logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

1 hr ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
1 hr ago

खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
    1
    घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।
उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात @sauravjbt
    1
    भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    1
    लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण
मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण।
लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं।
टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना में आधुनिक पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पटना में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने नए थाना भवन का उद्घाटन किया। नवनिर्मित थाना भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां पुलिसकर्मियों के कामकाज और अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। थाना भवन में CCTNS कक्ष, अनुसंधान कक्ष और सिरिस्ता कक्ष की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बच्चों से जुड़े मामलों में बेहतर तरीके से काम करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर फैसिलिटेशन रूम भी बनाया गया है। थाना परिसर में CCTV कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है। इसके जरिए पुलिस क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रख सकेगी और अपराध नियंत्रण में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। नए भवन और आधुनिक सुविधाओं से आलमगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक संसाधनों के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने नवनिर्मित थाना भवन की उपयोगिता और पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर और त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराने तथा मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। आलमगंज थाना का यह नया भवन पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    पटना में आधुनिक पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
पटना में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने नए थाना भवन का उद्घाटन किया।
नवनिर्मित थाना भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां पुलिसकर्मियों के कामकाज और अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। थाना भवन में CCTNS कक्ष, अनुसंधान कक्ष और सिरिस्ता कक्ष की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा बच्चों से जुड़े मामलों में बेहतर तरीके से काम करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर फैसिलिटेशन रूम भी बनाया गया है। थाना परिसर में CCTV कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है। इसके जरिए पुलिस क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रख सकेगी और अपराध नियंत्रण में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
नए भवन और आधुनिक सुविधाओं से आलमगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक संसाधनों के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उद्घाटन के मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने नवनिर्मित थाना भवन की उपयोगिता और पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर और त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराने तथा मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
आलमगंज थाना का यह नया भवन पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • अगारपर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित राइफल समेत सामान बरामद नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मिट्टी और बालू में छिपाकर रखा गया अर्धनिर्मित राइफल, छह बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    अगारपर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित राइफल समेत सामान बरामद
नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मिट्टी और बालू में छिपाकर रखा गया अर्धनिर्मित राइफल, छह बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    1
    बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • वर्षों के जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शेखोपुरसराय में वर्षों से जलजमाव और गड्ढों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। भेदली चौक के समीप सैकड़ों ग्रामीणों ने शेखोपुरसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों और जमा गंदे पानी के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता शंकर प्रियदर्शी भी इसी सड़क के गड्ढे में गिरकर पैर तुड़वा चुके हैं और उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलजमाव का स्थायी समाधान, सड़क की मरम्मत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए।
    1
    वर्षों के जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
शेखोपुरसराय में वर्षों से जलजमाव और गड्ढों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। भेदली चौक के समीप सैकड़ों ग्रामीणों ने शेखोपुरसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों और जमा गंदे पानी के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता शंकर प्रियदर्शी भी इसी सड़क के गड्ढे में गिरकर पैर तुड़वा चुके हैं और उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलजमाव का स्थायी समाधान, सड़क की मरम्मत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
    1
    खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल
शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है।
करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.