logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना में 675 बोतल नशीला कफ सिरप बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार। पटना, 2 मई 2026: बिहार पुलिस नदी थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को लगभग 1:10 बजे छापेमारी दल ने वाहन जांच और फरार अभियुक्तों की तलाश के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 675 बोतल (लगभग 67.5 लीटर) कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। यह सिरप कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त है, जिसका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है— परमोद राय (उम्र 44 वर्ष), पिता बासू राय रंजीत कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय संजीव कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय लाला राय (उम्र 28 वर्ष), पिता नागा राय वरगव राय (उम्र 35 वर्ष), पिता बासू राय नितीश राय रिंकू देवी उर्फ उषा देवी (उम्र 40 वर्ष), पति संजय दास ये सभी रुस्तमपुर थाना क्षेत्र, जिला वैशाली के निवासी बताए जा रहे हैं। सुमन कुमारी (उम्र 26 वर्ष), पति संजीव कुमार निवासी: थाना हाजीपुर, गर्दनिया चौक, जिला वैशाली। सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी सक्रियता से यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

7 hrs ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
7 hrs ago

पटना में 675 बोतल नशीला कफ सिरप बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार। पटना, 2 मई 2026: बिहार पुलिस नदी थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को लगभग 1:10 बजे छापेमारी दल ने वाहन जांच और फरार अभियुक्तों की तलाश के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 675 बोतल (लगभग 67.5 लीटर) कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। यह सिरप कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त है, जिसका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है— परमोद राय (उम्र 44 वर्ष), पिता बासू राय रंजीत कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय संजीव कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय लाला राय (उम्र 28 वर्ष), पिता नागा राय वरगव राय (उम्र 35 वर्ष), पिता बासू राय नितीश राय रिंकू देवी उर्फ उषा देवी (उम्र 40 वर्ष), पति संजय दास ये सभी रुस्तमपुर थाना क्षेत्र, जिला वैशाली के निवासी बताए जा रहे हैं। सुमन कुमारी (उम्र 26 वर्ष), पति संजीव कुमार निवासी: थाना हाजीपुर, गर्दनिया चौक, जिला वैशाली। सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी सक्रियता से यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना, 2 मई 2026: बिहार पुलिस नदी थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को लगभग 1:10 बजे छापेमारी दल ने वाहन जांच और फरार अभियुक्तों की तलाश के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 675 बोतल (लगभग 67.5 लीटर) कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। यह सिरप कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त है, जिसका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है— परमोद राय (उम्र 44 वर्ष), पिता बासू राय रंजीत कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय संजीव कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय लाला राय (उम्र 28 वर्ष), पिता नागा राय वरगव राय (उम्र 35 वर्ष), पिता बासू राय नितीश राय रिंकू देवी उर्फ उषा देवी (उम्र 40 वर्ष), पति संजय दास ये सभी रुस्तमपुर थाना क्षेत्र, जिला वैशाली के निवासी बताए जा रहे हैं। सुमन कुमारी (उम्र 26 वर्ष), पति संजीव कुमार निवासी: थाना हाजीपुर, गर्दनिया चौक, जिला वैशाली। सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी सक्रियता से यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई।
    1
    पटना, 2 मई 2026:
बिहार पुलिस नदी थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को लगभग 1:10 बजे छापेमारी दल ने वाहन जांच और फरार अभियुक्तों की तलाश के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 675 बोतल (लगभग 67.5 लीटर) कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। यह सिरप कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त है, जिसका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
परमोद राय (उम्र 44 वर्ष), पिता बासू राय
रंजीत कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय
