छोटे बच्चों को अपनी स्कूली शिक्षा के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है कई वर्षों से मरहा मोहल्ला वासी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार पुल एवं रपटा निर्माण के लिए अपनी मांग दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या शासन प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान आकर्षण नहीं किया गया मोहल्ले वासी बरसात का सीजन आते ही अपनी बुनियादी सुविधाओं का सामान चार महीना तक के लिए अपने घरों में रख लेते हैं क्योंकि मिधासन नदी आए दिन बाढ़ में तब्दील रहती है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मरहा मोहल्ला वासियों ने अपनी पीड़ा का दर्द वीडियो के माध्यम से प्रेषित किया है की सरकार हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ ध्यान आकर्षित करें और नए पुल निर्माण बनवाया जाय जिससे हम सब लोग अपनी छोटी बड़ी सुविधाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को इस नदी के संकट का सामना न करना पड़े।।1
- *क्रांति दिवस पर पन्ना के गुनौर में गूंजा 'वंदे मातरम': कांग्रेस सेवादल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, एकजुट दिखा कांग्रेस परिवार*।। *क्रांति दिवस पर पन्ना के गुनौर में गूंजा 'वंदे मातरम': कांग्रेस सेवादल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, एकजुट दिखा कांग्रेस परिवार*।। पन्ना/गुनौर: शीर्ष नेतृत्व के आह्वान, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव के निर्देशानुसार 9 अगस्त (रविवार) को 'अगस्त क्रांति दिवस' के अवसर पर पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा (59) में कांग्रेस सेवादल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा (पैदल मार्च) का सफल आयोजन किया गया। सेवादल जिला अध्यक्ष रामबहादुर द्विवेदी एवं गुनौर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज कश्यप के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे गुनौर के सिली तिराहे से प्रारंभ हुई। अपने तय मार्ग के अनुसार, सेवादल कार्यकर्ता गणवेश (यूनीफॉर्म) में अनुशासित ढंग से देशभक्ति के गगनभेदी नारों और हाथों में तिरंगा लिए मुख्य बाजार से होते हुए हरद्वाही मोड़ पहुंचे, जहां यात्रा का गरिमामय समापन हुआ। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस परिवार के विभिन्न मोर्चा संगठनों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इन प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग सहित ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही। रैली में मुख्य रूप से ममता शर्मा, अनंत शुक्ला, भभूत सिंह, हिम्मत सिंह, बादरी केसरी, अहिरवार संतोष लोधी, सेवालाल पटेल, अरुण कुमार गौतम, सुदीप कुशवाहा, लाल साहब, संजय तिवारी, राजाजी बुंदेला और कुलदीप सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता एवं सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे। समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देश के अमर शहीदों को नमन किया और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।4
- 🔱 पन्ना से चौमुखनाथ धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा, देर रात सलेहा के पास पहुंचे शिवभक्त सावन में भक्ति का अनूठा नजारा, कांवड़ में जल लेकर पैदल चल रहे श्रद्धालु पन्ना/सलेहा। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। पन्ना से श्रद्धालुओं का एक दल कांवड़ यात्रा पर निकलकर सलेहा क्षेत्र के समीप पहुंचा। देर रात यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मुलाकात पत्रकार अभिषेक मिश्रा से हुई। कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पन्ना से पैदल कांवड़ लेकर चौमुखनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार उन्होंने यात्रा पिछली रात पन्ना से प्रारंभ की थी और अब देर रात तक सलेहा के करीब पहुंच चुके हैं। कांवड़ में पवित्र जल लेकर शिवभक्त पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।🔱 प्राचीन चौमुखनाथ मंदिर में विराजमान हैं चतुर्मुखी शिव पन्ना जिले के नचना क्षेत्र स्थित चौमुखनाथ मंदिर अपनी प्राचीनता और अद्वितीय शिव प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। जिला प्रशासन के अनुसार यहां का चतुर्मुख मंदिर लगभग 9वीं शताब्दी का माना जाता है और यह उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला की विशेष झलक प्रस्तुत करता है। मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ चतुर्मुखी स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार यहां का चतुर्मुखी शिवलिंग उत्तर गुप्तकाल से संबंधित है और इसके चारों मुख भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों को दर्शाते हैं। �सावन के महीने में यहां शिवभक्तों की आस्था और भी गहरी दिखाई देती है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चौमुखनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रियों की यह तस्वीर सावन की उस आस्था को दर्शाती है, जिसमें पैदल यात्रा की कठिनाई भी भगवान शिव की भक्ति के सामने छोटी नजर आती है। 🚩 हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त 🕉️ जय चौमुख नाथ महाराज की! 🔱3
- पन्ना में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। छत्रसाल पार्क से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हजारों छात्र-छात्राओं, नागरिकों और अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पांडे, कलेक्टर उषा राजे परमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। #Panna #TirangaYatra #PannaNews1
