पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा, एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में दिया नोटिस पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा, एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में दिया नोटिस पौड़ी। जनता को सुरक्षित दवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में पाबौ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के नेतृत्व में 'सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन' एवं 'जेनेरिक ड्रग्स – इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल' अभियान के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं का विक्रय नहीं करने तथा उपभोक्ताओं को जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने को कहा गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता की जांच के लिए पाबौ बाजार में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रसगुल्ला, सोनपापड़ी, नमकीन, रसमलाई, नमकपारे और अन्य के कुल छह नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में नोटिस जारी किया गया। संबंधित संचालक को आवश्यक सुधार करने तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण समिति ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्पष्ट किया कि एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।संयुक्त निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. गौरव बौठियाल, औषधि निरीक्षक डॉ. सीमा बिष्ट चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, एमओआईसी पाबौ डॉ. पंकज, पूर्ति निरीक्षक हेमेन्द्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर मुकेश गैरोला शामिल रहे।
पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा, एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में दिया नोटिस पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा, एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में दिया नोटिस पौड़ी। जनता को सुरक्षित दवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में पाबौ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के नेतृत्व में 'सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन' एवं 'जेनेरिक ड्रग्स – इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल' अभियान के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं का विक्रय नहीं करने तथा उपभोक्ताओं को जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने को कहा
गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता की जांच के लिए पाबौ बाजार में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रसगुल्ला, सोनपापड़ी, नमकीन, रसमलाई, नमकपारे और अन्य के कुल छह नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में नोटिस जारी किया गया। संबंधित संचालक को आवश्यक सुधार करने तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण समिति ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्पष्ट किया कि एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।संयुक्त निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. गौरव बौठियाल, औषधि निरीक्षक डॉ. सीमा बिष्ट चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, एमओआईसी पाबौ डॉ. पंकज, पूर्ति निरीक्षक हेमेन्द्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर मुकेश गैरोला शामिल रहे।
- रेडक्रॉस और पैरामेडिकल संस्थान के छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश रेडक्रॉस और पैरामेडिकल संस्थान के छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश पौड़ी। स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने और आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पौड़ी एवं पराज इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं रेडक्रॉस सदस्यों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा जैसे नारों से शहर का माहौल स्वच्छता के संदेश से गूंज उठा। इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। रेडक्रॉस के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदत अपनाकर बीमारियों से बचाव के साथ ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। रैली में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य मदन मोहन नौडियाल, जसपाल सिंह रावत, दलबीर सिंह बिष्ट, राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत, दीपक खनसूली आदि शामिल रहे। फोटो-2
- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश टिहरी कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 37 शिकायत / मांग पत्र प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिला योजना की समीक्षा के दौरान समय पर धनराशि खर्च करने तथा बकाया धनावंट हेतु मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर तहसील कण्डीसौड के ग्राम कन्स्यूड़ निवासी सुन्दर सिंह द्वारा उनकी पैतृक भूमि का सही से सीमांकन करवाने की मांग पर एसडीएम टिहरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बौराड़ी निवासी फगण सिंह तथा सोवन सिंह द्वारा बौराडी बस अड्डे पर खोखा आंवटन करने की मांग पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कोटी, थाती बूढ़ाकेदार, सत्यवीर सिंह रावत द्वारा बताया कि झाला कोटी रोड़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का ढलान जंगल से उनके मकान की तरफ होने के कारण नहर तथा बारिश में पानी रोड़ से मकान की तरफ बहने के कारण मकान में दरार पड़ मकान को क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है, जिसपर लोक निर्माण विभाग घनसाली को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जसवन्त सिंह रावत निवासी ओपन मार्केट बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा उनकी दुकान के आगे आने-जाने वाले आम रास्ते पर साइड से साड़ियां टांगकर रास्ते को रोकने तथा दुकान को ढ़कने के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर एसडीएम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । तहसील टिहरी के ग्राम स्वाड़ी निवासी अनिल सुयाल द्वारा बताया की वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण बैंक में केवाईसी नही हो पाने के कारण किसान सम्मान निधि एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है जिस पर सीएमओ एवं समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश तेज, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की टीमें विषम परिस्थितियों के बीच लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा एक बैग भी मिला है, लेकिन अब तक लापता ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं लग पाया है। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में एडवांस टीम दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चला रही है। इसी दौरान टीम को टेंट और अन्य सामान मिला, जिससे लापता ट्रैकर्स की तलाश में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। वहीं, घटनास्थल से सैटेलाइट फोन के जरिए मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। अत्यधिक ऊंचाई और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू टीम को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए SDRF की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित कैंप स्थापित कर रात्रि विश्राम का निर्णय लिया है। मौसम अनुकूल होने के बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। SDRF और NIM के जवान आपसी समन्वय के साथ लापता ट्रैकर्स की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल सभी की नजरें सर्च ऑपरेशन के अगले चरण पर टिकी हैं।1