संजीव कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता राजबल्लभ राय
लाला राय (उम्र 28 वर्ष), पिता नागा राय
वरगव राय (उम्र 35 वर्ष), पिता बासू राय
नितीश राय
रिंकू देवी उर्फ उषा देवी (उम्र 40 वर्ष), पति संजय दास
ये सभी रुस्तमपुर थाना क्षेत्र, जिला वैशाली के निवासी बताए जा रहे हैं।
सुमन कुमारी (उम्र 26 वर्ष), पति संजीव कुमार
निवासी: थाना हाजीपुर, गर्दनिया चौक, जिला वैशाली।
सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी सक्रियता से यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • किसान मुद्दों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें किसान नेता ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल “घड़ियाली आंसू” नहीं, बल्कि उनका हक और हिस्सेदारी चाहिए। इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है और किसान संगठनों में भी हलचल देखी जा रही है। किसान नेता ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वर्तमान नीतियों से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुआवजा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी, फसलों के उचित दाम (MSP) को लेकर अनिश्चितता और कृषि से जुड़े फैसलों में किसानों की अनदेखी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि जब तक किसानों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इस दौरान कई स्थानीय किसानों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि MSP को कानूनी गारंटी दी जाए, प्राकृतिक आपदाओं में समय पर और उचित मुआवजा मिले तथा किसानों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं। यह पूरा मामला किसानों की जमीनी स्थिति और उनके अधिकारों की लड़ाई को उजागर करता है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है। फिलहाल, किसान संगठनों ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
    1
    किसान मुद्दों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें किसान नेता ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल “घड़ियाली आंसू” नहीं, बल्कि उनका हक और हिस्सेदारी चाहिए। इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है और किसान संगठनों में भी हलचल देखी जा रही है।
किसान नेता ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वर्तमान नीतियों से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुआवजा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी, फसलों के उचित दाम (MSP) को लेकर अनिश्चितता और कृषि से जुड़े फैसलों में किसानों की अनदेखी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि जब तक किसानों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
इस दौरान कई स्थानीय किसानों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि MSP को कानूनी गारंटी दी जाए, प्राकृतिक आपदाओं में समय पर और उचित मुआवजा मिले तथा किसानों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं।
यह पूरा मामला किसानों की जमीनी स्थिति और उनके अधिकारों की लड़ाई को उजागर करता है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है। फिलहाल, किसान संगठनों ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Fatwah, Patna•
    10 hrs ago
  • पटना से बड़ी खबर! Patna Police ने मादक पदार्थों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए ₹1.25 करोड़ के अवैध ड्रग्स पकड़े हैं। Agam Kuan इलाके में छापेमारी के दौरान 43 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप की बोतलें और 96 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। सोचिए… ये जहर अगर बाजार में पहुंचता तो कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती थीं। पटना पुलिस की ये कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए सीधा संदेश है—अब बचना मुश्किल है!"
    1
    पटना से बड़ी खबर!
Patna Police ने मादक पदार्थों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए ₹1.25 करोड़ के अवैध ड्रग्स पकड़े हैं।
Agam Kuan इलाके में छापेमारी के दौरान 43 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप की बोतलें और 96 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
सोचिए… ये जहर अगर बाजार में पहुंचता तो कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती थीं।
पटना पुलिस की ये कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए सीधा संदेश है—अब बचना मुश्किल है!"
