logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक के अलावा गुर्जर, ब्राह्मण, अग्रवाल, ओबीसी और एससी समाज समेत तमाम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कैप्टन अभिमन्यु का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनका स्वागत करने वालों में एमएस मलिक, बाबा नौनिहाल जी, जाट सभा ट्राइसिटी के प्रधान महेंद्र सांगवान, पार्षद ज्योति प्रसाद, परमजीत कौर, हरेंद्र मलिक, दीपक शर्मा, महिपाल चौशाला, ओबीसी समाज से जगमेंद्र वैरागी, प्रमोद शर्मा और राजकुमार शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। इस भाईचारा स्नेह मिलन समारोह में पंचकूला, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से सर्व समाज के गणमान्य लोग काफी तादाद में एकत्र हुए।

5 hrs ago
user_Newz India 27
Newz India 27
Crime News Channel Panchkula, Haryana•
5 hrs ago

पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक के अलावा गुर्जर,

ब्राह्मण, अग्रवाल, ओबीसी और एससी समाज समेत तमाम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कैप्टन अभिमन्यु का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनका स्वागत करने वालों में एमएस मलिक, बाबा नौनिहाल जी, जाट सभा ट्राइसिटी के प्रधान महेंद्र सांगवान, पार्षद ज्योति प्रसाद, परमजीत

