Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगारपर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित राइफल समेत सामान बरामद नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मिट्टी और बालू में छिपाकर रखा गया अर्धनिर्मित राइफल, छह बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
Sanjay Kumar
अगारपर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित राइफल समेत सामान बरामद नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मिट्टी और बालू में छिपाकर रखा गया अर्धनिर्मित राइफल, छह बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
More news from बिहार and nearby areas
- *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*1
- Prashant Kishor का बिहार की बाढ़ पर तंज! 🌊 | बोले—“जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है…” Prashant Kishor का बिहार की बाढ़ पर तंज! 🌊 | बोले—“जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है…” नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी बीच Prashant Kishor का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या पर तंज कसते हुए कहा— “जैसे रोज सूरज पूर्व में उगता है, वैसे बिहार में बाढ़ आता है…” 🌊 नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। #prashantkishor #biharflood #nepalflood #biharnews #floodalert1
- नवादा में प्रश्न पत्र वायरल मामले में शिक्षिका गिरफ्तार1
- बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें1
- Viral Gen Alfa Boy Aditya Raj पहुंचे High Court! ⚖️ | Bihar Police पर केस का दावा पटना प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुए Gen Alfa Aditya Raj अब हाईकोर्ट पहुंचे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि वह Bihar Police के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। आगे इस केस में क्या होता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। 👀1
- भीमराव आंबेडकर बालिका विद्यालय में खाद्यान्न चोरी का आरोप, कैमरे में कैद हुईं पांच महिलाएं शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित भीमराव आंबेडकर बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्यान्न को कथित रूप से बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को विद्यालय से बाहर निकल रहीं पांच महिलाएं मीडिया के कैमरे में कैद हुईं। महिलाओं के हाथों में दो-दो थैले थे, जिनमें दाल, चावल, आलू, मैगी के पैकेट, नमक समेत अन्य खाद्य सामग्री दिखाई दे रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों से जानकारी लेने पर उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय से खाद्यान्न बाहर ले जाने का मामला नया नहीं है। मोहल्लेवासियों का दावा है कि विद्यालय खुलने के बाद से ही कथित रूप से इस तरह की गतिविधियां होती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विद्यालय में सुरक्षा के लिए तैनात महिला गार्ड मालती देवी से जब मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने पहले कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बाद में उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद खाद्यान्न विद्यालय से बाहर जाने को लेकर गार्ड की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि जिला कल्याण पदाधिकारी को जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीपीआई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडे ने मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भोजन के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री का कथित रूप से बाहर जाना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सीपीआई प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।1
- नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद1
- खेत पटवन को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, हसुआ से हमला कर युवक गंभीर घायल शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और हसुआ से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में साजन केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल साजन केवट की पत्नी ने आरोप लगाया कि खेत में पटवन के दौरान महेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और सोनरवा देवी ने हसुआ से साजन प हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रजनीकांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। साजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।1
- ससुराल में पंखा बनाते समय करंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव में दुखद हादसा सामने आया है, जहां अपने ससुराल आए एक रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोहर चौधरी के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत थे। मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर चौधरी अपने ससुराल बहरामा गांव आए हुए थे। घर में पंखा खराब होने के कारण वह उसे खुद ही ठीक कर लगाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वह पेशे से कोई पंखा मिस्त्री या पेशेवर बिजली मैकेनिक नहीं थे, लेकिन घर वह इसे खुद ही ठीक लगनै लगे। इसी दौरान अचानक वह 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह असंतुलित होकर जोर से फर्श पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से जिस जगह वह गिरे, वहां फर्श पर पानी फैला हुआ था। पानी में करंट का असर फैलने और शरीर में तेज झटका लगने के कारण वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी, तो वह वहीं अचेत अवस्था में पड़े थे। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर बेड पर लेटाया। परिजनों ने उनके शरीर पर राख से मालिश करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भतीजे सिद्धार्थ चौधरी दौड़ते हुए घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनोहर चौधरी बेड पर बेसुध पड़े हैं और लोग राख से उनकी मालिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिद्धार्थ उन्हें तुरंत नजदीकी एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1