Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के बिल्हा क्षेत्र में सड़क पर कांग्रेस द्वारा मछली पकड़कर विरोध प्रदर्शन किए जाने के मामले में विधायक धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। बिल्हा में सड़क पर मछली पकड़कर किए गए इस प्रदर्शन के बाद विधायक धरमलाल कौशिक की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है।
News30live
छत्तीसगढ़ के बिल्हा क्षेत्र में सड़क पर कांग्रेस द्वारा मछली पकड़कर विरोध प्रदर्शन किए जाने के मामले में विधायक धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। बिल्हा में सड़क पर मछली पकड़कर किए गए इस प्रदर्शन के बाद विधायक धरमलाल कौशिक की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है।
More news from Bilaspur and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के बिल्हा क्षेत्र में सड़क पर कांग्रेस द्वारा मछली पकड़कर विरोध प्रदर्शन किए जाने के मामले में विधायक धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। बिल्हा में सड़क पर मछली पकड़कर किए गए इस प्रदर्शन के बाद विधायक धरमलाल कौशिक की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है।1
- अनुराग बाजपेई को बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव बिलासपुर जिले में हुआ। अनुराग बाजपेई अब इस संघ के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।1
- बिलासपुर में पिछले आधे घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। दो दिन बाद बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, इस मूसलाधार बारिश से खेतों की प्यास बुझी है और किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश ने फसलों को नई जान दे दी है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि उन्हें अपनी फसलों की चिंता सता रही थी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है।1
- बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने बीट प्रणाली को नई ऊर्जा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने वायरलेस, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस 48 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जरिए बीट प्रभारी 24 घंटे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाना और चौकी क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर अधिकारी-कर्मचारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की गई है। प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक, छात्र और श्रमिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा। एसएसपी ने बीट प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों, स्कूलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सूचना जुटाने तथा जुआ, सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, नकबजनी, लूट, छेड़खानी, चेन स्नैचिंग, अड्डेबाजी और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीट रजिस्टर, बीट डायरी, हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत एवं सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर का नियमित संधारण करना अनिवार्य किया गया है। डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि बीट प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए भी समय-सारणी तय की गई है, जिसके अनुसार थाना प्रभारी प्रत्येक सप्ताह, सीएसपी या एसडीओपी प्रत्येक पखवाड़े और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर माह समीक्षा करेंगे, जबकि स्वयं एसएसपी इसकी लगातार निगरानी करेंगे।1
- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार्ज लेने के दूसरे ही दिन पुलिस ने इलाके के गुंडे-बदमाशों और अड्डेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ गया है। थाना प्रभारी के इस जोरदार एक्शन के साथ ही असामाजिक गतिविधियों में शामिल अड्डेबाजों को सावधान रहने की सख्त चेतावनी दी गई है।1
- बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने 'समाधान सेल' से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम रसेड़ा में अवैध महुआ शराब बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.400 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,600 बताई गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले में संचालित 'समाधान सेल' के माध्यम से आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 जुलाई को समाधान सेल में मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम रसेड़ा में घेराबंदी कर आरोपी रामकुमार चंदेल (24 वर्ष) निवासी ग्राम रसेड़ा को अवैध महुआ शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए तैयार छोटे-छोटे पाउच में भरी 6.400 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी 'समाधान सेल' हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लगातार सफलता मिल रही है।1
- बिलासपुर के चकरभाठा स्थित वासु मंगलम भवन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रीम फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चकरभाठा क्षेत्र के 23 वीर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया गया। सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 100 यूनिट रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से यह विशेष सुविधा दी गई है कि शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को यदि साल भर के भीतर स्वयं या उनके परिजनों को रक्त की आवश्यकता होती है, तो उन्हें एक यूनिट ब्लड फ्री में मुहैया कराया जाएगा। श्रीम फाउंडेशन के सदस्यों के अनुसार, उनकी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशा मुक्ति, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समाज के गरीब व पिछड़े वर्गों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रही है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो राष्ट्र अपने वीरों का सम्मान करता है, वही राष्ट्र सदैव गौरव के शिखर पर स्थापित रहता है। इसके अलावा कार्यक्रम में कृष्ण कुमार कौशिक, केशव वर्मा, जगदीश कौशिक एवं अजय शर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत फूल-माला और स्मृति चिह्न देकर किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सौरभ कौशिक, उपाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, सचिव ईश्वर यादव और कोषाध्यक्ष अखिलेश कौशिक की मुख्य भूमिका रही।1
- ग्राम मुढ़ीपार में रविवार को एक छटठी कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बहस के बाद 70 वर्षीय मोहर सिंह सोनी के साथ मारपीट की गई। मोहर सिंह सोनी, जो खेती-किसानी का काम करते हैं, ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार, गांव के अजय सोनी ने उन्हें अपशब्द कहे और मारपीट की। यह घटना दोपहर 12:30 बजे हुई जब मोहर सिंह अपने नाती संजय सोनी के साथ थे। मोहर सिंह के बड़े भाई महेत्तरू सोनी ने भी घटना की पुष्टि की है। अजय सोनी ने मोहर सिंह को कथित तौर पर गालियां दीं और कहा, 'आज तुम्हे जान से मार दूंगा'। इसके बाद अजय सोनी ने मोहर सिंह को झापड़ और लात मारी, जिससे उन्हें सीने और पीठ में चोटें आईं। मोहर सिंह को कन्हैया सतनामी ने उनके घर पहुंचाया। बिल्हा पुलिस ने मोहर सिंह सोनी की रिपोर्ट पर अपराध धारा- 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।1