- देहरादून नगर निगम मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाकर बैठ जाता था युवक, नगर निगम में आए दिन करता था हंगामा; पुलिस ने हिरासत में लिया **देहरादून।** नगर निगम देहरादून में पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोपों से घिरे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक आए दिन नगर निगम परिसर में पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था और कर्मचारियों के साथ विवाद व अभद्र व्यवहार करता था। नगर निगम के सुपरवाइजर के अनुसार, चौहान नाम का यह युवक पिछले करीब डेढ़ साल से समय-समय पर निगम परिसर में आकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था। उसके इस तरह के व्यवहार से निगम कार्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा था। कर्मचारियों का आरोप है कि युवक कई बार पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों और नगर निगम कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई कर चुका है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में लिया। एसपी सिटी देहरादून ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित व्यक्ति की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। उसे धारा चौकी लाया गया है, जहां मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम परिसर में लंबे समय से चल रहे इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्रवाई से कर्मचारियों ने राहत की उम्मीद जताई है।1
- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 37 शिकायत / मांग पत्र प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिला योजना की समीक्षा के दौरान समय पर धनराशि खर्च करने तथा बकाया धनावंट हेतु मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर तहसील कण्डीसौड के ग्राम कन्स्यूड़ निवासी सुन्दर सिंह द्वारा उनकी पैतृक भूमि का सही से सीमांकन करवाने की मांग पर एसडीएम टिहरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बौराड़ी निवासी फगण सिंह तथा सोवन सिंह द्वारा बौराडी बस अड्डे पर खोखा आंवटन करने की मांग पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कोटी, थाती बूढ़ाकेदार, सत्यवीर सिंह रावत द्वारा बताया कि झाला कोटी रोड़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का ढलान जंगल से उनके मकान की तरफ होने के कारण नहर तथा बारिश में पानी रोड़ से मकान की तरफ बहने के कारण मकान में दरार पड़ मकान को क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है, जिसपर लोक निर्माण विभाग घनसाली को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जसवन्त सिंह रावत निवासी ओपन मार्केट बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा उनकी दुकान के आगे आने-जाने वाले आम रास्ते पर साइड से साड़ियां टांगकर रास्ते को रोकने तथा दुकान को ढ़कने के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर एसडीएम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । तहसील टिहरी के ग्राम स्वाड़ी निवासी अनिल सुयाल द्वारा बताया की वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण बैंक में केवाईसी नही हो पाने के कारण किसान सम्मान निधि एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है जिस पर सीएमओ एवं समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- ढोल-दमाऊ की थाप पर गूंजे उक्रांद के नारे, आशीष नेगी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम ढोल-दमाऊ की थाप पर गूंजे उक्रांद के नारे, आशीष नेगी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रत्याशी नामित होने पर गौचर में फूल-मालाओं से किया भव्य अभिनंदन, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प गौचर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से आशीष नेगी को प्रत्याशी नामित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को गौचर में उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-दमाऊ की गूंज, गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के बीच कार्यकर्ताओं ने आशीष नेगी का जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा माहौल उक्रांद के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सांगठनिक जिला चंद्रनगर गैरसैंण के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशीष नेगी का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। अब कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर दल की विचारधारा तथा क्षेत्रीय सरोकारों को जनता के बीच रखेंगे। इस अवसर पर सांगठनिक जिला चंद्रनगर गैरसैंण के जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनेशा ने कहा कि आशीष नेगी को प्रत्याशी नामित किया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के सहयोग से उक्रांद क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार, युवाओं के लिए रोजगार, पलायन पर रोक, बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं और स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे सवाल उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े हैं। इन मुद्दों को लेकर दल का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। युवा उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत ने कहा कि आशीष नेगी को प्रत्याशी बनाए जाने से युवाओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ उनके समर्थन में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हक-हकूकों और क्षेत्रीय अस्मिता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में युवा शक्ति अहम भूमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनेशा ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को दरकिनार कर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक अभियान में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अहम होगी। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी से ही बढ़ेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवीन पुजारी, गैरसैंण ब्लॉक अध्यक्ष जय नेगी, गिरीश सिरसवाल, केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत, केंद्रीय सचिव युवा उक्रांद राजा सिंह, मुकेश कुंवर, विकेंद्र खत्री, संजय बहुगुणा, रोहित बहुगुणा, शुभम चौहान, अनिल बिष्ट, पंकज बिष्ट और बलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- साथियों, अगर आप चाहते हैं कि पहाड़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें और इलाज के लिए मैदानों की दौड़ न लगानी पड़े, तो गैरसैंण में AIIMS की मांग का समर्थन करें।🙏 #गैरसैंण_में_AIIMS_चाहिए #पहाड़_की_दहाड़ #स्वास्थ्य_हमारा_अधिकार #viralreelsシ #postoftheday1
- पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा, एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में दिया नोटिस पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा, एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में दिया नोटिस पौड़ी। जनता को सुरक्षित दवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में पाबौ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के नेतृत्व में 'सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन' एवं 'जेनेरिक ड्रग्स – इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल' अभियान के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं का विक्रय नहीं करने तथा उपभोक्ताओं को जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने को कहा गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता की जांच के लिए पाबौ बाजार में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रसगुल्ला, सोनपापड़ी, नमकीन, रसमलाई, नमकपारे और अन्य के कुल छह नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान को एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के संबंध में नोटिस जारी किया गया। संबंधित संचालक को आवश्यक सुधार करने तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण समिति ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्पष्ट किया कि एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।संयुक्त निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. गौरव बौठियाल, औषधि निरीक्षक डॉ. सीमा बिष्ट चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, एमओआईसी पाबौ डॉ. पंकज, पूर्ति निरीक्षक हेमेन्द्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर मुकेश गैरोला शामिल रहे।2