चिरैया पुल के पास स्विफ्ट डिजार कर से 144 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद जमुई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक Swift कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 144 लीटर बताई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिरैया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध Swift कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से करीब 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर बरामद हुई। बरामद शराब और बीयर की कुल मात्रा लगभग 144 लीटर है। पुलिस ने मौके से कार में सवार अजीत कुमार, टाउन थाना क्षेत्र, जमुई का रहने वाला बताया गया है, तथा उप-चालक विकास कुमार, फतेहपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि शराब पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई टाउन और आसपास के इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जमुई और लखीसराय क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस व्यक्ति से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी।
चिरैया पुल के पास स्विफ्ट डिजार कर से 144 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद जमुई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक Swift कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 144 लीटर बताई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिरैया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध Swift कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से करीब 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर बरामद हुई। बरामद शराब और बीयर की कुल मात्रा लगभग 144 लीटर है। पुलिस ने मौके से कार में सवार अजीत कुमार, टाउन थाना क्षेत्र, जमुई का रहने वाला बताया गया है, तथा उप-चालक विकास कुमार, फतेहपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि शराब पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई टाउन और आसपास के इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जमुई और लखीसराय क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस व्यक्ति से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी।
- बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत अलीगंज,अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मृतका की पहचान कैथा गांव निवासी 45 वर्षीय किरण देवी, पति सुरेंद्र मांझी के रूप में बताई गई है। परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता महिला को सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात कहकर बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे महिला का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद काफी देर तक उसे होश नहीं आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के साथ उसकी गोतनी भी अस्पताल गई थी। परिजनों को फोन के माध्यम से महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। जब परिजन अलीगंज पीएचसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मरीज को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में जमुई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की मौत हो चुकी थी। पीएचसी प्रभारी ने कहा- सांस लेने में हो रही थी परेशानी इस संबंध में अलीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. साजिद हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें है। महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन एक एनजीओ के माध्यम से कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर संबंधित एनजीओ की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में एनजीओ की भूमिका और ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने के कारणों की जांच की मांग उठ रही है।1
- क्या होगा मानव अधिकार कैसे मिटेगा पुलिस अत्याचार..पुलिस अत्याचार की तीन कहानी बिहार से..भरत तिवारी हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर से उठे सवालों के बीच मानव अधिकारों की रक्षा मानव अधिकार केकर्तव्य और दोषी को सजा दिलाने तथा मानव अधिकारों की रक्षा के लिए भरत तिवारी हत्याकांड की चर्चा के बीच जमुई के मुन्ना सिंह कस्टोडियल डेथ और गया के बाराचट्टी में फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए लोगों की घटना के संदर्भ में जाने की आखिर हुआ क्या था और यह मामला कहां तक पहुंचा1
- 🌱 इस खेत में क्यारियां बनाकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के बाद इसमें देसी बैंगन की रोपाई की जाएगी। 🌿🍆 🌱 इस खेत में क्यारियां बनाकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के बाद इसमें देसी बैंगन की रोपाई की जाएगी। 🌿🍆1
- लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।1
- घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।1
- भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात @sauravjbt1
- BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो" जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो" जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम1
- प्रखंड भर मे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, निकाले गए जुलूस- ए- मोहम्मदी प्रखंड भर मे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, निकाले गए जुलूस- ए- मोहम्मदी, अलीगंज,प्रखंड में बुधवार को हजरत पैगम्बर साहब का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के कई गाँव अलीगंज, दरखा,दिननगर, मिर्जागंज, पलसाखुर्द, आढा, बेला, मिर्जागंज,चंद्रदीप सहित कई मुस्लिम गावं मे बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शांति जुलूस निकाला गया। जुलुस के दौरान छोटे छोटे बच्चे हाथ में हरा झंडा, माथे पर पट्टी बांधे और बैनर लिए लोगों ने शांति जुलूस को गाँव के विभिन्न मार्गों में निकाला गया तथा पैगंबर हजरत साहब को याद करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया, वहीं अलीगंज मे बड़े धूम धाम से जुलूस का आयोजन अलीगंज मकतब से जुलुस निकाला गया। जहां बूढ़े, बच्चे, जवान, महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलुस मकतब से निकल कर अंदर बाजार होते हुए मैन रोड अलीगंज स्टेट बैंक से वापस होते बीआरसी से वापस होते पुनः मकतब के पास जाकर सम्पति हुई,पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर जुलूस ए मोहम्मदी में मुस्लिम भायों ने पूरा बाजार मे टॉफी बांटते दिखे,वहीं इस जुलुस मे दरखा,अलीगंज एवं मेन रोड अलीगंज के जुलुस सैकड़ो बच्चे, बुजुर्ग एवं युवक शामिल थे,हाफ़िज़ रेहान, मो0 शहीद ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, गैर बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का हजरत मोहम्मद साहब का पैगाम सत्य के रास्ते पर हमेसा चलने एवं किसी को तकलीफ नहीं देने की प्रेरणा देते थे, इस्लाम कहता है कि इंसान अल्लाह की सबसे बेहतरीन मखलूक है। मतलब इंसान सर्वोपरि प्राणी है, इसलिए सभी का सम्मान करना हमारा धर्म है। सही रास्ते पर चलना और दुसरो को मदद करना ही इंसान का परम करत्वय है जो हमारे पैग़म्बर हमेसा सभी को प्रेरित करते रहे,पैगंबर साहब ने जो संदेश दिए हैं, अगर उस पर अमल किया जाए तो सामाजिक बुरायों को दूर किया जा सकता है। वहीं हाफ़िज़ ऐनुल अंसारी ने इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद-मिलाद-उन-नबी एक प्रमुख त्योहार है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को पैगम्बर मुहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल के12वें दिन मनाया जाता है। यह दिन पैगम्बर मुहम्मद के द्वारा दी शिक्षाओं को याद दिलाता है। हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद देते हैं। और हुजूर की जीवन जीने एवं समाज मे इंसान बनकर दूसरे को बिना तकलीफ देकर जीवन व्यतीत करने का संदेश देते थे, वहीं हाफ़िज़ इरफ़ान ने कहा की आज हम सबो के लिए बहुत ही खास दिन है हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर (अल्लाह) की इबादत करने, इंसानियत, शांति, समानता, और सहिष्णुता की शिक्षा दी। उनका संदेश समाज के सभी वर्गों के लिए था, जिसमें न्याय, करुणा, और नैतिकता पर जोर दिया गया। हजरत मोहम्मद साहब ने यह भी सिखाया कि सभी इंसान बराबर हैं और लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए। इसलिए पुरे विश्व मे इनका पैदाइश की जश्न धूमधाम से मनाया जाता है, जुलुश के दौरान चंद्रदीप थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, संजय सिंह, सहित लछुआड़ पुलिस तैनात थे4
- मोरिंगा का पेड़ है। इसमें देखिए कितने सुंदर फूल आए हुए हैं, अब जल्द ही इसमें फल भी आने वाले हैं। 🌿🌼 मोरिंगा का पेड़ है। इसमें देखिए कितने सुंदर फूल आए हुए हैं, अब जल्द ही इसमें फल भी आने वाले हैं। 🌿🌼1