    user_Sudhanshu Ranjan
    Sudhanshu Ranjan
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • राजधानी पटना से सटे खगौल थाना कि पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएछोटी खगोल स्थित चिक टोली में छापेमारी कर लगभग दो किलो गांजा एवं तीन लाख 31हजार 200रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पटना पश्चिमी सिटी एस पी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वहां सूखा नशा का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी किया गया।
    1
    राजधानी पटना से सटे खगौल थाना कि पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएछोटी खगोल स्थित चिक टोली में छापेमारी कर लगभग दो किलो गांजा एवं तीन लाख 31हजार 200रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पटना पश्चिमी सिटी एस पी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वहां सूखा नशा का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी किया गया।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी के कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। पटना/फतुहा -उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान: अभी वर्तमान सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, उसका रास्ता और तरीका नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। हम लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं। पिछली बार नीतीश कुमार ने सदन के माध्यम से लोगों को आश्वस्त किया था कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया जाएगा। बिहार में सांप्रदायिकता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। मुद्दों को भड़काने की कोशिश विपक्ष के लोग करते रहते हैं। सांप्रदायिकता पर नीतीश कुमार के शासन में जो जीरो टॉलरेंस की नीति चल रही थी, वह आगे भी चलती रहेगी। मुस्लिम समुदाय के लिए बिहार में जो काम हुआ है, वह किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है। विपक्ष भाजपा के नाम पर हवा फैलाकर मुस्लिम समुदाय का शोषण कर रहा है। पिछले दिनों भी विपक्ष के लोगों ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने के लिए मुद्दे उठाए। वक्फ संशोधन को लेकर विपक्ष द्वारा गलत अफवाहें फैलाई गईं। विपक्ष ने कहा कि सरकार वक्फ की संपत्ति हड़पना चाहती है, लेकिन अब तक सरकार ने कितनी मुस्लिम समुदाय की संपत्ति हड़पी है? भाजपा नेतृत्व जरूर कर रही है, लेकिन तरीका नीतीश कुमार का है। भाजपा भी कहती रही है कि उसकी सरकार नीतीश के रास्ते पर चलेगी। इसमें किसी तरह का संशय नहीं है। मुस्लिम समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे वे नीतीश कुमार के शासन में सुरक्षित थे, वैसे ही इस सरकार में भी सुरक्षित हैं। एसआईआर को लेकर विपक्ष ने दुष्प्रचार किया। कितने मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम काटा गया? विपक्ष की झूठ और फरेब की नीतियां बिहार में चलने वाली नहीं हैं। पहले की सरकार में मुस्लिम समुदाय की गिनती सबसे निचले पायदान पर होती थी। नीतीश सरकार में शिक्षा और बच्चों को आगे बढ़ाने में काफी तेजी आई है, जिसे लोगों ने देखा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस समुदाय का तेजी से विकास हुआ है। मुस्लिम समाज के असली हितैषी नीतीश कुमार हैं, और यह बात समाज समझ चुका है। विपक्ष के लोग इतने चालाक हैं कि जो लोग इनके मददगार होते हैं, उन्हें गुनाहगार बना देते हैं, और जो गुनाहगार होते हैं, उन्हें मददगार बना देते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग एनडीए की नीतियों के साथ मुख्यधारा में चलने के लिए तैयार हैं। विपक्ष के लोग कातिलों को हेलिकॉप्टर पर ले जाकर सम्मानित करते हैं। 25 से 30 के दौरान भी एनडीए के लोग जनता के बीच गए थे। वहीं सरकार आज भी बिहार में चल रही है। सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया है।
    2
    जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
पार्टी के कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।
पटना/फतुहा -उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान:
अभी वर्तमान सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, उसका रास्ता और तरीका नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। हम लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं।
पिछली बार नीतीश कुमार ने सदन के माध्यम से लोगों को आश्वस्त किया था कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया जाएगा।
बिहार में सांप्रदायिकता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।
मुद्दों को भड़काने की कोशिश विपक्ष के लोग करते रहते हैं।
सांप्रदायिकता पर नीतीश कुमार के शासन में जो जीरो टॉलरेंस की नीति चल रही थी, वह आगे भी चलती रहेगी।
मुस्लिम समुदाय के लिए बिहार में जो काम हुआ है, वह किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।
विपक्ष भाजपा के नाम पर हवा फैलाकर मुस्लिम समुदाय का शोषण कर रहा है।
पिछले दिनों भी विपक्ष के लोगों ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने के लिए मुद्दे उठाए।
वक्फ संशोधन को लेकर विपक्ष द्वारा गलत अफवाहें फैलाई गईं। विपक्ष ने कहा कि सरकार वक्फ की संपत्ति हड़पना चाहती है, लेकिन अब तक सरकार ने कितनी मुस्लिम समुदाय की संपत्ति हड़पी है?
