Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amroha: Dhakka mein peacefully ada hui Eid ki Namaz, aman-chain ki dua #Amroha #EidUlFitr #Eid2026 #Dhakka #UPNews #KhabreinUttarPradeshKi #EidNamaz #Peace #Brotherhood #IndiaNews #BreakingNews #TrendingNews #Festival #Hindustan
KHABREIN UTTAR PRADESH KI
Amroha: Dhakka mein peacefully ada hui Eid ki Namaz, aman-chain ki dua #Amroha #EidUlFitr #Eid2026 #Dhakka #UPNews #KhabreinUttarPradeshKi #EidNamaz #Peace #Brotherhood #IndiaNews #BreakingNews #TrendingNews #Festival #Hindustan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार स्थित ईदगाह में ईद का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- #Amroha #EidUlFitr #Eid2026 #Dhakka #UPNews #KhabreinUttarPradeshKi #EidNamaz #Peace #Brotherhood #IndiaNews #BreakingNews #TrendingNews #Festival #Hindustan1
- अमेठी। ईद-उल-फितर के अवसर पर शनिवार को कस्बा अमेठी में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई हिंदुओ ने भी गले मिलकर मुबारक बाद दिया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने स्वयं जनपद में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और नमाज को सकुशल संपन्न कराया। एसपी ने नमाज स्थल पर पहुंचकर धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। समाज सेवी राजेश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर संजय सिंह सहित दर्जनों हिन्दुओं ने मुस्लिम लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद मुबारक बाद दिया यह कार्यक्रम घंटों चलता रहा1
- संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को उद्घाटन मैच लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के बीच खेला गया । डीपीएल ग्रुप धोये ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर क्रिकेट क्लब की टीम 58 रन ही बना सकी। डीपीएल ग्रुप ने 78 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच मोनी इलेवन और लोहियानगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मोनी इलेवन की टीम ने ट्रास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर क्रिकेट क्लब की टीम 45 रन ही बना सकी। मोनी इलेवन की टीम 45 रनों से विजयी हुई। तीसरा मैच डीपीएल ग्रुप धोये और मां कालिका इंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। डीपीएल ग्रुप धोये ने ट्रांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 84 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां कालिका की टीम 52 रन पर ही सिमट गई। डीपीएल ग्रुप धोये की टीम ने 32 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। आयोजन सीमित के सदस्य नितिन उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के पांच मैच खेले जाएंगे।3
- अमेठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज संपन्न हो गई। जिले के 100 से अधिक मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी।खुद एसपी सरवणन टी अलग-अलग इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दरअसल आज ईद का त्यौहार है।जिसे लेकर आज ईद की नमाज अदा की गई। जिले के 117 मस्जिदों और 110 ईदगाहों पर हजारों की संख्या मैं मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश के अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वही नमाज को सकुशल संपन्न करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। खुद एसपी सरवणन टी अलग-अलग इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे। नमाज के दौरान जहां पुलिस बल मस्जिदों के आसपास और ईदगाहों के आसपास तैनात रहा तो मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी पुलिस की चहल कदमी बनी रही। नमाज के दौरान पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर तैनात रहे।4
- अमेठी में नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में किया गया फ्लैग मार्च।4
- *पशु रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान तेज, प्रशिक्षण के दौरान दी अहम जानकारी* रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा जनपद सुल्तानपुर विकास खण्ड लम्भुआ क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन और पशु रोगों की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालकों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम में पशुओं में संक्रामक रोगों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, जिससे पशुधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने समय पर टीकाकरण, स्वच्छ वातावरण और संतुलित आहार को पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताया। विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. बृजभान यादव (भदैया), डॉ. अनवारुल हसन (अर्जुनपुर), डॉ. महेश यादव, डॉ. भानु सिंह, डॉ. लालजी पाल, डॉ. सानू तिवारी एवं डॉ. संजय सिंह ने खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू और लंपी स्किन डिजीज जैसे प्रमुख रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरन्त पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें और बिना सलाह दवा का प्रयोग न करें। कार्यक्रम में किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पशुपालन आज के समय में न केवल आर्थिक मजबूती का माध्यम है, बल्कि परिवार को शुद्ध और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का भी सबसे बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि दूध, दही, मट्ठा जैसे उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं और वर्तमान समय में जब लोग रासायनिक खाद्य पदार्थों से जूझ रहे हैं, तब पशुपालन एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। सभासद प्रतिनिधि अंकुर कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि “गाय हमारी आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है।” उन्होंने पशुपालकों से अधिक से अधिक पशुपालन अपनाने की अपील की। वहीं व्यापारी नेता जयशंकर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शुद्धता की ओर लौटने के लिए पशुपालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देसी दूध, दही और मट्ठा न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं, बल्कि बाजार में भी इनकी अच्छी मांग है। साथ ही पशुओं से प्राप्त गोबर जैविक खेती के लिए महत्वपूर्ण उर्वरक के रूप में काम करता है, जिससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से मंगलम प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह, विजय प्रताप सिंह, कन्हैया प्रजापति, हिमांशु यादव, प्रियांशु मौर्य, राजपाल यादव, धर्मेंद्र मिश्रा,रविन्द्र पाल एवं विंध्य प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा पशुपालकों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और सभी पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं की नियमित देखभाल करें, समय पर टीकाकरण कराएं और रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।1
- Sambhal #Asmoli #Eid2026 #EidUlFitr #EidCelebration #HinduMuslimBhaichara #CommunalHarmony #PeaceMessage #IndiaNews #UPNews #SambhalNews #AsmoliNews #FestivalOfJoy #EidMubarak #UnityInDiversity #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #KhabreinUttarPradeshKi #KhabreinUP #SocialHarmony #Bhaichara #FestiveVibes #IndianFestivals #GroundReport1