logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    1
    लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण
मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण।
लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं।
टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
    1
    घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।
उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात @sauravjbt
    1
    भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • 🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱 🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱
    1
    🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱
🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    30 min ago
  • डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
    1
    डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
    user_Mukesh kumar
    Mukesh kumar
    जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • बड़ीबाग में प्रशासनिक बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों का परिचालन, हादसे का खतरा; वीडियो वायरल जमुई। खैरा प्रखंड के बड़ीबाग चौक के समीप प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरियर को हटाकर बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों को रास्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धेश्वर बालू घाट से आने वाले बालू लदे ट्रकों को संवेदक के मुंशी द्वारा कथित तौर पर बैरियर हटाकर इस मार्ग से पार कराया जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो इससे प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ीबाग चौक के समीप स्थित पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर है। ऐसे में लगातार बालू लदे भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है और उसी रास्ते से आवागमन का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर बालू लदे ट्रकों को इस मार्ग से गुजारे जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाया है तो उसे हटाकर ट्रकों को पार कराना गंभीर मामला है। जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खासकर व्यस्त चौक के समीप इस तरह के वाहनों के आवागमन से राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, बैरियर हटाकर भारी वाहनों को पार कराने के आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    बड़ीबाग में प्रशासनिक बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों का परिचालन, हादसे का खतरा; वीडियो वायरल
जमुई।  खैरा प्रखंड के बड़ीबाग चौक के समीप प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरियर को हटाकर बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों को रास्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धेश्वर बालू घाट से आने वाले बालू लदे ट्रकों को संवेदक के मुंशी द्वारा कथित तौर पर बैरियर हटाकर इस मार्ग से पार कराया जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो इससे प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, बड़ीबाग चौक के समीप स्थित पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर है। ऐसे में लगातार बालू लदे भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है और उसी रास्ते से आवागमन का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर बालू लदे ट्रकों को इस मार्ग से गुजारे जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाया है तो उसे हटाकर ट्रकों को पार कराना गंभीर मामला है। जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खासकर व्यस्त चौक के समीप इस तरह के वाहनों के आवागमन से राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, बैरियर हटाकर भारी वाहनों को पार कराने के आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए।
लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • वर्षों के जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शेखोपुरसराय में वर्षों से जलजमाव और गड्ढों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। भेदली चौक के समीप सैकड़ों ग्रामीणों ने शेखोपुरसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों और जमा गंदे पानी के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता शंकर प्रियदर्शी भी इसी सड़क के गड्ढे में गिरकर पैर तुड़वा चुके हैं और उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलजमाव का स्थायी समाधान, सड़क की मरम्मत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए।
    1
    वर्षों के जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
शेखोपुरसराय में वर्षों से जलजमाव और गड्ढों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। भेदली चौक के समीप सैकड़ों ग्रामीणों ने शेखोपुरसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों और जमा गंदे पानी के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता शंकर प्रियदर्शी भी इसी सड़क के गड्ढे में गिरकर पैर तुड़वा चुके हैं और उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलजमाव का स्थायी समाधान, सड़क की मरम्मत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
    1
    खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल
शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है।
करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.