भाजपा नेतृत्व जरूर कर रही है, लेकिन तरीका नीतीश कुमार का है। भाजपा भी कहती रही है कि उसकी सरकार नीतीश के रास्ते पर चलेगी। इसमें किसी तरह का संशय नहीं है।
मुस्लिम समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे वे नीतीश कुमार के शासन में सुरक्षित थे, वैसे ही इस सरकार में भी सुरक्षित हैं।
एसआईआर को लेकर विपक्ष ने दुष्प्रचार किया। कितने मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम काटा गया?
विपक्ष की झूठ और फरेब की नीतियां बिहार में चलने वाली नहीं हैं।
पहले की सरकार में मुस्लिम समुदाय की गिनती सबसे निचले पायदान पर होती थी।
नीतीश सरकार में शिक्षा और बच्चों को आगे बढ़ाने में काफी तेजी आई है, जिसे लोगों ने देखा है।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस समुदाय का तेजी से विकास हुआ है।
मुस्लिम समाज के असली हितैषी नीतीश कुमार हैं, और यह बात समाज समझ चुका है।
विपक्ष के लोग इतने चालाक हैं कि जो लोग इनके मददगार होते हैं, उन्हें गुनाहगार बना देते हैं, और जो गुनाहगार होते हैं, उन्हें मददगार बना देते हैं।
मुस्लिम समुदाय के लोग एनडीए की नीतियों के साथ मुख्यधारा में चलने के लिए तैयार हैं।
विपक्ष के लोग कातिलों को हेलिकॉप्टर पर ले जाकर सम्मानित करते हैं।
25 से 30 के दौरान भी एनडीए के लोग जनता के बीच गए थे।
वहीं सरकार आज भी बिहार में चल रही है।
सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • patna citee gurhatta khatri lane khataal ke paas tin saal se kharaab he ise hatana he
    1
    patna citee gurhatta khatri lane khataal ke paas tin saal se kharaab he ise hatana he
    user_Md firoz RJD
    Md firoz RJD
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना के नदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कोडिंग कप सिरप को बरामद किया है ,इस मामले में आठ लोगों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ,बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है ,इसके बावजूद भी नशे का कारोबार करने वाले तस्करी गैंग नए-नए तरीके अपना रहे हैं ,इस बार मेडिसिन कोडिंग कफ सिरप कि तस्करी तस्कर कर रहे थे ,पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6पुरुष दो महिला को गिरफ्तार किया है ,नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया है कि पिठू बैग में छुपा कर नशे के लिए इस बार कफ सिरप की तस्करी कर रहे थे ۔आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,मामला दर्ज कर सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है #ApnaCityTakNews #Patna #PatnaPolice #NadiThana
    1
    पटना के  नदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कोडिंग कप सिरप को बरामद किया है ,इस मामले में आठ लोगों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ,बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है ,इसके बावजूद भी नशे का कारोबार करने वाले तस्करी गैंग  नए-नए तरीके अपना रहे हैं ,इस बार मेडिसिन  कोडिंग कफ सिरप कि तस्करी  तस्कर कर रहे थे ,पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6पुरुष दो महिला को गिरफ्तार किया है ,नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया है कि पिठू  बैग में छुपा कर नशे के लिए इस बार कफ सिरप की तस्करी कर रहे थे ۔आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,मामला दर्ज कर सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है 
#ApnaCityTakNews #Patna #PatnaPolice #NadiThana
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर है जहां शनिवार के सुबह इलाके में तब अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में घुसकर अपराधियों द्वारा दंपति को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया।नवाज आलम मृतक और घायल पत्नी नाजिया परवीन स्थिति नाजुक घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला ।सुबह सुबह राजधानी में बड़ी वारदात पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित लाल बाग की घटना
    1
    पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर है जहां शनिवार के सुबह इलाके में तब अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में घुसकर अपराधियों द्वारा दंपति को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया।नवाज आलम मृतक 
और घायल पत्नी नाजिया परवीन स्थिति नाजुक घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला ।सुबह सुबह राजधानी में बड़ी वारदात
पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित लाल बाग की घटना
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.