अस्मिता सेपकटकरा वुमन लीग 2026 : मानकावाश की टीम बनी विजेता, राशीवास दूसरे स्थान पर रही चरखी दादरी, 01 अगस्त : स्कोलर वल्र्ड स्कूल, बिरही कलां में अमेचर सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के तत्वावधान में अस्मिता सेपकटकरा वुमन लीग 2026 का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में मानकावाश गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और खिताब अपने नाम किया। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया (भारत सरकार) के उपक्रम के तहत आयोजित इस लीग का मुख्य उद्देश्य सेपकटकरा खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे जिला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इस प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले के 17 क्लबों की लगभग 150 महिला खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मानकावास की टीम विजेता तािा राशीवस की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वही स्कोलर वर्ल्ड स्कूल बिरही कलां और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पैंतावास कलां की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चरखी दादरी एईओ प्रदीप सांगवान, हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य अशोक कुमार, चेयरमैन कॉपरेटिव सोसायटी सोनीपत एवं प्रधान, सोनीपत सेपक टकरा एसोसिएशन विजय हुड्डा व दिनेश रंगा ठेकेदार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य बिजेंद्र सांगवान और अमेचर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के प्रधान मास्टर संत कुमार ने की। अमेचर सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के सचिव सुनील बंगालिया और कोषाध्यक्ष एनआईएस शमशेर सिंह रंगा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता की सफलता की जानकारी दी। इस मौके पर संघ के उप-प्रधान सुनील यादव, सह-सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा, कार्यकारी सदस्य अनिल सांगवान, गुरुग्राम सेपकटकरा एसोसिएशन के सचिव राहुल, रेवाड़ी एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार, कोच रत्न रानीला और फुलसिंह, ललित सांगवान, देवेंद्र यादव, रीतिक सैनी, राजबाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैचों का संचालन राज्य रेफरी सुनीता, अरुण सिंह, रिया भिवानी, दीपक, हरीश, राकेश कुमार, अब्दुल, धीरज और गुलशन की देखरेख में हुआ।

- #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण1
- जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस1
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।3
- कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला1
- भिवानी ब्रेकिंग भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान4
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान | अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगाए पेड़-पौधे | Ateli Haryana1
- #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण1
- Post by PPT News1