- पन्ना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा— “तिरंगा देश की आन-बान-शान, राष्ट्र निर्माण में युवा निभाएं अपनी जिम्मेदारी” छत्रसाल पार्क से शुरू हुई यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों का किया भ्रमण, तिरंगे से सजा पन्ना और देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर पन्ना। स्वतंत्रता और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को पन्ना शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में छत्रसाल पार्क से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह और देशभक्ति के नारों से पूरा पन्ना शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।सुबह से ही छत्रसाल पार्क में विद्यार्थियों और नागरिकों का पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा छत्रसाल पार्क से कोतवाली चौराहा, गांधी चौक, महेंद्र भवन, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंदजी मंदिर और बलदेवजी मंदिर होते हुए पुनः छत्रसाल पार्क पहुंची।यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और अन्य देशभक्ति नारों से शहर की गलियां गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाया राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प तिरंगा यात्रा के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे लिए केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, त्याग और बलिदान की पहचान है। इसके सम्मान की जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है।उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। देश की युवा पीढ़ी को उन बलिदानों को याद रखते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं और अपनी प्रतिभा का उपयोग देश एवं समाज की प्रगति के लिए करें।विधायक ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती केवल सीमाओं की रक्षा से नहीं, बल्कि देश के भीतर एकता, भाईचारे, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक भावना से भी होती है। जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएगा, तभी भारत को और अधिक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के गौरव को हमेशा बनाए रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना चाहिए। अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक भी हुए शामिल तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, पन्ना कलेक्टर उषा राजे परमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के पूरे मार्ग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। हजारों लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। तिरंगे के रंग में नजर आया पूरा शहर तिरंगा यात्रा के दौरान पन्ना की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से पूरा वातावरण ओत-प्रोत रहा। यात्रा के समापन पर छत्रसाल पार्क में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस भव्य आयोजन ने पन्ना में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण रहा कि पन्ना के नागरिकों के दिल में देश और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना कितनी गहरी है।4
- पवई। विद्यालय की पगार, प्राचार्य के खेत में तारबाड़ी! सांदीपनि विद्यालय में निजी काम कराने के आरोप से मचा हड़कंप1
- सकरिया में हुआ अपेक्स बैंक अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत एवं तुलादान मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया था जिसमें पन्ना प्रथम आगमन पर पन्ना जिले में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत एवं तुलादान कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ककरहटी मंडल के सकरिया ग्राम में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा लक्ष्मीकांत त्रिपाठी रानू शर्मा के द्वारा भव्य स्वागत एवं तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया स्वागत कार्यक्रम में गुण और विधानसभा विधायक डॉ राजेश वर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव रविराज यादव रहे1
- *थोड़ी बारिश में शासकीय हाई स्कूल तिलौरा बना तालाब, पानी से होकर गुजरने को मजबूर छात्र-छात्राएं* *थोड़ी बारिश में शासकीय हाई स्कूल तिलौरा बना तालाब, पानी से होकर गुजरने को मजबूर छात्र-छात्राएं* *जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग* मैहर - मैहर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तिलौरा में थोड़ी सी बारिश ने शासकीय हाई स्कूल तिलौरा की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। बारिश के बाद स्कूल परिसर में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं को मजबूरी में पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार तिलौरा सरपंच सूरज कोल को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय परिसर में लाखों रुपये खर्च कर पेवर ब्लॉक तो लगवाए गए, लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण हर बारिश में यही स्थिति निर्मित हो जाती है। जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस तरह पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाए और विद्यालय परिसर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।1