थाना ईशानगर पुलिस ने नौगांव रोड कटारे का पुरवा के पास 180 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार सहित तस्कर को किया गिरफ्तार थाना ईशानगर पुलिस को आज रोड पेट्रोलिंग के दौरान नौगांव रोड से अवैध शराब परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान कटारे का पुरवा के पास पहुंची। संदेह के आधार पर कार को रुकवाया गया, तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब पाई गई। कार में रखी 20 पेटी अवैध शराब मात्रा करीब 180 लीटर एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब परिवहन में संलिप्त तस्कर अभियुक्त आदित्य नागर पिता राम सिंह नागर निवासी विद्यार्थी मार्ग, वार्ड क्रमांक 19, छतरपुर एवं अन्य के विरुद्ध थाना ईशानगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी स्पष्ट हुई है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार, आरक्षक देव कुमार, अरुण प्रताप, दानिश, उपेंद्र शुक्ला, पुष्पेंद्र अहिरवार, खुशेन्द्र राय, सैनिक राजेश एवं टीम की भूमिका रही। कम
थाना ईशानगर पुलिस ने नौगांव रोड कटारे का पुरवा के पास 180 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार सहित तस्कर को किया गिरफ्तार थाना ईशानगर पुलिस को आज रोड पेट्रोलिंग के दौरान नौगांव रोड से अवैध शराब परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान कटारे का पुरवा के पास पहुंची। संदेह के आधार पर कार को रुकवाया गया, तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब पाई गई। कार में रखी 20 पेटी अवैध शराब मात्रा करीब 180 लीटर एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब परिवहन में संलिप्त तस्कर अभियुक्त आदित्य नागर पिता राम सिंह नागर निवासी विद्यार्थी मार्ग, वार्ड क्रमांक 19, छतरपुर एवं अन्य के विरुद्ध थाना ईशानगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी स्पष्ट हुई है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार, आरक्षक देव कुमार, अरुण प्रताप, दानिश, उपेंद्र शुक्ला, पुष्पेंद्र अहिरवार, खुशेन्द्र राय, सैनिक राजेश एवं टीम की भूमिका रही। कम
- 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया । स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।1
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव निलंबित राजनगर। ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। सीईओ ने पंचायत सेवा के आचरण एवं अनुशासन संबंधी नियमों के तहत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन1
- पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 📢 पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। फेस-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के चलते अब कार्यक्रम गणेश पैलेस में आयोजित करना पड़ रहा है। इस पर केशव यादव ने नाराजगी व्यक्त की।1
- भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही। भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही।1
- टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर के देरी चौकी के कमलपुरा के पास कुछ नकाश पोश चोरों ने पलेरा से जिम कर के लौट रहे लोगों पर किया हमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में किया रेफर1
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित सरकारी कुर्सी या जुए की चौपाल? वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने दिखाया एक्शन राजनगर। सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह शासन की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करे, लेकिन ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सीधे निलंबन तक पहुंच गया। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम आदिवासी पुरवा में जुआ खेलते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लिया। अब सवाल यह है कि जिस कर्मचारी के कंधों पर पंचायत के कामकाज और सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी हो, अगर वही सार्वजनिक रूप से जुए से जुड़े वीडियो में दिखाई दे तो शासन की छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सचिव का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और शासन की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार माना गया है। कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 तथा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम, 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी छोड़कर जुए की चौपाल में नजर आएं, तो जनता सवाल तो पूछेगी ही—आखिर सरकारी सेवा की जिम्मेदारी बड़ी है या जुए की बाजी? फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित रहता है या आगे जांच में और भी तथ्य सामने आते हैं।1
- गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा.. छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...1