कौर, हरेंद्र मलिक, दीपक शर्मा, महिपाल चौशाला, ओबीसी समाज से जगमेंद्र वैरागी, प्रमोद शर्मा और राजकुमार शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। इस भाईचारा स्नेह मिलन समारोह में पंचकूला, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से सर्व समाज के गणमान्य लोग काफी तादाद में एकत्र हुए।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • एक छोड़े गए सरकारी अस्पताल के वार्ड से चौंकाने वाला फुटेज सामने आया है। आधिकारिक तौर पर यह सरकारी अस्पताल का वार्ड 15 साल पहले बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद, हर सुबह इस बंद वार्ड में एक अतिरिक्त अस्पताल का बिस्तर अभी भी इस्तेमाल किया हुआ पाया जाता है।
    1
    एक छोड़े गए सरकारी अस्पताल के वार्ड से चौंकाने वाला फुटेज सामने आया है। आधिकारिक तौर पर यह सरकारी अस्पताल का वार्ड 15 साल पहले बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद, हर सुबह इस बंद वार्ड में एक अतिरिक्त अस्पताल का बिस्तर अभी भी इस्तेमाल किया हुआ पाया जाता है।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • NEET पेपर लीक मामले को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की बहुत बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज और उनके द्वारा छेड़े गए आंदोलन का परिणाम है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी छात्रों के पक्ष में उतरे थे। उन्होंने कहा कि आधी रात में प्रधानमंत्री को वीडियो संदेश जारी करना पड़ा, जिससे स्थिति का अंदाजा हो गया था और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना पड़ा। राठौर ने स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र प्रधान से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन वे अपने मंत्रालय को संभालने में असमर्थ थे। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
    1
    NEET पेपर लीक मामले को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की बहुत बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज और उनके द्वारा छेड़े गए आंदोलन का परिणाम है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी छात्रों के पक्ष में उतरे थे। उन्होंने कहा कि आधी रात में प्रधानमंत्री को वीडियो संदेश जारी करना पड़ा, जिससे स्थिति का अंदाजा हो गया था और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना पड़ा। राठौर ने स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र प्रधान से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन वे अपने मंत्रालय को संभालने में असमर्थ थे। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    13 hrs ago
  • जन जागृति लाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और सच्चाई को सभी के सामने लेकर आने में सभी मीडिया कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आम लोगों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने में भी इनकी मुख्य भूमिका होती है। कलम के सच्चे सिपाही माने जाने वाले ऐसे मीडिया कर्मियों को दिल से हमेशा सलाम है। पत्रकार, मीडिया कर्मी और संचार माध्यमों से जुड़े लोग वास्तव में समाज का मुख्य आईना हैं।
    1
    जन जागृति लाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और सच्चाई को सभी के सामने लेकर आने में सभी मीडिया कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आम लोगों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने में भी इनकी मुख्य भूमिका होती है। कलम के सच्चे सिपाही माने जाने वाले ऐसे मीडिया कर्मियों को दिल से हमेशा सलाम है। पत्रकार, मीडिया कर्मी और संचार माध्यमों से जुड़े लोग वास्तव में समाज का मुख्य आईना हैं।
    user_FAST MEDIA HEADLINES
    FAST MEDIA HEADLINES
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • हरियाणा के यमुनानगर में नशे के खिलाफ जंग के तहत आयोजित मैराथन को सीएम नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में हजारों युवकों और युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ने दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन पर फूलों से बारिश भी की।
    1
    हरियाणा के यमुनानगर में नशे के खिलाफ जंग के तहत आयोजित मैराथन को सीएम नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में हजारों युवकों और युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ने दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन पर फूलों से बारिश भी की।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    7 hrs ago
  • हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित 'नशे से जंग यमुनानगर के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद दौड़ लगाई। नशे के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सैनी के साथ हजारों बच्चों ने भी एक साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
    1
    हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित 'नशे से जंग यमुनानगर के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद दौड़ लगाई। नशे के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सैनी के साथ हजारों बच्चों ने भी एक साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ा झटका देते हुए वर्ष 2006 से पहले कॉन्ट्रैक्ट या पार्ट-टाइम आधार पर कार्यरत रहे और बाद में नियमित हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने संबंधी आदेश पर 6 सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट माना कि पात्रता तय करते समय कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि पर भी विचार किया जाना चाहिए। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के इस फैसले को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
    1
    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ा झटका देते हुए वर्ष 2006 से पहले कॉन्ट्रैक्ट या पार्ट-टाइम आधार पर कार्यरत रहे और बाद में नियमित हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने संबंधी आदेश पर 6 सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने स्पष्ट माना कि पात्रता तय करते समय कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि पर भी विचार किया जाना चाहिए। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के इस फैसले को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • भारत में दो पैरों पर चलने वाली एक बकरी ने सैकड़ों लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। केवल दो पैरों के सहारे चलने वाली इस बकरी की इस अजीबोगरीब कला को देखकर हर कोई अचरज में पड़ गया है।
    1
    भारत में दो पैरों पर चलने वाली एक बकरी ने सैकड़ों लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। केवल दो पैरों के सहारे चलने वाली इस बकरी की इस अजीबोगरीब कला को देखकर हर कोई अचरज में पड़ गया है।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 20 ऑटो चालकों के चालान काटे गए। बिना नंबर प्लेट, अवैध पार्किंग और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले ऑटो चालकों पर यह कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े करें और बीच सड़क पर सवारियां बैठाकर यातायात बाधित न करें, क्योंकि अचानक ऑटो रोकने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। मामले में एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी। वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऑटो चालक शहर की लाइफलाइन हैं, लेकिन सड़कों के बीचों-बीच वाहन खड़े करने से जनता की सुरक्षा प्रभावित होती है और पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं बल्कि एक सुरक्षित व जाम-मुक्त पंचकूला बनाना है।
    1
    पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 20 ऑटो चालकों के चालान काटे गए। बिना नंबर प्लेट, अवैध पार्किंग और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले ऑटो चालकों पर यह कार्रवाई की गई है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े करें और बीच सड़क पर सवारियां बैठाकर यातायात बाधित न करें, क्योंकि अचानक ऑटो रोकने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। मामले में एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी। वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऑटो चालक शहर की लाइफलाइन हैं, लेकिन सड़कों के बीचों-बीच वाहन खड़े करने से जनता की सुरक्षा प्रभावित होती है और पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं बल्कि एक सुरक्षित व जाम-मुक्त पंचकूला बनाना है।
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.