Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News
EN Daily National
बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News1
- गोरखपुर के कौड़ीराम बाजार में खुली जगदंबा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र की दूसरी ब्रांच....1
- श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में 9 अगस्त को कायस्थ युवा समागम का होगा,आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों का होगा सम्मान श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर के तत्वाधान में आगामी 9 अगस्त दिन रविवार को शाम 5 बजे से कायस्थ युवा समागम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।सभा के संयुक्त मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं में सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक चेतना का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।समागम के दौरान शिक्षा, चिकित्सा,प्रशासन,न्याय,उद्योग सहित समाज सेवा खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कायस्थ समाज के 25 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके बाद युवाओं का भारत और कायस्थ युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी।जिसमें युवाओं की राजनीतिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कायस्थ युवा समागम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के युवाओं को नेतृत्व जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।हमारा प्रयास है कि समाज का युवा वर्ग अपने दायित्व को समझते हुए देश और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए।यह समागम समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव शामिल होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट मेजर डॉक्टर अभिनव श्रीवास्तव युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। बाइट- विजय कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर।1
- राज्यपाल ने खोली हॉस्टलों की हैरान करने वाली पोल, बोलीं...कमियां हैं तो बतानी ही पड़ेगी डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी के विकास मॉडल की ऐसी पोल खोली कि अतिथियों से भरा पूरा सभागार हैरान हो गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने साफ कहा, "जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बतानी ही पड़ेंगी। राज्यपाल ने कहा यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद राज्यपाल ने बिजली, पानी, पंखे, गंदगी, ड्रग्स और शराब जैसी समस्याओं का एक-एक कर जिक्र किया। जिस शहर को सरकार विकास का मॉडल बताती है, उसी सीएम सिटी की बदहाली पर राज्यपाल के बयान ने सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के अपने शहर का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी?1
- 2027 यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'.. 2027 यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..1
- जन्मदिन पर छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया उत्सव, जिलाधिकारी से लिया आशीर्वाद महाराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सहायता कर मानव सेवा का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर राजकुमार शर्मा ने महाराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद की। इसके उपरांत उन्होंने महराजगंज के लोकप्रिय जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का स्नेह और आशीर्वाद मिलना उनके जीवन का एक यादगार पल है। उन्होंने कहा कि सिसवा अमृत सरोवर में हुई दुःखद घटना के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिस प्रकार स्वयं जमीनी स्तर पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी गई और प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता दिखाई गई, वह एक जनसेवक अधिकारी के रूप में अत्यंत सराहनीय कार्य है। जिलाधिकारी ने छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। छात्र नेताओं द्वारा जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य प्रशंसनीय है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना प्रेरणादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिलाधिकारी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा इसी प्रकार महराजगंज की सेवा करते रहें। वहीं वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, निहाल सिंह,जय सिंह, मीडिया प्रभारी गोरखपुर विकास कुमार शर्मा सहित सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने भी छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज सेवा और जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर छात्र नेता पवन चौधरी, हिमांशु अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का उनका संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।4
- गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurFire #FireNews #ChatoriGali #BalVihar #GorakhpurBreaking #FireBrigade #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #DainikAdhyay1