Shuru
Apke Nagar Ki App…
jaora aakhri pure ki nali Hai Parshad dhyanin de raha hai आने-जाने mein dikkat Hoti Hai colony walon Ko
Tiles Worker
jaora aakhri pure ki nali Hai Parshad dhyanin de raha hai आने-जाने mein dikkat Hoti Hai colony walon Ko
More news from राजस्थान and nearby areas
- यह बड़ी खबर है! उदयपुर रेंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउनशुगर और 1 किलो 723.2 ग्राम ब्राउनशुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त किया है। यह मादक पदार्थ एक मोटरसाइकिल के जरिए परिवहन किया जा रहा था, जिसे भी जप्त किया गया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, और जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह ऑपरेशन इस इलाके में मादक पदार्थ तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट3
- ब्यूरो चीफ अनिल जटिया ब्यूरो चीफ अनिल जटिया ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई: 6 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, एक गिरफ्तार प्रतापगढ़। पुलिस थाना अरनोद ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 किलो 708.6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा 01 किलो 723.2 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, के निर्देशन में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त अरनोद) चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में 21 फरवरी 2026 को थाना अरनोद के थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की। नाकाबंदी के दौरान पकड़ाया आरोपी 21.02.2026 को अरनोद-प्रतापगढ़ रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान देवल्दी की ओर से आ रही एक हीरो एचएफ डिलेक्स मोटरसाइकिल (RJ 35 SN 5551) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नारायण पिता गबुर जी मीणा (48 वर्ष), निवासी फरेडी, थाना अरनोद बताया। बाइक पर रखे काले रंग के लेदर बैग की तलाशी लेने पर 6 थैलियों में 02 किलो 708.6 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 4 थैलियों में 01 किलो 723.2 ग्राम केमिकल पाउडर बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ रखने व परिवहन संबंधी कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना अरनोद में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। सप्लाई चेन का खुलासा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त ब्राउन शुगर व केमिकल पाउडर उस्मान पिता अशरफ, निवासी देवल्दी से लेकर आया था और उसके कहने पर प्रतापगढ़ के मंदसौर नाके पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी उस्मान की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रतापगढ़। पुलिस थाना अरनोद ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 किलो 708.6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा 01 किलो 723.2 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, के निर्देशन में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त अरनोद) चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में 21 फरवरी 2026 को थाना अरनोद के थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की। नाकाबंदी के दौरान पकड़ाया आरोपी 21.02.2026 को अरनोद-प्रतापगढ़ रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान देवल्दी की ओर से आ रही एक हीरो एचएफ डिलेक्स मोटरसाइकिल (RJ 35 SN 5551) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नारायण पिता गबुर जी मीणा (48 वर्ष), निवासी फरेडी, थाना अरनोद बताया। बाइक पर रखे काले रंग के लेदर बैग की तलाशी लेने पर 6 थैलियों में 02 किलो 708.6 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 4 थैलियों में 01 किलो 723.2 ग्राम केमिकल पाउडर बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ रखने व परिवहन संबंधी कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना अरनोद में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। सप्लाई चेन का खुलासा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त ब्राउन शुगर व केमिकल पाउडर उस्मान पिता अशरफ, निवासी देवल्दी से लेकर आया था और उसके कहने पर प्रतापगढ़ के मंदसौर नाके पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी उस्मान की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- Post by Khalik Shah1
- लघु उद्योग भारती इकाई कुशलगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक राव सा होटल में पवन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती के उद्देश्य, विस्तार एवं स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पवन जैन ने संगठन की स्थापना (17 अप्रैल 1994) की जानकारी देते हुए स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इकाई अध्यक्ष राहुल भटेवरा ने संगठन की कार्यप्रणाली और स्थानीय प्रयासों पर प्रकाश डाला। इकाई सचिव कुलदीप लोद्वावरा ने बताया कि उद्योग मंत्री का प्रस्तावित प्रवास कुशलगढ़ एवं बांसवाड़ा में रहेगा, जो उद्यमियों के लिए समस्याएँ सीधे सरकार तक रखने का अवसर होगा। सलाहकार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कोटूल पडियार ने कर एवं वित्तीय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में ललित गोलेछा, राजकुमार प्रजापत, जिनेंद्र सेठिया, गोविंद दातला, अजय राठौर, हार्दिक सोलंकी एवं अभिषेक जैन ने भी विचार रखे। समापन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ।1
- पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव। बाहुबली कॉलोनी बांसवाड़ा राजस्थान में1
- मंदसौर के गांधी चौराहे पर उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit कार्यक्रम में कथित हंगामे के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर लगे नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोते जाने की घटना भी सामने आई। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक दृश्य में कांग्रेस नेत्री चप्पल उठाकर विरोध जताती नजर आईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। ऐसी ही निष्पक्ष और ताज़ा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज1
- आज भारतीय जनता पार्टी मंडल गांगड़तलाई एवं सल्लोपाट के समस्त कार्यकर्ता—बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, पूर्व सरपंच, जिला पदाधिकारी, बीएलए-2, शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मंडोक महादेव मंदिर, झेरमोटी में आयोजित हुई। बैठक मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के सान्निध्य में तथा दोनों मंडल अध्यक्षों की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गायरी ने पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया तथा कांग्रेस पर नरेगा बंद करने का झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने उनके भ्रष्टाचार की दुकान बंद की है। बैठक में कृष्णा कटारा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंघाड़ा एडवोकेट, रूपलालजी, दलसिह कटारा, लक्ष्मणलाल गरासिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया, जबकि आभार सुरेश राठौड़ ने प्रकट किया।1
- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम सुरजनी में इनामी तस्कर वाहिद खान उर्फ भय्यू लाला की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में पुलिस द्वारा दम घुटने से मौत की बात कही गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत गोली लगने से हुई। गोली कान के पीछे से लगी और आंख से बाहर निकली — इसकी पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है। इधर मृतक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना की रात मारपीट की गई और 6 लाख रुपये लेने के बाद भी कार्रवाई की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस घटनास्थल से CCTV DVR निकालकर ले गई और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल जब्त कर लिया। मामले में घर से पिस्टल और चाकू भी बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक जांच जारी है। आखिर गोली किसने चलाई? क्या यह आत्महत्या है या साजिश? पूरी रिपोर्ट देखें Navrajya Times पर।1
- पेटलावद का आज का माहौल एक कर वाले ने एक बाइक वाले को ठोक दे पीछे टक्कर मार दी और फेरारी1